Advertisement

Jakarta नहीं है अब Indonesia की राजधानी, जानिए किन-किन देशों ने बदली है राजधानी

इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी बदली है. ऐसा करने के साथ ही वह उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्होंने अपनी राजधानियां बदली हैं.

Jakarta नहीं है अब Indonesia की राजधानी, जानिए किन-किन देशों ने बदली है राजधानी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : इंडोनेशिया (Indonesia)  ने अपनी राजधानी जकार्ता (Jakarta) से हटाकर न्यूसंटारा (Nusantara) कर लिया है. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बताया कि ऐसा जकार्ता पर पड़ रहे बोझ को काम करने के लिए किया गया है. दरअसल जकार्ता में लगातार बाढ़ की समस्या बनी हुई थी, साथ ही शहर हद से अधिक संघनित हो गया था. इस बात का अंदाज़ा शहर के जनसंख्या घनत्व से ही लगाया जा सकता है. यहां प्रति वर्गकिलोमीटर में 13000 से अधिक लोग रहते हैं. इंडोनेशिया की नई राजधानी न्यूसंटारा ((Nusantara)अपने जंगलों के लिए विख्यात है. यह पूर्वी काली-मंटन इलाक़े में अवस्थित है. यहां की कुल आबादी केवल 37 लाख है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक़ राजधानी परिक्षेत्र के लिए 256,142 हेक्टेयर आवंटित है. माना जा रहा है कि राजधानी विस्थापन का पूरा काम 2024 की शुरुआत में पूरा कर लिया जाएगा. 

वैसे इंडोनेशिया (Indonesia) इकलौता देश नहीं है जिसने अपनी राजधानी बदली है. ऐसा करने वाले कुछ अन्य देश क्रमशः मिस्र, म्यांमार, पाकिस्तान और ब्राज़ील हैं. आइए डालते हैं एक नज़र कि किस देश ने कब बदली अपनी राजधानी.

इस्लामाबाद में नहीं थी पाकिस्तान की राजधानी

यह जानकारी ख़ास है. पाकिस्तान (Pakistan) जब बना था तो  इसकी राजधानी दक्षिणी तटीय शहर कराची में थी. कराची को वर्तमान में भी पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी या पाकिस्तान का मुंबई कहा जाता है. 1959 में पाकिस्तानी सरकार ने फ़ैसला लिया कि राजधानी बदली जाए और 1961 में नयी राजधानी में काम शुरू जिसे पूरा होने में कई दशक लग गए.

यांगून नहीं है म्यांमार की राजधानी, न ही Cairo (क़ाहिरा) रहेगी मिस्र (Egypt) की राजधानी

म्यांमार(Myanmar) की सरकार ने 2005 में फ़ैसला लिया कि वह अपनी राजधानी बदलेगी. इसके तुरंत बाद म्यांमार की राजधानी को यांगून से क़रीब 320 किलोमीटर दूर Pyinmana शहर ले जाया गया. 2006 में सरकार ने इसे भी बदलने का फ़ैसला लिया और नई राजधानी Nay Pyi Taw  शहर में बनाई गई.

मिस्र (Egypt) में भी राजधानी को लेकर ऐसी ही उठा-पटक चल रही है. सरकार ने 2015 में राजधानी को क़ाहिरा (Cairo) से 45 किलोमीटरदूर पूर्व में मध्य रेगिस्तान में बन रहे नये शहर में बनाने की घोषणा की थी. इसे बेहद महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट की तरह देखा गया था जिसे 2021 तक पूरा हो जाना था पर कोविड की वजह से यह अभी विलम्बित अवस्था में है.

कज़ाकिस्तान, ब्राज़ील और तंज़ानिया ने भी बदली है अपनी राजधानी

अगर आप ब्राज़ील (Brazil) की राजधानी के नाम पर Rio de Janeiro ही लिखते हैं तो आप शायद ब्राज़ील के बेहद प्लान्ड शहर ब्रज़ीलिया (Brasilia) का नाम भूल रहे हैं. पचास के दशक के आख़िरी सालों में ही ब्राज़ील (Brazil) ने अपनी राजधानी बदल कर ब्रज़ीलिया कर दी थी. शहर का उद्घाटन 1960 में ही हो गया था. कज़ाकिस्तान ने 1997 में अपनी राजधानी अलमाटी से बदल नूर-सुल्तान कर दी थी. तंज़ानिया ने 1980 के सालों में Dar es Salaam से बदलकर Dodoma कर लिया था, हालांकि सारी एम्बेसीज़ अभी भी Dar es Salaam में ही हैं.

 

 

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement