Advertisement

PHOTOS: 'हो गया इंसाफ...', सजा का ऐलान होते ही रो पड़ीं सौरभ की मां, कोर्ट में लगे 'भारत माता की जय' के नारे

तीन मार्च 2025 की रात को सौरभ राजपूत की हत्या की गई थी. इस मामले में बुधवार को कोर्ट ने सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई.

| Oct 14, 2026, 06:37 PM IST

1.मेरठ के नीले ड्रम मर्डर केस में सजा का ऐलान

मेरठ के नीले ड्रम मर्डर केस में सजा का ऐलान
1

मेरठ के 'नीला ड्रम' कांड के नाम से चर्चित हुए सौरभ हत्याकांड में दोषी करार दी गयी उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को बुधवार (14 अक्टूबर 2026) को मेरठ की एक स्थानीय अदालत ने फांसी की सजा सुनाई. (Image- IANS)

Advertisement

2.खुशी से रो पड़े सौरभ के घरवाले

खुशी से रो पड़े सौरभ के घरवाले
2

फैसले के समय सौरभ राजपूत की मां रेनू, मौसी, भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी अदालत पहुंचे थे. सजा का ऐलान होते ही सौरभ की मां खुशी से रो पड़ीं. वहीं, फैसला सुनते ही मुस्कान भावुक होकर रोने लगी और उसने अदालत से अपनी दोनों बेटियों का ख्याल रखने की गुहार लगाई. जबकि उसके प्रेमी साहिल की भी आंखें नम हो गयीं. (Image- PTI)

3.'दोनों को मौत की सजा से हम संतुष्ट'

'दोनों को मौत की सजा से हम संतुष्ट'
3

सौरभ राजपूत की मां, रेनू देवी ने फैसले पर संतुष्टि जताते हुए कहा, "हम बहुत संतुष्ट हैं कि उन दोनों को मौत की सजा सुनाई गई है. आज इंसाफ हो गया. हम अपने वकीलों, सहयोगियों और स्टाफ के बहुत आभारी हैं. हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे. जेल में पैदा हुई मुस्कान की बेटी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. जहां तक बड़ी बेटी की बात है, अगर उसके नाना-नानी उसे बिना किसी शर्त के हमें सौंप देते हैं, तो हम उसे अपने साथ रखेंगे." (Image- ANI)

4.कोर्ट में लगे 'भारत माता की जय' के नारे

कोर्ट में लगे 'भारत माता की जय' के नारे
4

मेरठ जिला अदालत में केस में सजा सुनाए जाने के बाद वकील और आम लोग कोर्ट परिसर के बाहर जमा हुए. कोर्ट ने इस अपराध को 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' श्रेणी में रखा. सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट में 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए. (Image- PTI)

5.मुस्कान के माता-पिता ने कहा: 'बहुत अच्छा लड़का था सौरभ'

मुस्कान के माता-पिता ने कहा: 'बहुत अच्छा लड़का था सौरभ'
5

इस मामले में सबसे अहम घटनाक्रम सजा सुनाए जाने से ठीक पहले सामने आया था जब मुस्कान के माता-पिता ने अदालत में लिखित रूप से कहा था कि उनकी बेटी को फांसी की सजा भी दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. उन्होंने सौरभ को बहुत अच्छा लड़का बताया. हालांकि, इस संबंध में उनके लिखित बयान का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है. (Image- PTI)

6.शव के टुकड़े करके भर दिए थे नीले ड्रम में

शव के टुकड़े करके भर दिए थे नीले ड्रम में
6

तीन मार्च 2025 की रात सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई थी. मुस्कान और साहिल ने हत्या के बाद शव के टुकड़े करके उन्हें एक नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया था. वारदात के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश चले गए थे और पुलिस ने उन्हें 18-19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था. (Image- ANI)

Advertisement
Advertisement

Advertisement