Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

शुभमन गिल ने 5वीं बार जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ICC ने कब की थी इसकी शुरुआत? जानें कैसे तय होता है विनर

ICC Player Of The Month Award: शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है और उनका ये 5वां खिताब है. इसके अलावा, शेफाली वर्मा को भी ये खिताब मिला है.

Latest News
शुभमन गिल ने 5वीं बार जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ICC ने कब की थी इसकी शुरुआत? जानें कैसे तय होता है विनर

गिल ने सबसे ज्यादा बार जीता है प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

साल 2019 में शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, जिसके बाद से गिल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब गिल टेस्ट और वनडे में कप्तानी कर रहे हैं. गिल ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है. विराट कोहली को किंग कहा जाता है और अब शुभमन गिल भारत के प्रिंस बन गए हैं. आईसीसी ने उन्हें सितंबर 2026 महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया है और ये उनका 5वां खिताब था. भारतीय महिला खिलाड़ी शेफाली वर्मा को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया है. जानते हैं कि आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत कब थी और अब तक कितने खिलाड़ी ये अवॉर्ड जीत चुके हैं?

भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 5वीं बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है. अब गिल सबसे ज्यादा बार ये खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. सिर्फ पुरुष क्रिकेट ही नहीं, आईसीसी महिला क्रिकेटरों को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित करती है. ऐसे में भारतीय महिला खिलाड़ी शेफाली वर्मा को भी ये अवॉर्ड मिला है और दोनों ही खिलाड़ियों ने ये खास सम्मान मिलने पर रिएक्शन दिया है. 

गिल ने 5वीं बार जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वो सितंबर महीने के लिए नॉमिनेट हुए थे. गिल ने 5वीं बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है. सितंबर 2026 से पहले गिल ने जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में ये खिताब जीता था. 

गिल ने सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 108 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद उन्होंने दूसरे वनडे में 133 गेंदों में नाबाद 223 रनों की पारी खेली. गिल की इस पारी के बदौलत टीम इंडिया ने वनडे इतिहास का दूसरा सबसे सफल रन चेज भी किया. 

Shubman Gill Win ICC Player of The Month Award

प्लेयर ऑप द मंथ के लिए और कौन से खिलाड़ी हुए थे नॉमिनेट?

शुभमन गिल के अलावा, आईसीसी ने भारतीय विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को नॉमिनेट किया था. जिम्बाब्वे के कप्तान सिदंकर रजा भी इस लिस्ट का हिस्सा थे. लेकिन शुभमन गिल ने दोनों खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए ये अवॉर्ड जीता. इसके साथ ही गिल सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. पुरुष क्रिकेट में अब तक 11 खिलाड़ियों ने 17 बार ये रिकॉर्ड जीता है. 

आईसीसी ने कब की थी इस अवॉर्ड की शुरुआत?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 27 जनवरी, 2021 को पुरुष और महिला खिलाड़ियों को हर महीने अवॉर्ड देने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ की शुरुआत की थी. ये अवॉर्ड उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, तो महीने की एक तारीख से लेकर आखिरी तारीख तक शानदार प्रदर्शन करते हैं. इसके लिए आईसीसी तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट करती है, जिसमें एक खिलाड़ी ये अवॉर्ड जीतता है. 

साल 2021 के बाद से आईसीसी हर महीने खिलाड़ियों को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड देती है. इसमें पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी शामिल हैं. पुरष क्रिकेट में भारत के लिए इस अवॉर्ड को अब तक शुभमन गिल, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने जीता है. 

कैसे तय होता है प्लेयर ऑफ द मंथ का विनर?

आईसीसी ने इस अवॉर्ड के लिए चुनाव के जरिए विनर चुनती है. आईसीसी हर महीने खिलाड़ियों को प्रदर्शन पर नजरे रखती है. टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा जाता है.  उसके बाद पुरुष और महिला क्रिकेट से 3-3 खिलाड़ी नॉमिनेट होते हैं. उसके बाद शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में से विजेता चुनने के लिए वोटिंग प्रक्रिया होती है. 

वोटिंग प्रक्रिया को दो भाग में बांटा गया है. पहले पैनल में वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व खिलाड़ी, कमेंटेटर्स और आईसीसी हॉल ऑफ फेम के सदस्य होते हैं, जो वोटिंग करते हैं. उसके बाद क्रिकेट फैंस की वोटिंग होती है. आईसीसी की वेबसाइट पर दुनिया भर के फैंस पसंदीदा क्रिकेटर्स को ऑलनाइट वोट देते हैं. उसके बाद आईसीसी वोटों की गिनती करती है और उसके बाद विजेता चुना जाता है. इस प्रोसेस के बाद ही प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया जाता है. 

Shafali Verma Win ICC Player of The Month Award

शेफाली वर्मा ने भी जीता खिताब

पुरुष क्रिकेट ही नहीं, भारत की महिला क्रिकेट भी दुनिया में नाम कमा रही है. भारतीय महिला विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने भी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है. शेफाली का ये दूसरा खिताब था. इससे पहले उन्होंने नंवबर 2025 में इस खिताब को जीता था और अब सितंबर 2026 में ये अवॉर्ड जीता है. उन्होंने एशियन गेम्स 2026 और एशिया कप 2026 में काफी ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था. महिलाओं में शेफाली के अलावा श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू और भारत की लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी को नॉमिनेट किया गया था.

Advertisement
Advertisement

Advertisement