Advertisement

एक विज्ञापन के लिए कितना चार्ज करते हैं विराट कोहली? सोशल मीडिया पोस्ट से कितनी कमाई

विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि विज्ञापन और बिजनेस की दुनिया में भी बड़ा नाम हैं. जानिए उनकी अनुमानित नेटवर्थ, एक विज्ञापन की फीस, सोशल मीडिया से कमाई और लग्जरी कार कलेक्शन से जुड़ी खास बातें.

Gaurav Barar | Oct 07, 2026, 10:45 PM IST

1.सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं किंग कोहली का नाम 

सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं किंग कोहली का नाम 
1

मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर विराट कोहली अब एक बड़े ब्रांड और सफल बिजनेसमैन के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं. (All Image Source- IANS)

Advertisement

2.देश-विदेश की कई बड़ी ब्रांड का चेहरा हैं विराट

देश-विदेश की कई बड़ी ब्रांड का चेहरा हैं विराट
2

कोहली की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड का चेहरा बनाना पसंद करती हैं. ऐसे में आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर विराट कोहली की कमाई कितनी है और एक विज्ञापन के लिए वह कितना पैसा लेते हैं?

3.विराट कोहली की नेटवर्थ कितनी है?

विराट कोहली की नेटवर्थ कितनी है?
3

बिजनेस आउटरीच पोर्टल के मुताबिक, जून 2024 तक विराट कोहली की अनुमानित नेटवर्थ करीब 1,050 करोड़ रुपये थी. जिसमें और भी बढ़ोतरी हुई होगी. उनकी कमाई का जरिया सिर्फ क्रिकेट नहीं है. मैच फीस और आईपीएल के अलावा विज्ञापन, सोशल मीडिया पोस्ट, ब्रांड पार्टनरशिप और बिजनेस में निवेश से भी उनकी अच्छी-खासी आमदनी होती है.

4.क्रिकेट से कितनी कमाई करते हैं विराट?

क्रिकेट से कितनी कमाई करते हैं विराट?
4

विराट कोहली की कमाई में क्रिकेट का योगदान सबसे अहम रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से उन्हें सालाना करीब 3 करोड़ रुपये मिलते हैं. वनडे मुकाबले के लिए उनकी मैच फीस करीब 6 लाख रुपये है. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब उनकी अंतरराष्ट्रीय कमाई मुख्य रूप से वनडे क्रिकेट से जुड़ी हुई है.

5.आईपीएल से कितनी आमदनी?

आईपीएल से कितनी आमदनी?
5

आईपीएल भी विराट कोहली की कमाई का बड़ा हिस्सा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है और रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें एक सीजन के लिए करीब 21 करोड़ रुपये मिलते हैं. 

6.एक विज्ञापन के लिए कितनी फीस लेते हैं विराट?

एक विज्ञापन के लिए कितनी फीस लेते हैं विराट?
6

विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू बहुत बड़ी है. बिजनेस आउटरीच की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली एक विज्ञापन के लिए करीब 5 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. हालांकि ये रकम हर कैंपेन के लिए एक जैसी नहीं होती. ब्रांड, विज्ञापन का प्रकार, कैंपेन की अवधि और विराट की भूमिका के आधार पर फीस में बदलाव हो सकता है. 

7.पूर्व कप्तान 35 से 40 ब्रांड्स के साथ जुड़े रहे

पूर्व कप्तान 35 से 40 ब्रांड्स के साथ जुड़े रहे
7

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कोहली ने स्पोर्ट्सवियर, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, इंश्योरेंस, फैशन, टेक्नोलॉजी और एफएमसीजी जैसे अलग-अलग सेक्टर के ब्रांड्स का प्रचार किया है. वह 35 से 40 या उससे ज्यादा ब्रांड्स के साथ जुड़े रहे हैं.

8.सोशल मीडिया से भी करोड़ों की कमाई

सोशल मीडिया से भी करोड़ों की कमाई
8

बेंगलुरु की एक ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग कंपनी स्टॉकग्रो के अनुसार, विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट से करीब 8.9 करोड़ रुपये तक कमाते हैं. वहीं, एक्स के एक पोस्ट के लिए उनकी कमाई करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई गई है. ये आंकड़े अनुमानित हैं और किसी पोस्ट या ब्रांड डील की वास्तविक फीस अलग हो सकती है. 

9.विराट ने खुद के ब्रांड में भी किए शुरू

विराट ने खुद के ब्रांड में भी किए शुरू
9

विराट कोहली ने अपनी कमाई को सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने खुद के ब्रांड शुरू करने के साथ-साथ अलग-अलग बिजनेस में भी निवेश किया है. उनके चर्चित ब्रांड्स में One8 और WROGN शामिल हैं. 

10.रेस्टोरेंट से लेकर फुटवियर तक का बिजनेस

रेस्टोरेंट से लेकर फुटवियर तक का बिजनेस
10

One8 की शुरुआत एथलीजर और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों के साथ हुई थी. बाद में इसका विस्तार रेस्टोरेंट बिजनेस तक हुआ और One8 कम्यून के नाम से कई जगहों पर रेस्टोरेंट भी शुरू किए गए. इसके अलावा ब्रांड ने फुटवियर सेगमेंट में भी कदम बढ़ाया है. दूसरी तरफ WROGN एक जाना-पहचाना फैशन ब्रांड है, जो युवाओं के बीच अपने अलग अंदाज के लिए जाना जाता है.

11.विराट की कारों का कलेक्शन भी खास

विराट की कारों का कलेक्शन भी खास
11

विराट कोहली की लाइफस्टाइल की बात हो और उनकी लग्जरी कारों का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. उनके गैराज में ऑडी, बेंटले और लैंड रोवर जैसे लग्जरी ब्रांड्स की कारें रही हैं. उनके कलेक्शन में ऑडी R8 LMX, ऑडी R8 V10 प्लस, ऑडी RS5 कूपे और ऑडी Q8 जैसी कारें शामिल रही हैं. हालांकि समय के साथ विराट ने अपनी कुछ पुरानी कारें बेच भी दी हैं.

12.क्रिकेटर से बिजनेसमैन तक का सफर!

क्रिकेटर से बिजनेसमैन तक का सफर!
12

विराट कोहली की कहानी सिर्फ एक शानदार क्रिकेट करियर की कहानी नहीं है. उन्होंने क्रिकेट से मिली पहचान और लोकप्रियता को बिजनेस और ब्रांडिंग की दुनिया में भी सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है. मैदान पर रिकॉर्ड बनाने वाले विराट विज्ञापन, सोशल मीडिया, अपने ब्रांड और निवेश के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं. उनकी पहचान एक क्रिकेट स्टार से आगे बढ़कर एक बड़े ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड के रूप में बन चुकी है. (All Image Source- IANS)

Advertisement
Advertisement

Advertisement