Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

6 गेंद में 6 छक्के, 2011 WC में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, युवराज सिंह के नाम ढेरों रिकॉर्ड्स; अब IPL में करेंगे खास 'डेब्यू'

Yuvraj Singh Debut as a Coach in IPL: पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं और अब वो सौरव गांगुली के साथ नजर आएंगे.

Latest News
6 गेंद में 6 छक्के, 2011 WC में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, युवराज सिंह के नाम ढेरों रिकॉर्ड्स; अब IPL में करेंगे खास 'डेब्यू'

युवराज सिंह आईपीएल में करेंगे कोचिंग (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने गेंद और बैट दोनों से देश के लिए अहम योगदान दिया है. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने के बाद भी हार नहीं मानी और इस गंभीर बीमारी को भी हरा दिया. युवराज ने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए हैं और फिर 2011 वनडे वर्ल्ड कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता. युवी ने अभिषेक शर्मा को ट्रेन किया, जो टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं, लेकिन अब युवराज नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं. पूर्व ऑलराउंडर आईपीएल प्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार 13 अक्टूबर, 2026 को जानकारी दी है कि युवराज सिंह अब टीम में बतौर सहायक कोच और बैटिंग कोच जुड़ गए हैं. युवराज सिंह पहली बार कोचिंग करने जा रहे हैं. आईपीएल 2027 में युवी सौरव गांगुली के साथ नजर आएंगे. हालांकि, युवराज बतौर कोच टीम से जुड़ने के लिए काफी उत्साहित हैं और साथ ही टीम मालिक भी युवराज को टीम के साथ जोड़कर काफी खुश हैं. 

दिल्ली टीम का पहले भी रह चुके हैं हिस्सा

युवराज सिंह दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में शामिल होंगे. इससे पहले वो बतौर खिलाड़ी टीम से जुड़े थे. साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था, तब युवी को टीम ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस समय वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे.

युवराज सिंह के लिए भले ही सीजन अच्छा नहीं गया हो, लेकिन उन्होंने करीब 6 साल तक आईपीएल पर राज किया. दरअसल, युवराज को नीलामी में डीसी ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था और वो सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे, जिसके बाद वो सबसे 6 साल तक सबसे महंगे खिलाड़ी बने रहे, फिर साल 2021 में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा था. तब मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16. 25 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

युवराज सिंह

आईपीएल में किन टीमों के लिए खेल चुके हैं युवराज सिंह?

युवराज सिंह ने आईपीएल में 6 अलग-अलग टीमों के लिए क्रिकेट खेला हुआ है. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 2008, 2010 और 2018 में आईपीएल खेला. पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए 2011 और 2013 में क्रिकेट खेला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए साल 2014 में खेला था. दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2015, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2016 और 2017 में खेला. हालांकि, युवी ने आखिरी सीजन साल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला और उसके बाद वो आईपीएल कभी नहीं खेले. 

कब लगाए थे 6 गेंदों में 6 छक्के?

साल 2007 और 19 दिसंबर का दिन, कोई भी नहीं भूल सकता है. क्योंकि इसी दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था, जो आज तक कायम है. साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए थे. उनके सामने स्टुअर्ट ब्रॉड थे. उसके बाद से लेकर अब तक कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में ये कारनामा नहीं हुआ है. 

पार्थ जिंदल

कैंसर से लड़ते हुए जीता 2011 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

भारतीय टीम का सबकुछ दांव पर लगा था, क्योंकि टीम को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने का मौका था. टीम के लिए जी-जान लगाने वाले युवराज सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने वर्ल्ड कप की 9 पारियों में 362 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. इतना ही नहीं, युवराज ने बैट के अलावा गेंद से भी कमाल कर दिया और वर्ल्ड कप में 15 विकेट चटकाए और उनकी इकॉनमी सिर्फ 5.02 की रही. 

युवराज सिंह और पूरे क्रिकेट फैंस के लिए ये वर्ल्ड कप में इसलिए खास है, क्योंकि वो उस समय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें फेफड़ों के पास का ट्यूमर हुआ, जिसे Mediastinal seminoma कहते हैं. साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान इस कैंसर का पता लगा, जब उन्हें सांस लेने में दिक्कतें हुई, लेकिन युवराज को पता था कि देश को उनकी जरूरत है तो उन्होंने खेलना जारी रखा और टीम इंडिया वर्ल्ड कप भी जीती. बाद में युवराज ने अपनी गंभीर बीमारी को भी हरा दिया और नए जीवन की शुरुआत की. 

कैसा रहा युवराज सिंह का करियर?

युवराज सिंह ने साल 2000 में वनडे, 2003 में टेस्ट और 2007 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. अंडर-19 क्रिकेट से ही युवराज का डर विपक्षी टीमों में बैठ गया था. युवराज ने 62 टेस्ट पारियों में 1900 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक हैं. इसके अलावा, उन्होंने 278 वनडे पारियों में 8701 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक ठोके. वहीं, 51 टी20 पारियों में 1177 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक जड़े हैं. युवी ने तीनों फॉर्मेट में कुल 251 छक्के ठोके हैं. आईपीएल में भी युवी ने दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 126 आईपीएल पारियों में 2750 रन बनाए, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं. 

युवराज ने सिर्फ बैट से नहीं, बल्कि गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने टेस्ट की 35 पारियों में 9 विकेट लिए हैंस, जबकि वनडे की 161 पारियों में 111 विकेट और टी20 की 31 पारियों में 28 विकेट चटकाए हैं. वहीं, आईपीएल में युवी ने 36 विकेट लिए हैं. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement