Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

पटेल चौक से लेकर धौला कुआं तक, 11 अक्टूबर को भी 30 रूट पर रहेगा डायवर्जन; पढ़ें दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

Delhi Police Advisory: दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा कारणों को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके बाद 11 अक्टूबर रविवार को 30 रूट पर डायवर्जन रहेगा.

Latest News
पटेल चौक से लेकर धौला कुआं तक, 11 अक्टूबर को भी 30 रूट पर रहेगा डायवर्जन; पढ़ें दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली में 11 अक्टूबर को भी 30 रूट पर रहेगा डायवर्जन (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारत की राजधानी दिल्ली में शनिवार 10 अक्टूबर को काफी कुछ घटा है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना था. लेकिन दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कोने-कोने में भारी बल तैनात किया और विरोध प्रदर्शन को रोक लिया था. उसके बाद सीजेपी के नेता अजिंक्य शिंदु ने शनिवार की रात बयान देते हुए कहा कि अब वो हर रोज जंतर-मंतर पर मार्च निकालेंगे. ऐसे में दिल्ली पुलिस रविवार 11 अक्टूबर के लिए भी तैयार है. साथ ही कानून व्यवस्था और सुरक्षा कारणों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. रविवार को पटेल चौक से लेकर धोला कुआं तक 30 रूट पर डायवर्जन रहेगा. 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रविवार 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से सेंट्रल दिल्ली से लुटियंस जोन तक 30 रूट पर डायवर्जन लागू रहेगा. हालांकि, प्रशासन ये भी कहा है कि हालाक के हिसाब से डायवर्जन को लागू किया जाएगा. इस दौरान कनॉट प्लेस से आईटीओ तक और आस-पास की सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रह सकते हैं. 

इन 30 रूट पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

  • गोलचक्कर शंकर रोड - वंदे मातरम 'टी' पॉइंट 
  • धौला कुआं फ्लाई ओवर
  • गोलचक्कर झंडेवाला
  • गोलचक्कर पंचकुइयां
  • गोलचक्कर मंडी हाउस
  • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
  • राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
  • मिंटो रोड / दील दयाल उपाध्याय मार्ग
  • गुरु नानक चौक
  • चेम्सफोर्ड रोड – आउटर सर्किल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट
  • भैरों रोड - एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
  • लोधी रोड फ्लाई ओवर
  • गोलचक्कर नीला गुंबद
  • मदरसा टी-पॉइंट
  • गोलचक्कर सम्राट होटल
  • सरदार पटेल मार्ग - पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  • भिकाजी कामा प्लेस अंडरपास
  • मोती बाग फ्लाई ओवर के नीचे
  • रिंग रोड - सन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
  • गोलचक्कर अशोक रोड – जंतर मंतर रोड
  • गोलचक्कर विंडसर पैलेस
  • टॉलस्टॉय - जनपथ क्रॉसिंग
  • गोलचक्कर रेल भवन
  • जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग
  • आउटर सर्किल कनॉट प्लेस - बाराखंबा रोड टी-पॉइंट
  • गोलचक्कर गोल डाक खाना
  • गोलचक्कर पटेल चौक
  • जय सिंह रोड – अशोक रोड टी-पॉइंट
  • गोलचक्कर आरएमएल (RML) अस्पताल
  • आउटर सर्किल कनॉट प्लेस- संसद मार्ग टी-पॉइंट

दिल्ली पुलिस ने यात्रियों की खास सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को खास सलाह भी दी है. उन्होंने आम जनता से लेकर ऑफिस जाने वाले यात्रियों से कहा है कि जो लोग भी नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन रेलवे, आईएसबीटी या इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्री समय से पहले निकले. क्योंकि, सड़कों पर ट्रैफिक के चलते देरी हो सकती है. इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोग कल लुटियंस और सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले लोग पब्किल ट्रांसपोट का इस्तेमाल करे और अपने निजी वाहन से बचे. 

क्यों हो रहा प्रदर्शन?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना ही फॉर्म-6 में बदलाव किया है. फॉर्म-6 नए वोटरों का नाम जोड़ने के लिए होता है. ऐसे में विपक्षी पार्टियों ने वोट चोरी के आरोप लगाए थे. इसी वजह से CJP जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर उतरना था. लेकिन CJP फाउंडर अभिजीत दिपके समेत उनके दो साथियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से ही हिरासत में ले दिया गया. इसके अलावा, यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया गया था.

Advertisement
Advertisement

Advertisement