Advertisement

Women’s Body : योनि जननांगों का एक हिस्सा भर है, जानिए स्त्री शरीर के बारे में ख़ास बातें

स्त्री शरीर के विषय में कई ग़लतफ़हमियां हैं. इस आर्टिकल के ज़रिए हम कुछ ज़रूरी तथ्य लेकर आए हैं.

Women’s Body : योनि जननांगों का एक हिस्सा भर है, जानिए स्त्री शरीर के बारे में ख़ास बातें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : औरतों की देह ना तो कोई भूल-भुलैया होती है, ना ही कोई अबूझ पहेली. औरतों के शरीर को लेकर कई ग़लतफ़हमियां जुड़ी हुई हैं. आइए, जानते हैं इससे जुड़ी हुई कुछ ख़ास बातों के बारे में - 

योनि पूरा जननांग नहीं, यौन और जनन अंगों का एक हिस्सा भर है - योनि स्त्रियों का प्रमुख जननांग माना जाता है जबकि वास्तविक रूप में यह शरीर के अंदरूनी और बाहरी यौनांगों के बीच का रास्ता भर है. इसकी लम्बाई 3 से 6 इंच तक हो सकती है. यह बाक़ी शरीर की तुलना में अधिक अम्लीय या ऐसिडिक होता है. 

योनि की सफ़ाई के लिए दिए जाने वाले विज्ञापनों पर ध्यान देने से पहले इस वैज्ञानिक तथ्य पर गौर करना ज़रूरी है कि योनि में ख़ास जीवाणु रहते हैं जो निरंतर इसकी सफ़ाई करते रहते हैं. योनि को किसी ख़ास क्लीनिंग एजेंट की ज़रूरत नहीं पड़ती. 
 

क्लिटोरिस होता ही यौन आनंद के लिए है 

क्लिटोरिस स्त्रियों के जननांग का एक विशेष हिस्सा है. चिकित्सकों और विशेषज्ञों की मानी जाए तो  यह स्त्री शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक है. इसका बस थोड़ा सा ही हिस्सा नोक के रूप में शरीर से बाहर होता है, अधिकतर हिस्सा अंदर होता है. अधिकांश स्त्रियां यौन प्रक्रिया के दौरान चरम आनंद क्लिटोरिस की मदद से ही महसूस करती हैं.

Marital Rape : मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय की केंद्र को फटकार! क्या है लोगों की प्रतिक्रिया

 

एक स्त्री के दो स्तन अलग-अलग आकर के हो सकते हैं 

पर्फ़ेक्ट पीयर शेप हीरे के कट का एक प्रकार हो सकता है पर स्त्रियों के स्तन के मामले में इसका तथ्य से कोई लेना-देना नहीं है. स्तन किसी भी आकार और प्रकार का हो सकता है और सभी आकार को नॉर्मल माना जाता है. ब्रेस्ट या स्तन को भी स्त्री शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा माना जाता है. यौन प्रक्रिया के दौरान यह शरीर पर वही असर डाल सकता है जो असर योनि या क्लिटोरिस डालता है. 

आप हमसे हमारे फेसबुक पेज और ट्विटर प्रोफाइल के ज़रिये भी जुड़ सकते हैं. 

 

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement