डीएनए एक्सप्लेनर
Gaurav Barar | Oct 11, 2026, 11:26 PM IST
1.जमकर बोल रहा अभिषेक शर्मा का बल्ला

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. रविवार (11 अक्टूबर 2026) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. (Image- IANS)
2.तोड़ दिया सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

अभिषेक अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया. (Image- IANS)
3.महज 1024 गेंदों में पूरे किए 2000 रन

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान अभिषेक ने जैसे ही अपनी पारी में 33 रन पूरे किए, उनके नाम यह बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई. उन्होंने महज 1024 गेंदों का सामना करते हुए टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे कर लिए. इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 1164 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था. (Image- IANS)
4.लिस्ट में और कौन-कौन?

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच 1283 गेंदों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 1304 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को 1390 गेंदें लगी थीं, जबकि न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने 1395 गेंदों में अपने 2000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे. (Image- BCCI)
5.18 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भी फैंस का खूब मनोरंजन किया. उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. आउट होने से पहले उन्होंने 30 गेंदों में 69 रन बनाए. मौजूदा सीरीज में ये उनका पहला अर्धशतक रहा. (Image- BCCI)
6.वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया एक और रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे क्विंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने 15 गेंदों में, जबकि टिम डेविड ने 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. डेविड वॉर्नर और कॉलिन मुनरो भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जमा चुके हैं. (Image- BCCI)
7.भारत ने 14 रन से जीता मैच

भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 14 रन से मात दी. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 223 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में 209 रन ही बना सकी. (Image- BCCI)
8.मेहमान टीम नहीं उठा पाई ओस का फायदा!

इस बार भारतीय गेंदबाजों ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का ज्यादा मौका नहीं दिया. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. टीम को उम्मीद थी कि ओस का फायदा उठाकर लक्ष्य हासिल करना आसान रहेगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसकी रणनीति पर पानी फेर दिया. (Image- BCCI)