Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

Women World Cup: भारत से खराब NRR होने के बावजूद सेमीफाइनल में कैसे पहुंच गई वेस्ट इंडीज? 

ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच 30 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा.

Latest News
Women World Cup: भारत से खराब NRR होने के बावजूद सेमीफाइनल में कैसे पहुंच गई वेस्ट इंडीज? 

वेस्ट इंडीज का सेमीफाइनल मुकाबला 30 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगा.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 'करो या मरो' का मुकाबला खेलकर वुमन वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई. भारतीय टीम की आखिरी उम्मीद उस वक्त खत्म हो गई जब आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल करार दे दी गई. इस हार के बाद ही भारत का वर्ल्ड कप में बने रहने का सपना टूट गया. 

अब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज हैं. ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच 30 मार्च को पहला और साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 31 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल होगा. 

IND W vs SA W: लास्ट ओवर में नो बॉल पर कप्तान Mithali Raj ने दिया यह बयान 

खराब NRR के बावजूद सेमीफाइनल में कैसे पहुंच गई विंडीज?
खास बात यह है कि वेस्ट इंडीज की टीम खराब नेट रन रेट के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है. भारत की नेट रन रेट जहां प्लस 0.662 है तो वहीं विंडीज की एनआरआर -0.885 है. यह भी अहम है कि विंडीज ने भारत की तरह 7 में से 3 मुकाबले जीते हैं. फिर विंडीज सेमीफाइनल में कैसे पहुंच गई? दरअसल, भारत को 7 मैचों में से 3 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा. इधर, विंडीज को तीन में जीत और तीन में हार मिली. 

IND W vs SA W: लास्ट ओवर में 1 इंच के फासले ने तोड़ दिया CWC 2022 में भारत का सपना, देखें Video

वेस्ट इंडीज को मिला 'एक अंक' बना निर्णायक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया. विंडीज के लिए यही एक 'अंक' सेमीफाइनल की राह बन गया. वेस्ट इंडीज के पास 7 अंक हो गए तो वहीं भारत के पास 6 अंक ही रह गए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का मुकाबला निर्णायक था यदि इस मैच में भारत जीत दर्ज करता तो सेमीफाइनल में पहुंच जाता या फिर विंडीज उस एक अंक वाले मैच को हार जाती तब भी भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण बन जाते लेकिन ऐसा न हो सका. बहरहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि वुमन वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज की टीम क्या कमाल करती है. 

ICC Women World Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में हारी भारतीय टीम, खत्म हुआ विश्व कप का सफर

वेस्ट इंडीज के वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले 
वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड 
विंडीज ने 3 रन से जीता मैच 

वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड 
वेस्ट इंडीज ने 7 रन से जीता मैच 

वेस्ट इंडीज बनाम भारत 
भारत ने 155 रनों से जीता मुकाबला 

वेस्ट इंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया 
ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीता मैच 

वेस्ट इंडीज बनाम बांग्लादेश 
वेस्ट इंडीज ने 4 रन से जीता मैच 

वेस्ट इंडीज बनाम पाकिस्तान 
पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीता मैच 

वेस्ट इंडीज बनाम साउथ अफ्रीका 
बारिश के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक एक अंक  

वुमन वर्ल्ड कप पॉइंट टेबल 
ऑस्ट्रेलिया वुमन 14 पॉइंट, नेट रन रेट 1.283 
साउथ अफ्रीका वुमन 11 पॉइंट, नेट रन रेट 0.078 
इंग्लैंड वुमन 8 पॉइंट, नेट रन रेट 0.949 
वेस्ट इंडीज वुमन 7 पॉइंट, नेट रन रेट -0.885 
इंडिया वुमन 6 पॉइंट, नेट रन रेट 0.642 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement