Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

Udaipur Murder Case: कौन था कन्हैया लाल, क्यों मारा गया, पढ़ें उदयपुर हत्याकांड की पूरी डिटेल

Udaipur Murder Case: मंगलवार रात से उदयपुर में तनाव का माहौल है. कन्हैयालाल नाम के एक टेलर की हत्या ने उदयपुर ही नहीं पूरे देश में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. जानें इस हत्याकांड से जुड़ी पूरी डिटेल और इलाके का मौजूदा हाल

Udaipur Murder Case: कौन था कन्हैया लाल, क्यों मारा गया, पढ़ें उदयपुर हत्याकांड की पूरी डिटेल

Udaipur Murder

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार रात हुई एक टेलर की हत्या ने पूरे देश को दहला दिया है. इस वारदात के बाद हत्यारों ने हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है. वह इस वीडियो में घटना की जिम्मेदारी भी लेते नजर आ रहे हैं. वह यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने इस्लाम की निंदा करने वालों से बदला लिया है. इस घटना से एक तरफ पूरे देश में डर औऱ चिंता का माहौल तो दूसरी तरफ इसकी चारों ओर कड़ी निंदा भी हो रही है. सोशल मीडिया पर अब जस्टिस फॉर कन्हैयालाल ट्रेंड हो रहा है. इसी के मद्देनजर पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बैन  कर दिया गया है. उदयपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू भी लागू किया गया है. जानते हैं कौन है कन्हैयालाल, क्यों की गई ये वारदात और क्या है ये पूरा मामला-

कौन है कन्हैयालाल
कन्हैयालाल राजस्थान के उदयपुर में रहता था. वह पेशे से एक टेलर था. हाल ही में निष्कासित बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने के लिए टेलर कन्हैयालाल को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 15 जून को कन्हैयालाल को जमानत पर रिहाई मिली थी. उसने पुलिस को बताया था कि उसे धमकी भरे फोन आ रहे थे. 

यह भी पढ़ें- Nupur Sharma का कुछ पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं कर रही सहयोग: मुंबई पुलिस

क्यों की गई कन्हैयालाल की हत्या
पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में एक विवादित टिप्पणी की थी. इस पर खूब बवाल भी हुआ था. इसी के चलते नूपुर शर्मा को बीजेपी से निष्कासित भी कर दिया गया था. उदयपुर के रहने वाले टेलर कन्हैयालाल ने इन्हीं नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थी. इसके बाद से वह इन लोगों के निशाने पर थे. उनकी इस पोस्ट से नाराज होकर दो युवकों ने कन्हैयालाल की हत्या कर दी. यही नहीं हत्या के बाद दोनों हत्यारों ने धमकी भरा एक वीडियो जारी कर यह भी कहा है कि ऐसे विवादित बयान देने वालों और उनका समर्थन करने वालों के साथ यही सुलूक किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- नूपूर शर्मा का समर्थन करने पर दिनदहाड़े काट दिया सिर, उदयपुर में फैला तनाव, इंटरनेट बंद

दोनों हत्यारे गिरफ्तार
हत्या के दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों को राजसमंद पुलिस ने भीम इलाके से गिरफ्तार किया. हत्या करने वालों की पहचान रियाज और मोहम्मद गौस के रूप में हुई. दोनों उदयपुर के सूरजपोल क्षेत्र के निवासी हैं.

हत्या के बाद इलाके की स्थिति

  • सरकार ने इस मामले में धान मंडी के ASI को निलंबित भी कर दिया है.
  • हत्या के बाद मालदा स्ट्रीट, कारवाड़ी इलाके में माहौल गरमा गया. यहां पथराव की घटनाएं भी हुी हैं. 
  • पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है.
  • पूरे राजस्थान में एक महीने के लिए धारा 144 लागू. साथ ही उदयपुर के सात थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया.
  • अगले आदेश तक पुलिस अफसरों की छुट्टियां निरस्त की गईं.
  • उदयपुर हत्याकांड मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने SIT के गठन का ऐलान किया है. इसके साथ-साथ IB और NIA की भी इस केस पर नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- Udaipur में भारी बवाल! जानिए नुपुर शर्मा के किस बयान से नाराज है मुस्लिम समाज


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement