डीएनए एक्सप्लेनर
Republic Day: पिछले साल कोरोना के कारण सिर्फ 25 हजार लोगों को परेड में शामिल होने की इजाजत दी गई थी.
डीएनए हिंदीः 26 जनवरी 2022 को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day Parade) मनाएगा. हर साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन होता है. इस बार परेड आधा देरी से शुरू होगी. 75 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब परेड देरी से शुरू होगी. परेड का समय निर्धारित होता है. इसी के मुताबिक पूरा कार्यक्रम तय किया जाता है. इस बार एक खास वजह के कारण इसमें देरी हो रही है.
यह भी पढ़ेंः क्यों BJP ने CM योगी को गोरखपुर और मौर्य को सिराथू से चुनाव लड़ाने का लिया फैसला?
देरी के पीछे की वजह
इस बार कोरोना प्रोटोकॉल और श्रृद्धांजलि सभा की वजह से गणतंत्र दिवस परेड इस साल शुरू होने में देरी होगी. जानकारी के मुताबिक पहले जम्मू-कश्मीर में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, इसके बाद परेड शुरू होगी. गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर 90 मिनट की परेड होती है. हर साल 26 जनवरी को सुबह ठीक 10 बजे राजपथ पर शुरू हो जाती है. लेकिन इस बार परेड 10:30 बजे शुरू होगी. कोविड के चलते लगातार दूसरे साल भी गणतंत्र दिवस में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं होगा.
8 किमी की होगी परेड
गणतंत्र दिवस पर यह परेड 8 किलोमीटर की होगी. परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट से होते हुए लाल किले पर खत्म होती है. परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों की वजह से सिर्फ 4 हजार टिकट उपलब्ध रहेंगे और कुल 24 हजार लोगों को ही इस समारोह में शामिल होने की इजाजत दी जाएगी.
यह भी पढ़ेंः PM मोदी आज BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, देंगे UP में जीत का मंत्र
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. दिल्ली पुलिस ने राजपथ और उसके आसपास की सुरक्षा काफी बढ़ा दी है. करीब 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और चेहरे की पहचान करने वाले सिस्टम भी लगा दिए हैं. परेड से पहले संदिग्ध लोगों का डाटाबेस भी तैयार किया गया है.