डीएनए एक्सप्लेनर
Nana Patekar Death: पद्म श्री और 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया. वह 75 वर्ष के थे. मौत से करीब तीन घंटे पहले उन्होंने लास्ट मैसेज अपने दोस्त को किया था.
Nana Patekar Death: 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने? अब मुझे लटका देंगे, जुबान ऐसी बाहर आएगी, आंखें बाहर आएंगी, थोड़ी देर लटकता रहूंगा. आए और गए, खेल खत्म! क्यों जिए मालूम नहीं, क्यों मरे मालूम नहीं'. 'क्रांतिवीर' फिल्म में इस डाॅयलाग को कहने वाले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की आवाज 8 अक्टूबर को हमेशा के लिए खामोश हो गई. चार दिन पहले 4 अक्टूबर को ही उन्होंने अपनी मौत को भांप लिया था. 75 वर्षीय अभिनेता का गुरुवार को गोवा में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया. गोवा एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां वह आखिरी बार नजर आए थे.
पाटेकर 4 अक्टूबर को डोना पाउला के ताज सिदादे डी गोवा में 'सम्राट क्लब इंटरनेशनल, स्टेट-I' के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में वह 'शामेल' बजाते और डांस करते दिखे थे, जिसके वीडियो भी समाचार एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. उन्होंने मराठी में लोगों को संबोधित भी किया था.
VIDEO | Goa: Veteran actor Nana Patekar passes away at 75. Visuals from the last public event the veteran actor attend in Goa last Sunday. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/ZGgWzRMre1
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
लोगों संबोधित करते हुए नाना पाटेकर ने कहा कि हम सभी को एक न एक दिन जाना ही है. मुझे नहीं पता कि मैं कल यहां रहूंगा या नहीं. हर किसी की जिंदगी में यह समय आता है, लेकिन उससे पहले, मुझे खुद से यह पूछना है, क्या मैं वह कर पा रहा हूं जो मैं करना चाहता हूं?
गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के चीफ डॉ. शेखर सालकर ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मौत से करीब तीन घंटे पहले नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने दोस्त को मैसेज करके बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. देर रात होने की वजह से वह मैसेज नहीं देख पाए, जिसके बाद पाटेकर ने उन्हें फोन किया.
उनका दोस्त सुबह करीब 4 बजे उनके घर पहुंचा, उस समय वह पसीने से तरबतर थे और बेहोशी के हालत में थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया और करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया था, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. उन्हें सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया. डाॅक्टर के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही नाना की मौत हो चुकी थी.
गोवा में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर डांस किया, संगीत बजाया और लोगों को संबोधित किया था. उन्होंने थिएटर के प्रति गहरे लगाव के बारे में भी बात की और कहा कि वह आगे भी नाटक करना जारी रखना चाहते हैं. वह थिएटर से ही फिल्मों में आए थे और आगे भी वह थिएटर करना चाहते थे.
नाना पाटेकर की लास्ट फिल्म 'सूबेदार' थी, जो 5 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. इसमें उन्होंने रिटायर्ड फौजी का किरदार निभाया था. सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, राधिका मदान और सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में हैं और इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था.
उनकी पहली और आखिरी वेब सीरीज, 'संकल्प' थी, जो MX प्लेयर पर रिलीज हुई थी. प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुब्रा सैत, संजय कपूर और नीरज काबी भी हैं.
नाना पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थे. जून 2026 को उन्होंने लास्ट पोस्ट किया था, जो उनकी फिल्म 'ओ रोमियो' का था. 'ओ रोमियो' के टीवी प्रीमियर के बारे में उन्होंने पोस्ट शेयर किया था. फिल्म का ट्रेलर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि एक ऐसी प्रेम कहानी के लिए तैयार हो जाइए, जिसने कभी नियमों का पालन नहीं किया. यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और टीवी पर आने वाली थी, जिसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.
2024 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे मौत से डर नहीं लगता, जब जाना है तो जाना ही है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आपके हालात ही आपकी उम्र तय करते हैं. फिल्मों में आने पहले उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्हें गुलाब की खुशबू पसंद है या चमेली की तो उन्होंने कहा कि उन्हें भाकरी की महक ज्यादा पसंद है.
उन्होंने कहा कि पेट के लिए इससे बेहतर कोई महक नहीं होती. उन्होंने बताया कि शुरुआती जिंदगी में भूख इतनी हावी थी कि आस-पास की खुशियों पर ध्यान देने की गुंजाइश ही नहीं थी. उन्होंने कहा कि हमारे लिए भूख इतनी बड़ी समस्या थी कि हम कभी फूल नहीं देख पाए.
पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने काम और बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते थे. उनकी प्रमुख हिंदी फिल्मों में परिंदा, प्रहार, तिरंगा, क्रांतिवीर, खामोशी और वेलकम शामिल है.
अपने करियर के दौरान, पाटेकर को तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के साथ-साथ कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, महाराष्ट्र राज्य फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी मिले. उन्हें भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया.
ये भी पढ़ें - Explainer: 35 रुपये महीने में फिल्मी पोस्टर बनाते थे नाटा पाटेकर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता