डीएनए एक्सप्लेनर
मोहम्मद साबिर | Oct 14, 2026, 10:05 PM IST
1.शुभमन गिल ने कब खरीदा था चंडीगढ़ वाला विला?

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने साल 2025 में अपने इस आलीशान विला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने 17 जनवरी 2025 को अपने नए घर में लोहड़ी को सेलिब्रेट किया था. गिल ने ये विला 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. (Photo Shubman Gill Instagram)
2.प्राइवेट जिम और लग्जरी बेडरूम तक विला में कई हैं खासियत

मैजिक ब्रिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिल ने चंडीगढ़ वाले विला सफेद रंग का है और इसकी छच नेवी ब्लू है. कॉलोनियल आर्किटेक्चर और मॉडर्न डिजाइन किया गया है. इसमें शानदार एंट्री गेट भी है और साथ ही इसे बारीकी से बनाया गया है. इसमें एक प्राइवेट जिम, लग्जरी बेडरूम, लड़की की फर्श और काफी लाइटें भी हैं, जो घर को रौनक बनाती हैं. (Photo Shubman Gill Instagram)
3.नए घर में सबसे पहले बनाई थी लोहड़ी

शुभमन गिल ने 17 जनवरी 2025 को नए घर की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो लोहड़ी सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. गिल के साथ उनकी पूरी फैमिली भी मौजूद थी. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "नया घर, पुरानी परंपराए, नए घर में पहली लोहड़ी, ढेर सारा लगाव, खुशी और हार्दिक आभार के साथ." (Photo Shubman Gill Instagram)
4.कितनी है शुभमन गिल की सैलरी?

शुभमन गिल की बीसीसीआई और आईपीएल से तगड़ी कमाई होती है. उन्हें बीसीसीआई से 5 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं, जबकि उनको प्रति टेस्ट मैच फीस 15 लाख, वनडे में प्रति मैच फीस 6 लाख और प्रति टी20 मैच फीस 3 लाख रुपये मिलते हैं. इसके अलावा, गिल को आईपीएल में गुजरात टाइटंस 16.50 करोड़ रुपये देती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 32 करोड़ रुपये है. हालांकि, गिल विज्ञापन और ब्रांड एंबेसडर के तौर भी कमाई करते हैं. (Photo Shubman Gill Instagram)
5.कैसा रहा अब तक शुभमन गिल का करियर?

शुभमन गिल टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान है. उन्होंने टेस्ट की 77 पारियों में 3042 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 9 अर्धशतक बनाए हैं. वहीं, 69 वनडे पारियों में 3713 रन बनए हैं, जिसमें 11 शतक और 20 अर्धशतक ठोके हैं. गिल ने 36 टी20 पारियों में 869 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 फिफ्टी शामिल हैं. (Photo Shubman Gill Instagram)