डीएनए एक्सप्लेनर
Zohran Mamdani Success Story: जोहरान ममदानी अमेरिका के पहले युवा मेयर बने हैं. मुफ्त बस यात्रा के मुद्दे ने उनको हीरो बना दिया था. आइए जानते हैं कि उनकी पढ़ाई लिखाई, संपत्ति और मेयर बनने की कहानी.
अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क सिटी ने इतिहास रच दिया. अमीरों के शहर कहे जाने वाले न्ययॉर्क ने जोहरान ममदानी को अपना मेयर चुना है. 24 साल के ममदानी पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर हैं. सबसे खास बात यह है कि 1892 के बाद किसी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ने यह पद जीता है. ममदानी की जड़ें भारत से जुड़ी हैं. उनके पिता प्रोफेसर महमूद ममदानी मूल रूप से गुजरात के हैं. जबकि उनकी मां मीरा नायर प्रसिद्ध भारतीय फिल्मकार रही हैं.
जोहरान ममदानी का जन्म कहां हुआ?
जोहरान ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 में युगांडा के कंपाला में हुआ. ममदानी 5 साल के थे, जब उनके पिता युगांडा छोटकर साउथ अफ्रीका के केप टाउन चले गए. यहां वो 2 साल रहे और इसके बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में शिफ्ट हो गए.
Zohran Mamdani Qualification: कितने पढ़-लिखे हैं?
जोहरान ममदानी ने स्कूली पढ़ाई बैंक स्ट्रीट स्कूल फॉर चिल्ड्रन और ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ साइंस की. इसके बाद 2014 में Bowdoin College से अफ्रीकन स्टडीज में बैचलर डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान जोहरान सोशल वर्क भी करने लगे. उन्होंने क्वींस में गरीब व्हाइट कम्युनिटी के लिए केस लड़ा.
जोहरान ममदानी ने अपने करियर की शुरुआत एक रैपर के तौर पर की. उनका 'नानी' रैप सॉन्ग काफी हिट हुआ था. यह गाना उन्होंने अपनी नानी के लिए बनाया था. लेकिन 2015 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा. वह 2017 में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ऑफ अमेरिका जुड़े थे. लेकिन 2018 में मिली अमेरिकी नागरिकता के बाद वह राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हो गए.
2020 में पहली बार बने विधायक
जोहरान ममदानी 2020 में न्यूयॉर्क विधानसभा के लिए चुने गए थे. वह क्वींस के एस्टोरिया इलाके से विधायक बनने के बाद काफी फेमस हो गए. ममदानी न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के 36वें जिले का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने बसों में मुफ्त यात्रा करने की योजना लागू करने का मुद्दा उठाया. जिसने उन्हें न्यूयॉर्क के लोगों का हितेशी बना दिया. इस एजेंडे से ममदानी को काफी लोकप्रियता मिली.
कैसे मिली मेयर की जीत?
अमेरिका के न्यूयॉर्क को अमीरों का शहर कहा जाता है, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं. न्यूयॉर्क सिटी की कुल आबादी लगभग 91 लाख है. यह शहर धार्मिक विविधता के लिए भी जाना जाता है. जिसमें ईसाई, यहूदी, मुस्लिम, बौद्ध, हिंदू और कई समुदाय के लोग रहते हैं. न्यूयॉर्क में करीब 48% ईसाई (27% कैथोलिक औऱ 19% प्रोटेस्टेंट) हैं. करीब 11% यहूदी, 9% मुस्लिम और 2% हिंदू और बौद्ध समुदाय की आबादी है.
न्यूयॉर्क सिटी में मुस्लिमों की तादाद करीब 10 लाख है. जिनमें 3.5 लाख वोटर रजिस्टर्ड हैं. 2021 के मेयर चुनाव में 12% मुस्लिम मतदाताओं ने वोट डाला था, लेकिन 2025 के चुनाव में 60% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं ईसाई, बोद्ध मतदाताओं का भी जोहरान ममदानी को फुल सपोर्ट मिला है.
Zohran Mamdani Net Worth: कितनी है नेटवर्थ
फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार, जोहरान ममदानी पर कुल संपत्ति करीब 2,00,000 डॉलर (करीब 1.77 करोड़ रुपये) है. इसमें ज्यादातर हिस्सा युंगाडा की संपत्ति का है. 2024 में ममदानी ने विक्टोरिया झील के पास चार एकड़ जमीन का खुलासा किया था. जिसकी कीमत लगभग 1.5 से 2.5 लाख डॉलर के बीच बताई गई थी. ममदानी के पास अपना कोई घर नहीं है. वह किराये के अपार्टमेंट में रहते हैं. जिसका किराया करीब 2,250 डॉलर (करीब 2 लाख रुपये) हर महीने जाता है. इसके अलावा न उनके पास कोई कार है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से