डीएनए एक्सप्लेनर
CJP Protest: सीजेपी के प्रदर्शन से पहले फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी को हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया. 8 अक्टूबर को राठी बेंगलुरू में SIR के खिलाफ प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे.
CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले हरियाणा पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके घर से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. दिल्ली पुलिस अनुसार, राठी सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को उकसा रहे थे, जिस वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया. राठी हाल में जर्मनी से भारत आए हैं.
ध्रुव राठी का जन्म हरियाणा के रोहतक में 1994 में हुआ था. उनकी मां टीचर और पिता इंजीनियर हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई रोहतक और फिर दिल्ली के डीपीएस आरकेपुरम से हुई है. वह 2014 में आगे की पढ़ाई के लिए जर्मनी गए, जहां उन्होंने KIT इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और रिन्यूएबल एनर्जी में मास्टर डिग्री हासिल की. नवंबर 2021 में उन्होंने गर्लफ्रेंड जूली से जर्मनी में ही शादी कर ली.
हाल ही में वह भारत आए हैं. SIR के विरोध में बेंगलुरु में 8 अक्टूबर को सीजेपी के विरोध प्रदर्श में वह शामिल हुए थे. प्रोटेस्ट बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में हुआ था. अब उनकी नागरिकता और वीज स्टेटस को लेकर भी चर्चा हो रही है.
कर्नाटक के पूर्व IPS अधिकारी भास्कर राव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर ध्रुव राठी की नागरिकता और वीजा स्टेटस के जांच की मांग की है. उन्होंने पत्र में यह भी दावा किया कि राठी के पास जर्मनी की नागरिकता है.
केंद्रीय गृह सचिव को लिखे पत्र में भास्कर राव ने कहा कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि किसी विशेष वीजा, इमिग्रेशन अनुमति या अन्य कानूनी स्थिति के आधार पर भारत में रह रहा विदेशी नागरिक देश की संवैधानिक और कानूनी संस्थाओं के कामकाज से जुड़े राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने, उसे संबोधित करने या उससे जुड़ने का कानूनी अधिकार रखता है या नहीं.
Drastic Action needs to be taken against those who fly into, intrude and illegally cross into Bharat and create a mayhem at the behest of Powers inimical to the interest of our Nation. We are a Zero Punishment country where anyone can do anything and get away. I have requested Home Secretary of India to verify Visa credentials of Dhruv Rathee who has participated in Political Protests to undermine Constitutional body of India. @HMOIndia @meaindia1 @CPBlr
— Bhaskar Rao (@Nimmabhaskar22) October 8, 2026
राव ने मंत्रालय से यह भी जांच करने का अनुरोध किया कि ध्रुव राठी भारत में पहले किन-किन विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी गतिविधियां विदेशी नागरिकों से संबंधित कानूनों, विशेष रूप से फॉरेनर्स एक्ट, 1946, के दायरे में आती हैं. उन्होंने जांच के निष्कर्षों के आधार पर जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई करने की भी अपील की है.
भास्कर राव कर्नाटक कैडर के पूर्व IPS अधिकारी हैं. उन्होंने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चामराजपेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे. राव ने गृह मंत्रालय को लिखे पत्र को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अकाउंट पर भी साझा किया है.
राव ने स्पष्ट किया कि यह पत्र ध्रुव राठी की राजनीतिक राय से असहमति के कारण नहीं लिखा गया है. उनके मुताबिक, इस मामले में जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि भारत में मौजूद किसी विदेशी नागरिक की राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में भागीदारी संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप है या नहीं.
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील डॉ. विनय प्रीत सिंह ने बताया कि ध्रुव राठी को प्रेविंडिव डिटेंशन किया गया है. उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पर होने वाले प्रोटेस्ट में शामिल होने की अपील की थी और उनके खुद भी शामिल होने की संभावना थी. राठी के जंतर-मंतर पर जाने से पुलिस-प्रशासन को कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर था, जिस कारण उन्हें प्रेविंडिव डिटेंशन किया है, जो कानूनी रूप से सही है.
ध्रुव की नागरिकता पर अधिवक्ता ने क्या कहा?
वीपी सिंह ने कहा कि जब तक राठी के बाहर रहने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर रहेगा, तब तक पुलिस उन्हें डिटेन कर सकती है. उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रदर्शन की अनुमति पुलिस-प्रशासन से मिली है, तो उसमें कोई भी शामिल हो सकता है. चाहे वह भारत में रह रहा कोई विदेशी नागरिक ही क्यों न हो. राठी को 170 BNSS के तहत प्रेविंडिव डिटेंशन किया है, जो कोई सजा नहीं है. यह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता तनुज दीक्षित ने ध्रुव राठी के विदेशी नागरिकता को लेकर बताया, "विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन में भारतीय नागरिक की तरह संवैधानिक अधिकार का दावा नहीं कर सकता है. यदि वो किसी प्रदर्शन में शामिल होता है तो उसकी नागरिकता, वीजा की श्रेणी, भारत में रहने की अनुमति और उस पर लागू शर्तों के आधार पर तय होगा कि उसने कानून का उल्लंघन किया है या नहीं. ध्रुव राठी के जर्मन नागरिक होने का दावा किया गया है, लेकिन उपलब्ध रिपोर्ट में उनकी जर्मन नागरिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. इसलिए अभी उन्हें निश्चित रूप से विदेशी नागरिक या कानून का उल्लंघन करने वाला घोषित नहीं किया जा सकता."
उन्होंने आगे बताया, "विदेशी नागरिक अनुच्छेद 19 के अंतर्गत भारत में राजनीतिक प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार नहीं मांग सकता, लेकिन वो संवैधानिक और कानूनी संरक्षण से पूरी तरह वंचित भी नहीं है. किसी विदेशी नागरिक के पास प्रदर्शन का मौलिक अधिकार न होना और उसका हर प्रदर्शन स्वतः आपराधिक होना, दोनों अलग-अलग बातें हैं. विदेशी नागरिक को भारत में राजनीतिक प्रदर्शन का अनुच्छेद 19 वाला मौलिक अधिकार नहीं है. वो कानूनी रूप से किसी प्रदर्शन में हिस्सा ले सकता है या नहीं, ये उसके आव्रजन दर्जे और लागू प्रतिबंधों पर निर्भर करेगा. केवल जर्मन नागरिकता का आरोप या प्रदर्शन में उपस्थिति अपने आप दोष सिद्ध नहीं करती."
ये भी पढ़ें - 'सुनो सब लोग', अरेस्ट होने के बाद अभिजीत दीपके का प्रदर्शनकारियों को पहला मैसेज