डीएनए एक्सप्लेनर
पंजाब के मानसा जिले में नशीला दवाओं की बिक्री पर मेडिकल स्टोर संचालक से बहस के बाद एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें तीन गोली लगी और एक गोली लिवर में फंस गई थी, जिससे झोटा की मौके पर ही मौत को गई.
पंजाब के मानसा जिले में नशीली दवाओं के गलत इस्तेमाल के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार (13 अक्टूबर) सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि नशीली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री को लेकर हुए झगड़े के बाद एक मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें गोली मार दी और दुकान बंद करके मौके से फरार हो गया.
झोटा पर इतनी करीब से गोली चलाई गई कि वह शरीर के पार हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना से पहले झोटा के फेसबुक पेज पर 5.48 मिनट का एक लाइव वीडियो स्ट्रीम किया गया. वीडियो में झोटा और उसके साथियों को केमिस्ट की दुकान के मालिक के साथ दवाओं को लेकर बहस करते हुए देखा जा सकता है. बताया जाता है कि नशीली दवाओं की कथित अवैध बिक्री को लेकर झोटा की दुकान के मालिक के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद यह घटना हुई. झोटा को मानसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मानसा सिविल अस्पताल के SMO डॉ. गुरमेल सिंह ने 'द ट्रिब्यून' को बताया कि झोटा को तीन गोलियां लगी थीं. दो पेट में और एक जांघ में. उन्होंने बताया कि एक गोली परविंदर के लिवर में घुस गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई. झोटा के साथ उनके करीब 5 साथी भी थे. SMO ने बताया कि बाकी घायल लोगों को गोली से मामूली चोटें आईं हैं.
घटना से पहले Facebook Live पर बहस का वीडियो सामने आया है. जिसे झोटा के Facebook Live ब्रॉडकास्ट के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो में गोली चलने से पहले झोटा और मेडिकल स्टोर के मालिक के बीच बहस होते देख जा सकता है. लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान, झोटा को दुकान के मालिक से एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीले पदार्थ बेचने के आरोप के बारे में सवाल करते हुए सुना जा सकता है.
वह उस व्यक्ति से पूछते हैं कि क्या उसने दुकान से वह दवाएं खरीदे थे, जब बुजुर्ग व्यक्ति कथित तौर पर इसकी पुष्टि करता है, तो झोटा वहां मौजूद लोगों से DSP से संपर्क करने के लिए कहते हैं और दुकान का CCTV फुटेज दिखाने की मांग करते हैं.
वीडियो में झोटा को यह पूछते हुए भी देखा जा सकता है कि दुकान के मालिक ने कथित तौर पर पिस्तौल क्यों निकाली थी. बहस के दौरान, झोटा को दुकान के मालिक को गोली चलाने की चुनौती देते हुए सुना जा सकता है.
जैसे-जैसे बहस आगे बढ़ती है, दुकान के बाहर भीड़ जमा हो जाती है. झोटा लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए कहते हैं. यह बताते हुए कि दुकान के मालिक के पास पिस्तौल है. लगभग चार मिनट 15 सेकंड की बहस के बाद, दुकान के मालिक ने झोटा को गोली मार दी और वह मोबाइल फोन के साथ जमीन पर गिर जाते हैं.
मृतक 36 वर्षीय परमिंदर सिंह झोटा मूल रूप से पंजाब के मानसा जिले के रहे वाले थे. वह बॉक्सर भी थे और नशीले पदार्थों की लत से उबरने के बाद उन्होंने इसके खिलाफ अपने जिलों में अभियान शुरू किया था.
उन्होंने 'नशा रोको, रोजगार दो' आंदोलन का नेतृत्व किया. इस आंदोलन के तहत, युवाओं को गैर-कानूनी तरीके से नशीले पदार्थ (जैसे हेरोइन, चिट्टा और प्रतिबंधित गोलियां) बेचने के शक में स्थानीय दवा की दुकानों और लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की और उनका सामना किया गया. इन घटनाओं का वीडियो भी वह सोशल मीडिया पर डालते थे. वह नशीली दवाओं के खिलाफ 'फोर्स' नाम के संगठन भी चलाते थे.
वह नशीली दवाओं के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन भी करते थे. उन पर केस भी दर्ज है, जिसमें जुलाई 2023 में एक केमिस्ट के खिलाफ किए गए स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा मारपीट और जबरन वसूली का मामला भी शामिल है. इस मामले में वह जेल चले गए थे और सितंबर 2023 में उन्हें मुक्तसर जेल से जमानत पर रिहा किया गया.
ये भी पढ़ें - गेट फांदकर जंतर- मंतर पहुंचे, नारे लगाए, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने क्यों किया डिटेन?