Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

Operation Sindoor: 'भारत ने जितना बताया, उससे ज्यादा मारा' Pakistan के डोजियर से खुली सच्चाई, पढ़ें 5 पॉइंट्स

Operation Sindoor: पाकिस्तान के ऑपरेशन बुनयान उन मारसूस पर डोजियर में कम से कम 8 ऐसे इलाके शामिल हैं, जिनका जिक्र भारतीय वायु सेना या DGMO ने पिछले सप्ताह एयर स्ट्राइक के बाद की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं किया था.

Latest News
Operation Sindoor: 'भारत ने जितना बताया, उससे ज्यादा मारा' Pakistan के डोजियर से खुली सच्चाई, पढ़ें 5 पॉइंट्स

India-Pakistan Conflict का जो डोजियर दिया गया है, उसमें इन ठिकानों को भी निशाना बनाए जाने की बात शामिल है.

Add DNA as a Preferred Source

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) का बदला लेने के लिए भारत ने पिछले महीने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. इस दौरान भारत ने पहले आतंकी ठिकानों पर और उसके बाद पाकिस्तानी सेना के एयरबेस व अन्य ठिकानों को अपनी एयरस्ट्राइक्स से निशाना बनाया था. 7 मई से 10 मई तक भारतीय सेना और वायुसेना ने जो टारगेट हिट किए थे, उनकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये सभी के साथ साझा भी की गई थी. लेकिन अब सामने आया है कि भारत ने जितने ठिकाने उड़ाए थे, उससे भी कहीं ज्यादा तबाही पाकिस्तान में मचाई थी. भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो ठिकाने बताए गए थे, उससे अलग भी कई ठिकानों को भारतीय मिसाइलों ने अपना निशाना बनाया था. यह जानकारी पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पेश ऑफिशियल डोजियर से सामने आई है. 

आइए आपको 5 पॉइंट्स में बताते हैं कि क्या जानकारी मिली है-

1. भारतीय एयरस्ट्राइक में 8 और ठिकाने बने थे निशाना
पाकिस्तान के ऑपरेशन बुनयान उन मारसूस (Operation Bunyan un Marsoos) पर पेश डोजियर में कहा गया है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने जितने ठिकाने बताए थे, उनसे अलग भी कम से कम 8 और ठिकानों को निशाना बनाया गया था. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डोजियर के साथ सौंपे गए नक्शे के हिसाब से ये 8 ठिकाने पेशावर, झांग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), गुजरांवाला, बहावलनगर, अटॉक और खोर शामिल हैं. इन लोकेशनों को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) या DGMO ने पिछले महीने एयरस्ट्राइक के बाद की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के साथ साझा नहीं किया था.

2. जितना पता था, उससे ज्यादा गहरा घाव लगा पाकिस्तान को
इस नए खुलासे से यह स्पष्ट हो गया है कि जितनी जानकारी सामने आई थी, उसे कहीं ज्यादा गहरा घाव पाकिस्तान को दिया है. साथ ही इससे ऑपरेशन सिंदूर पर भी नई रोशनी पड़ी है. यह स्पष्ट हो गया है कि क्यों पाकिस्तान ने भारत के पास पहुंचकर उससे सीजफायर करने की अपील की थी. साथ ही इससे इस्लामाबाद के उन बड़े-बड़े दावों की भी हवा निकल गई है, जिनमें भारत को उसकी तरफ से भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया था.

3. क्या जानबूझकर नहीं बताए थे भारत ने ये निशाने?
पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी हमला किया था, जिसके बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत ब्रीफिंग की गई थी. ऐसे में इस ब्रीफिंग के दौरान इन टारगेट्स को छोड़ देना संभवत: पाकिस्तान द्वारा नुकसान का पूरा असर बताने और इस्लामाबाद की तरफ से किसी तरह का अन्यथा दावा करने की संभावना को खत्म करने की सोची-समझी रणनीति माना जा रहा है.

4. पाकिस्तान को हुआ था भारतीय हमले में बड़ा नुकसान
भारत और पाकिस्तान के बीच 7 से 10 मई के बीच टकराव हुआ था. इसके बाद मेक्सर टेक्नोलॉजी ने सेटेलाइट इमेज के जरिये खुलासा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए सटीक हमलों का खुलासा किया था. पाकिस्तान और पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में  मौजूद आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत ने अपनी निशाना बनाया था. भारत ने 9 लोकेशंस पर एकसाथ मिसाइलें गिराई थीं. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित हेडक्वॉर्टर और लश्कर-ए-ताइबा के मुरीदके स्थित ट्रेनिंग सेंटर  भी सामिल हैं. इनके अलावा 7 मई के हमले में निशाना बनाई गईं 8 अन्य लोकेशंस भी शामिल हैं. यह हमले 7 मई को मुजफ्फराबाद, चाकसवाड़ी, भिंबर, नीलम वैली, झेलम, चकवाल, मुजफ्फराबाद, कोटली और रावलकोट शामिल हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी कश्मीर घाटी समेत पूरे पश्चिम भारत एरिया में ड्रोन्स अटैक करके सिविल एरिया के निशाना बनााने की कोशिश की थी. इसका जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को टारगेट करके ध्वस्त कर दिया था. इनमें नूरखान, रफीकी, मुरीद, शुक्कुर, सियालकोट, पसरूर, चुनियां, सरगोधा, स्कारू, भोलारी और जैकबाबाद शामिल हैं. इस हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद उसके सामने बिना किसी शर्त के सीजफायर करने की गुहार लगाने को मजबूर होना पड़ा था.

5. भारत ने स्पष्ट किया- अब कोई भी हरकत युद्ध समझी जाएगी
भारत का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बड़ी लाल रेखा खींच दी है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई भी आतंकी हरकत युद्ध अपराध माना जाएगा, जिसका कठोरता से जवाब मिलेगा. इस हालिया संघर्ष ने भारत की क्षमताओं को भी अच्छी तरह पूरी दुनिया को दिखा दिया है. ऐसे में पाकिस्तान के डोजियर के हिसाब से सही माने तो भारत ने जितना माना था, उससे भी ज्यादा गहरा और सख्त जवाब पाकिस्तान को दिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement