Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

Sanctions On Russia : HSBC बैंक, BP पीएलसी और Shell ने छोड़ा रूस, कई और कंपनियों ने ख़त्म किया निवेश

रूस के द्वारा युद्ध छेड़ने के विरोध में कई कंपनी ने रूस से बाहर निकलने अथवा रूस पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय किया है.

Sanctions On Russia : HSBC बैंक, BP पीएलसी और Shell ने छोड़ा रूस, कई और कंपनियों ने ख़त्म किया निवेश

Russian Soldiers, Ukraine Women

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : रूस और यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद कई कंपनी ने रूस से बाहर निकलने अथवा रूस पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय किया है. यह रूस के द्वारा युद्ध छेड़ने के विरोध में किया जा रहा है. इसमें पश्चिमी एनर्जी कम्पनी BP, Shell सहित HSBC बैंक भी शामिल है.  जानिये इसके अतिरिक्त किन और कंपनी ने रूस छोड़ने का निर्णय लिया है.

शेल: लंदन स्थित पेट्रोलियम और गैस कंपनी बीपी पीएलसी ने रूस में किए गए अपने सभी निवेश ख़त्म करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही दुनिया की सबसे अधिक विस्तृत ऑयल कंपनी मानी जाने वाले शेल ने भी रूस से अपना कारोबार समेटने का फ़ैसला किया है. शेल के चीफ़ एग्जीक्यूटिव Ben van Beurden  ने कहा कि हमलोग इस बात पर अचंभित हैं कि इस बेतुके मिलिट्री ऑपरेशन की वजह से यूक्रेन में कितनी जानें जा रही हैं. हम इसका विरोध और निंदा करते हैं." उन्होंने खुलकर कहा कि हम इसका साथ नहीं देते हैं, न ही देंगे."

गौरतलब है कि शेल के रूसी फ्लैगशिप सखालिन 2 LNG  प्लांट्स में 27.5% शेयर हैं.

Sanctions On Russia : यूरोपियन यूनियन नहीं करने देगा रूस को अपने एयर स्पेस का इस्तेमाल, बाक़ी कड़े प्रतिबंध भी जानिए

बीपी पीएलसी - BP  पीएलसी को अब तक रूस का सबसे बड़ा विदेशी निवेशक माना जाता था. पेट्रोलियम और गैस के मामले में दुनिया भर में प्रतिष्ठित इस कंपनी ने सरकार द्वारा संचालित Rosneft (ROSN.MM) कंपनी में अपना 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का स्टेक छोड़ दिया. यह Rosneft (ROSN.MM) के कुल मूल्य का 20% था.

एक्विनॉर  - मूलतः नॉर्वे सरकार के आधिपत्य वाला इस एनर्जी कंपनी ने भी बीपी और शेल की राह चुनी. एक्विनॉर(EQNR.OL) की घोषणा के अनुसार कंपनी रूस से अपना व्यापार निकालना शुरू कर रही है.

HSBC बैंक - ब्रिटिश बैंक HSBC ने रूस में अपने जितने भी संयुक्त व्यवसाय थे, उन्हें समेटना शुरू कर दिया है. यह रूस के दूसरे सबसे बड़े बैंक VTB के साथ साझेदारी में थी. भिन्न देशों द्वारा प्रतिबन्ध लगाए जाने के बाद एचएसबीसी बैंक ने भी अपनी घोषणा की.

जनरल मोटर्स - जनरल मोटर्स ने रूस के द्वारा थोपे गए युद्ध का विरोध करते हुए कहा कि वह अपनी गाड़िया अब रूस को निर्यात नहीं करेगा. वॉल्वो और Volkswagen ने भी रूसी कार डीलर को गाड़ी भेजना बंद कर दिया है.

इस दरमियान यह ख़बर भी आई है कि Nasdaq Inc (NDAQ.O) और इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज  (ICE.N) NYSE ने भी रूस में अस्थाई तौर पर अपना कारोबार रोक रखा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement