Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

BJP छोड़कर आए संजयन त्रिपाठी को सपा ने क्यों बनाया उम्मीदवार? काट दिया घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव का टिकट

UP MLC Election 2026: यूपी में विधान परिषद की इसमें 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी. नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

Latest News
BJP छोड़कर आए संजयन त्रिपाठी को सपा ने क्यों बनाया उम्मीदवार? काट दिया घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव का टिकट

एमएलसी चुनाव में नाम वापसी की लास्ट डेट 9 अक्टूबर है (इमेज क्रेडिट- AI)
 

Add DNA as a Preferred Source
  • गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर लड़ाई ब्राह्मण बनाम ब्राह्मण हो गई है 
  • यूपी में MLC की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी 
  • 11 सीटों का कार्यकाल 26 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है

UP MLC Election 2026: यूपी में इन दिनों चुनावी घमासान मचा हुआ है. एक तरफ एमएलसी चुनाव, तो दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव. दोनों चुनावों में लड़ाई सपा बनाम बीजेपी है. भाजपा छोड़कर सपा में आए डाॅ. संजयन त्रिपाठी को अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार बना दिया है. इसके लिए पहले से गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव का टिकट सपा ने काट दिया. अब ऐसे में घोषित उम्मीदवार का टिकट काटकर बागी को टिकट देकर अखिलेश यादव ने सबको चौंका दिया.  

क्यों संजयन के लिए काटा घोषित प्रत्याशी का टिकट? 

संजयन त्रिपाठी गोरखपुर-फैजाबाद सीट से एमएलसी चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर मौजूदा एमएलसी धुव्र त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित कर दिया. इससे नाराज संजयन बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थाम लिया. अखिलेश यादव पहले ही कई बयानों में कह चुके हैं कि जो भाजपा को हराने के लिए सपा में आना चाहता है. उसका स्वागत है. 

राजनीतिक विश्लेषक विनोद शुक्ला का कहना है कि अखिलेश ने संजयन को टिकट देकर इस बात को स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह राजनीति में यह कोई नई बात नहीं है. चुनाव के समय ऐसा होता रहा है, लेकिन इससे एक बात साफ है कि विधानसभा चुनाव में भी सपा बागियों को अधिक महत्व देनी वाली है. 

क्या होगा सपा को फायदा?

डाॅ. संजयन बीजेपी के राजनीतिक और संगठनात्मक ढांचे को करीब से जानते हैं. वह बीजेपी में रह चुके हैं, इसलिए स्थानीय स्तर पर पार्टी की कार्यशैली, कार्यकर्ताओं की ताकत और चुनावी समीकरणों से परिचित हैं. ऐसे में सपा को उम्मीद है कि संजयन के आने से बीजेपी के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी या नाराजगी का फायदा उसे मिल सकता है.

इसके अलावा बीजेपी से आने वाले नेता को टिकट देकर सपा यह संदेश भी देना चाहती है कि उसके दरवाजे दूसरे दलों के नेताओं के लिए भी खुले हैं और जीत की संभावना वाले नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने से पार्टी बिल्कुल परहेज नहीं करेगी. इसलिए सपा ने संजयन को मौदन में उतारने के लिए पहले से घोषित MLC प्रत्याशी कमलेश यादव का टिकट काट दिया. 

क्या है अखिलेश यादव का प्लान?

विनोद शुक्ला का कहना है कि एमएलसी चुनाव में संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाकर सपा एक साथ कई राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है. पहला, बीजेपी के प्रभाव वाले ब्राह्मण वर्ग को साधने की कोशिश, दूसरा पार्टी के पुराने उम्मीदवारों के बजाए जीत की क्षमता को प्राथमिकता देने का संकेत और तीसरा, चुनाव से पहले दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश.

ब्राह्मण बनाम ब्राह्मण की लड़ाई 

एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर अब लड़ाई ब्राह्मण बनाम ब्राह्मण की हो गई है. एक तरफ बीजेपी के धुव्र त्रिपाठी हैं, तो दूसरी तरफ सपा से डाॅ. संजयन त्रिपाठी हैं. ऐसे में वोटों का धुव्रीकरण तय माना जा रहा है. जब यह देखना होगा कि इसका फायदा सपा को मिलता है या बीजेपी को. अगर इसका फायदा सपा को मिला, तो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के नाराज नेता साइकिल पर सवार हो सकते हैं. 

कौन हैं धुव्र त्रिपाठी? जिसके कारण बागी हुए संजयन

धुव्र त्रिपाठी मौजूदा समय में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी है. बीजेपी ने फिर उन्हें इस सीट से एमएलसी उम्मीदवार बनाया है. वह इस सीट से तीन पर विधान परिषद पहुंच चुके हैं. वह सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत उसका तिथि के रहने वाले हैं. धुव्र त्रिपाठी की शिक्षक वर्ग में मजबूत पकड़ मानी जाता है. 

उनकी राजनीति शिक्षक वर्ग से जुड़ी रही है. बाबा हरिदास इंटर कॉलेज में शिक्षक रहते हुए वह 1990 के दशक में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के करीब 10 वर्ष जिला मंत्री और इसके बाद लगभग 10 वर्ष जिलाध्यक्ष रहे. वह इस सीट से तीन बार लगातार एमएलसी रह चुके हैं. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement