Advertisement

Chandrayaan-3: कैसे टूटेगी चंद्रयान-3 की नींद, अब किस उम्मीद में हैं ISRO के वैज्ञानिक? पढ़ें अहम बातें

ISRO चंद्रयान-3 मिशन के दूसरे चरण की तैयारी कर रहा है. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर एक बार फिर से एक्टिवेट होने वाले हैं.

Chandrayaan-3: कैसे टूटेगी चंद्रयान-3 की नींद, अब किस उम्मीद में हैं ISRO के वैज्ञानिक? पढ़ें अहम बातें

चंद्रयान-3.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर सक्रिय होने वाले हैं. 15 दिनों की लंबी नींद के बाद, अब चंद्रयान-3 के जगने का वक्त आ गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO), चंद्रयान-3 मिशन के दूसरे चरण के लिए पूरी तरह से तैयार है. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर, आराम के बाद फिर चंद्रमा की दौड़ लगाने वाले हैं.

23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने के बाद से अब तक चंद्रयान-3 ने कई कीर्तिमान बनाए हैं. चंद्रयान-3 अब स्टेज 2 के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसरो 15 दिनों से इसके इंतजार में था. सूरज की रोशनी में विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चार्ज होने के बाद फिर से काम शुरू करेंगे.

वैज्ञानिकों के लिए यह इंतजार लंबा हो रहा है. इसरो के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अब चंद्रयान-3 अपने अगले मिशन को पूरा कर सकेगा. अगर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर जगे तो इसरो की नई उड़ान पूरी हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें- Women Reservation Bill: संसद से पास, पढ़ें अब लागू होने में क्या क्या आएंगी अड़चनें

कैसे टूटेगी चंद्रयान-3 की नींद?
चंद्रयान-3 तभी एक्टिव होगा जब चंद्रमा पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ जाएगा. तापमान बढ़ने के बाद चंद्रयान-3 का कम्युनिकेशन सर्किट एक्टिवेट होगा, जिसे वेक-अप-सर्किट के तौर पर भी जाना जाता है. 

चंद्रयान-3 पर क्या कह रही है केंद्र सरकार?
लोकसभा में चंद्र मिशन पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि विक्रम और प्रज्ञान को नींद से जगाने की पूरी कोशिश की जा रही है. जितेंद्र सिंह ने कहा, 'जब हम आज रात धरती पर सोएंगे, विक्रम और प्रज्ञान शायद चंद्रमा पर जागेंगे.'

विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा था. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी. चंद्रयान-3 ने अपने शुरुआती मकसद को पूरा कर लिया है. विक्रम लैंडर के जागने की संभावनाओं पर केंद्र सरकार ने कहा है कि मिशन से जुड़ा हर शख्स चंद्रमा पर तापमान बढ़ने का इंतजार कर रहा है.

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल 2024 के लोकसभा चुनाव में नहीं होगा लागू, जानें क्या है इस बारे में पूरी बात

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, 'जैसे ही तापमान शून्य से 10 डिग्री ऊपर जाएगा, एक वेक-अप कॉल जाएगी और विक्रम और प्रज्ञान अपनी नींद से उठ जाएंगे. यह दुनिया में पहली बार होगा. कल जब देश महिला आरक्षण बिल के पारित होने का जश्न मनाएगा तो शायद हमें भी विक्रम और प्रज्ञान के जागने का जश्न मनाने का अवसर मिलेगा.'

ये भी पढ़ें- चंद्रयान 3 के लिए आज बड़ा दिन, स्लीप मोड से बाहर आएंगे विक्रम-प्रज्ञान

अंतरिक्ष से मिल सकती है देश को खुशखबरी
जितेंद्र सिंह ने कहा है, 'अगले कुछ घंटों में चंद्रयान-3 का दूसरा चरण शुरू होने वाला है. इंतजार इस बात का है कि हम वेक-अप कॉल के सक्रिय होने और विक्रम और प्रज्ञान के उस अलार्म का जवाब देने का इंतजार कर रहे हैं. यह सफल रहा तो पृथ्वी से संचार शुरू हो जाएगा और हम ऐसा करने वाले दुनिया के पहले देश बन जाएंगे.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement