Advertisement

PHOTOS: प्रियंका गांधी का दावा- 'पुलिस ने धक्का देकर सड़क पर गिराया', राहुल ने जवान को दी पानी की बोतल, बोले- 'गुस्सा नहीं होते'

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था. प्रियंका ने पुलिस पर बदसलूकी और धक्का देने का आरोप लगाया.

Gaurav Barar | Oct 07, 2026, 07:51 PM IST

1.विपक्ष का लगातार दूसरे दिन जोरदार प्रदर्शन

विपक्ष का लगातार दूसरे दिन जोरदार प्रदर्शन
1

दिल्ली में बुधवार (7 अक्टूबर 2026) को विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा. दोनों नेता अन्य विपक्षी नेताओं और सांसदों के साथ जंतर-मंतर की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद नेताओं ने बीच सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया. यहां तस्वीरों में देखिए आज दिनभर विपक्ष के इस प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ. (Image- IANS)

Advertisement

2.सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी

सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी
2

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सुबह विपक्षी नेता बसों में सवार होकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए निकले थे. उन्हें शांगरी-ला होटल के पास सेंट्रल दिल्ली में रोक दिया गया. जब आगे जाने की अनुमति नहीं मिली तो नेताओं ने वहीं गोलचक्कर पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान प्रियंका गांधी दूसरी महिला नेताओं के साथ सड़क पर लेट गईं. उनके हाथ में संविधान की प्रति भी दिखाई दी. (Image- IANS)

3.राहुल गांधी को उठाकर ले गए पुलिसकर्मी

राहुल गांधी को उठाकर ले गए पुलिसकर्मी
3

गोलचक्कर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए. कुछ देर बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को वहां से हटाना शुरू कर दिया. राहुल गांधी को पुलिसकर्मी उठाकर बस तक ले गए और उन्हें बस में बैठा दिया. इस दौरान कांग्रेस के कुछ नेता भी बस के ऊपर चढ़ गए. अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उदय भानु चिब समेत कुछ नेताओं ने राहुल गांधी को ले जा रही बस के ऊपर पहुंचकर विरोध जताया. वहीं, मुमताज पटेल बस के बोनट पर बैठ गईं. (Image- IANS)

4.प्रियंका गांधी ने लगाया बदसलूकी का आरोप

प्रियंका गांधी ने लगाया बदसलूकी का आरोप
4

दूसरी तरफ महिला पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बैठीं प्रियंका गांधी और दूसरी महिला नेताओं को हटाना शुरू किया. पुलिस ने उन्हें वहां से उठाकर बसों में बैठाया और ले गई. पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई. उन्होंने कहा कि सांसद सिर्फ चुनाव आयुक्तों से मिलने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह ठीक नहीं है. (Image- IANS)

5.'पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर गिराया'

'पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर गिराया'
5

प्रियंका गांधी का दावा था कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें खरोंच दी और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. उन्होंने कहा कि वह इस कार्रवाई से पीछे हटने वाली नहीं हैं. प्रियंका ने पुलिस से अपनी कार्रवाई रोकने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उन्हें वहां से हटाने वाली फोर्स वापस नहीं बुलाई जाती, वह जाने वाली नहीं हैं. (Image- IANS)

6.राहुल गांधी ने पुलिसकर्मियों को दिया पानी

राहुल गांधी ने पुलिसकर्मियों को दिया पानी
6

इस पूरे घटनाक्रम के बीच राहुल गांधी का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला. पुलिस बस में जाते समय उन्होंने पुलिसकर्मियों को पानी की बोतलें भी दीं. राहुल ने पुलिसवालों से कहा कि गुस्सा मत होइए, पानी पी लीजिए, आप अपना काम कर रहे हैं. उनका ये व्यवहार प्रदर्शन के बीच चर्चा का विषय बन गया. (Image- PTI)

7.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस कर दी पंक्चर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस कर दी पंक्चर
7

कांग्रेस ने बाद में दावा किया कि राहुल गांधी को जिस बस में ले जाया जा रहा था, उसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन की बावली के पास पंक्चर करके रोक दिया. कांग्रेस की ओर से इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया दी गई. (Image- IANS)

8.कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 'सड़क पर बार-बार उतरेंगे, गिरफ्तारी देंगे'

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 'सड़क पर बार-बार उतरेंगे, गिरफ्तारी देंगे'
8

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की हिरासत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और चुनाव आयोग के बीच गठजोड़ को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. खरगे ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस और विपक्ष जरूरत पड़ने पर बार-बार सड़क पर उतरेंगे, गिरफ्तारी देंगे और कानूनी कार्रवाई का सामना भी करेंगे. (Image- IANS)

9.बाकी नेताओं ने भी केंद्र को घेरा

बाकी नेताओं ने भी केंद्र को घेरा
9

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी प्रदर्शन के दौरान नेताओं को पुलिस द्वारा हटाए जाने की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के दूसरे नेता सिर्फ जंतर-मंतर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे. (Image- IANS)

10.'अपनी आवाज उठाता रहेगा विपक्ष'

'अपनी आवाज उठाता रहेगा विपक्ष'
10

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस का व्यवहार लोकतंत्र और संविधान के प्रति सरकार के रवैये को दिखाता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाता रहेगा. (Image- IANS)

Advertisement
Advertisement

Advertisement