डीएनए एक्सप्लेनर
कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताया है.
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा के एक पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर) को भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. जान गंवाने वालों में 13 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था. उन्होंने ये भी कहा कि एक घायल की हालत अभी नाजुक है.
शुभेंदु अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में एक इमरजेंसी मीटिंग भी की, जिसमें मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, बंगाल के डीजीपी और कोलकाता के कमिश्नर शामिल हुए. उन्होंने कहा, 'सरकार मिलकर काम कर रही है. मैं सभी पूजा समितियों से पुलिस के साथ समन्वय करने और सुरक्षित निकास मार्ग सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं. थीम आधारित पूजा के नाम पर कई पंडालों के अंदर उचित रोशनी नहीं है.'
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'पूरी पारदर्शिता के साथ इस घटना की उचित जांच की जाएगी. पूजा समिति के सदस्यों और सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है. सभी परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी. यह बहुत दुखद घटना है.'

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए लोगों ने बताया कि पंडाल में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और भारी संख्या में लोग बाहर भी खड़े हुए थे. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई. भीगने से बचाने के लिए लोग तेजी से अंदर जाने लगे. इस दौरान धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी और कुछ लोग संतुलन खोकर गिर गए. लोगों के गिरने से वहां अफरातफरी बढ़ गई. उनका कहना है कि दुर्गा पूजा के 91 साल के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी. यह पहली बार है जब पंडाल में ऐसी स्थिति बनी.
#WATCH | Kolkata's Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident | An eyewitness Vinay Kumar says, "This tragic incident occurred due to continuous rainfall... There was excessive crowd here and they did not want to get out in the rain... The police administration was fully functional but the crowd could not be handled..."
— ANI (@ANI) October 17, 2026
पीटीआई के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बारिश शुरू हुई. चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर प्रतीक्षा कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ मच गई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगदड़ की घटना को दुखद बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कोलकाता में हुई भगदड़ अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायल लोग जल्द स्वस्थ हों, यही कामना है.'
पीएम मोदी ने ऐलान किया कि जान गंवाने वालों के परिजनों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष' से 2-2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
কলকাতায় পদপিষ্টের ঘটনা দু:খজনক। শোকাহত পরিবারগুলির প্রতি সমবেদনা জানাই।আহতদের দ্রুত আরোগ্য কামনা করছি। ক্ষতিগ্রস্ত পরিবারগুলিকে পশ্চিমবঙ্গ সরকার সম্ভাব্য সবধরণের সহায়তা প্রদান করছে।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (18 अक्टूबर) को बंगाल में होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं. वह रविवार को अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने एक्स पर लिखा कि चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुखद खबर मिली है. इस मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है. शाह ने कहा कि प्रशासन घायलों को अच्छी से अच्छी मेडिकल सुविधा मुहैया कराने की व्यवस्था कर रहा है. मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हादसे पर दुख जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो इस कठिन समय में प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन और मेडिकल सुविधा मुहैया करनी चाहिए और मृतकों के परिजनों और घायलों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए. उन्होंने घटना की गहन जांच कराने की भी मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को रोका जा सके.
#WATCH | West Bengal | Visuals from the area around Kolkata's Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal where a stampede occurred, claiming the lives of 17 people https://t.co/PseSYSKH5V
— ANI (@ANI) October 17, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है. इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और घायल होने की सूचना है.मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले और इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए. राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो राहत और बचाव कार्य में हर संभव मदद करें.

इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं और इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और साहस मिले.'
बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने बताया कि मौके पर मौजूद एसीपी के मुताबिक, ऐसा लगता घटना एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारियों की ओर से की गई घोषणा और सीटी बजाने के बाद हुई. हालांकि जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सीएम सुवेंदु अधिकारी का रुख एक जिम्मेदार नजरिया दिखाता है. उन्होंने जांच के दौरान जल्दबाजी में कोई टिप्पणी करने से परहेज किया है. इसके बजाय एक गहन, पारदर्शी और उचित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया है.'
#WATCH | Kolkata's Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident | Kolkata | West Bengal BJP president Samik Bhattacharya says, "This is an accident... 17 people were brought here dead, and 25 others are injured. One person is in critical condition, but doctors believe they will survive... We have not yet received any information regarding CCTV footage. The Chief Minister is currently speaking with the families of the deceased; and is in a meeting with the Chief Secretary, Home Secretary, the DGP, and the Kolkata Police Commissioner..." He also says, "All the scheduled programs of Amit Shah and Nitin Nabin for tomorrow have been cancelled..."
— ANI (@ANI) October 17, 2026
उन्होंने आगे कहा, 'खबर है कि पूजा समिति के सदस्यों और सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है और अब घटना के हर पहलू की जांच की प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहना और उन्हें हर जरूरी मदद पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है. दुख की इस घड़ी में, राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय, हमारी सामूहिक प्राथमिकता पीड़ित परिवारों का साथ देना, सच्चाई का पता लगाना और यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिले.'
ये भी पढ़ें- रेलवे के अलावा किन-किन सरकारी कर्मियों के लिए हुआ बोनस का ऐलान, किसे मिलेंगे कितने रुपये? समझें पूरा गणित