डीएनए एक्सप्लेनर
UP Assembly Election 2027: अयोध्या विधानसभा सीट से सपा ने 2012 में जीत दर्ज की थी. उसके बाद से यह सीट बीजेपी के खाते में चली गई, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की.
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले रामनगरी अयोध्या एक बार फिर सियासी चर्चा के केंद्र में है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती ने इस विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. राम मंदिर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, जो फैजाबाद लोकसभा सीट में आती है. 2024 के लोकससभा चुनाव में बीजेपी को यहां सपा से हार का सामना करना पड़ा था. अयोध्या विधानसभा मौजूदा समय में बीजेपी के पास है.
पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय तक यह विधानसभा सीट BJP के पास है. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी को जीत मिली थी और वेद प्रकाश गुप्ता विधानसभा पहुंचे थे. 2012 में सपा के तेज नारायण पांडे को यहां से जीत मिले थी. वहीं 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता जीते.
2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के वेद प्रकाश गुप्ता ने समाजवादी के तेज नारायण पांडे को 19,990 वोट से हराया था. वेद प्रकाश को कुल 1,13,414 वोट मिले थे. बीजेपी को 49.05 और सपा को 40.4 फीसदी वोट मिले थे. वहीं बीएसपी को इस सीट पर 7.6 फीसदी ही वोट मिले. चुनाव आयोग के अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव में अयोध्या विधानसभा सीट पर कुल 60.41 प्रतिशत मतदान हुआ था.
इस सीट पर ब्राह्मण वोटरों की संख्या सबसे अधिक है. यहां करीब 45 से 70 हजार ब्राह्मण (12-18 फीसदी), 44 से 57 हजार मुस्लिम (12%-15.6%), यादव 24,500 से 35,000 (6.7% - 9%), चौहान और अन्य गैर-यादव ओबीसी (कुर्मी, मौर्य, निषाद, पाल, आदि) करीब 10 फीसदी और करीब 20,000 से 25,000 (6%) ठाकुर वोटर हैं.
पिछले तीन विधानसभा चुनावों में SP और BJP दोनों ने अयोध्या सीट जीती है. 2012 में SP के तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे जीते, जबकि 2017 और 2022 में BJP के वेद प्रकाश गुप्ता ने जीत हासिल की.
2012 का चुनाव सपा सिर्फ 5,405 वोटों के अंतर से जीती थी. 2012 विधानसभा चुनाव में तेज नारायण पांडे को 55,262 वोट और BJP के लल्लू सिंह को 49,857 वोट मिले. BSP से वेद प्रकाश गुप्ता को 33,481 वोट मिले थे. SP ने 5,405 वोट से चुनाव जीता.
2017 में बीजेपी के वेद प्रकाश गुप्ता को 1,07,014 वोट मिले. SP के तेज नारायण पांडे को 56,574 और BSP के मोहम्मद बाजमी सिद्दीकी को 39,554 वोट मिले. BJP की जीत का अंतर 50,440 वोट था.
2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के वेद प्रकाश गुप्ता को 1,13,414 वोट, जबकि SP के तेज नारायण पांडे को 93,424 वोट मिले. BSP के रवि प्रकाश को 17,706 और कांग्रेस की रीता को 2,011 वोट मिले. BJP की जीत का अंतर 19,990 वोट रहा.
2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने यहां से तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे को चुनावी मैदान में उतारा था तो वहीं भाजपा ने लल्लू सिंह को टिकट दिया था. ब्राह्मण प्रत्याशी होने के कारण सवर्ण वोटर सपा की ओर चला गया और ओसीबी के वोट भी उसे मिले ही. नतीजन सपा को जीत मिली और बीजेपी हार गई. वहीं 2017 विधानसभा चुनाव में वोट हिंदुत्व के नाम पर पड़ा था. उस समय ओबीसी वर्ग ने भी हिदुत्व के नाम पर बीजेपी के वोट दिया था. वहीं 2022 के चुनाव में ओसीबी वोटर भाजपा की ओर हिसक गया और फिर बीजेपी जीत गई.
राजनीतिक विश्लेषक विनोद शुक्ला के अनुसार अयोध्या हमेशा से यूपी की राजनीति का केंद्र रही है. बीजेपी यहां हिदुत्व और राम मंदिर के मुद्दों पर चुनाव लड़ती रही है. 2012 के बाद सपा इस सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सकी है. समाजावादी पार्टी ने इस बार पवन पांडे को यहां से उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी के लिए अयोध्या हिंदुत्व, धार्मिक आस्था और विकास के मुद्दों का प्रमुख केंद्र है, जबकि समाजवादी पार्टी यहां PDA समीकरण और स्थानीय समस्याओं, चंदा चोरी मुद्दों के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है.
अयोध्या जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें, रुदौली, मिल्कीपुर (एससी आरक्षित), बीकापुर, अयोध्या और गोसाईगंज है. 2022 के विधानसभा चुनाव में इन 5 सीटों पर किसी एक पार्टी को जीत नहीं मिली. रुदौली से 2007 में सपा को जीत मिली थी. इसके बाद यह सीट सपा के हाथ से चली गई. 2012, 2017 और 2022 के चुनाव में यहां से भाजपी जीत रही है.
वहीं मिल्कीपुर सीट पर 2012 में सपा, 2017 में भाजपा और 2022 में फिर सपा को जीत मिली. बीकापुर विधानसभा सीट पर 2012 में सपा, 2017 और 2022 में भाजपा ने जीत हासिल की. अयोध्या सीट से 2012 में सपा के तेज नारायण पांडे जीते और 2017 से यह सीट भाजपा के पास है. गोसाईगंज सीट से 2012 में सपा के अभय जीते और 2017 में बीजेपी को जीत मिली और खब्बू तिवारी विधायक बने, लेकिन 2022 में यह सीट फिर से सपा के पास चली गई और अभय सिंह चुनाव जीते.
अयोध्या जिले की जनसख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 24 लाख से अधिक है. अयोध्या जिले की 2026 अंतिम मतदाता सूची में कुल 16,50,655 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 8,84,096 पुरुष, 7,66,495 महिलाएं हैं. जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर एससी मतदाता लगभग 26% से 27% हैं और करीब 15 फीसदी मुस्लिम मतदाता है. वहीं ओबीसी मतदातओं की संख्या करीब 40% से अधिक, जिसमें सबसे ज्यादा यादव आते हैं. इसके बाद कुर्मी, मौर्य, राजभर, निषाद/मल्लाह और पाल शामिल हैं. लगभग 25% से 30% मतदादा उच्च जातियों के हैं, जिनमें ब्राह्मण वोटरों की संख्या सबसे अधिक है.
विनोद शुक्ला ने कहा कि अगर 2012 की तरह आगमी चुनाव में भी सवर्ण वोटर सपा की ओर गया, तो उसे अयोध्या सीट पर जीत मिलनी तय है, लेकिन अगर पिछले चुनाव की तरह ओबीसी मदताता बीजेपी की ओर गया तो भाजपा जीत जाएगी. अयोध्या विधानसभा सीट पर सवर्ण और ओबीसी वर्ग के वोट निर्णायक मानें जाते हैं. सपा ने पावन पांडे को टिकट दिया है, जिससे वोटों का धुव्रीकरण भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें - खोपड़ी, हड्डियां और 'वन पीस' का नारा... नेहा बोरा की टी-शर्ट में कैसे छिपा है दुनिया भर के युवा विद्रोह का पूरा इतिहास?