Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

Explainer: SIR की प्रक्रिया पर दायर की याचिका, संवैधानिक वैधता को SC में चुनौती देने से क्यों बचा INDIA ब्लाॅक?

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के नेताओं ने SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. दायर याचिका में वोटर लिस्ट से नाम कटने सहित एसआईआर की प्रक्रिया को चुनौती दी गई है.

Latest News
Explainer: SIR की प्रक्रिया पर दायर की याचिका, संवैधानिक वैधता को SC में चुनौती देने से क्यों बचा INDIA ब्लाॅक?

राहुल गांधी (इमेज क्रेडिट - X/ @RahulGandhi)
 

Add DNA as a Preferred Source
  • इंडिया ब्लाॅक ने दायर याचिका में SIR की वैधता को चुनौती नहीं दी है
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लाॅक ने SC में याचिका दायर की है 
  • विपक्ष की लड़ाई एसआईआर के संवैधानिक वैधता पर नहीं है 

सुप्रीम कोर्ट में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लाॅक के नेताओं ने जो याचिका दायर की है, उसमें एसआईआर की वैधता को चुनौती नहीं दी गई है. INDIA ब्लाॅक ने सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त याचिका में SIR की संवैधानिक और कानूनी वैधता को चुनौती नहीं दी है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दायर याचिका SIR की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने को लेकर है.

इंडिया ब्लाॅक की याचिका में SIR की संवैधानिक वैधता को चुनौती नहीं देने के पीछे 27 मई 2026 का सुप्रीम कोर्ट वह आदेश है, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि चुनाव आयोग के पास एसआईआर कराने के अधिकार हैं. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि मतदाता सूची की शुद्धता, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का अहम आधार है.

क्या था SIR की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट डॉ. विनय प्रीत सिंह ने बताया कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स बनाम भारत निर्वाचन आयोग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 को अपने फैसले में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को वैध ठहराया था. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 324, 327 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21(3) के तहत चुनाव आयोग को मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अधिकार है.

कोर्ट ने यह भी कहा कि मतदाता बनने की पात्रता तय करने के लिए आयोग नागरिकता की जांच कर सकता है, लेकिन सूची से नाम हटना नागरिकता पर अंतिम फैसला नहीं है. संदिग्ध मामलों को केंद्र सरकार के सक्षम प्राधिकारी को भेजा जाता है. डॉ. सिंह ने कहा कि जिस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट अंतिम फैसला दे चुका है, उस पर उसी आधार पर दोबारा याचिका दायर नहीं की जा सकती. उस फैसले की समीक्षा के लिए केवल पुनर्विचार (रिव्यू) याचिका या क्यूरेटिव याचिका का रास्ता है. 

SC के फैसले के कारण विपक्ष की चुनौती सीमित हुई?

डॉ. विनय प्रीत सिंह ने कहा कि इंडिया ब्लॉक की याचिका में SIR की संवैधानिक वैधता को सीधे चुनौती न देने के पीछे सुप्रीम कोर्ट के पिछले फैसले की अहम भूमिका है. उन्होंने बताया कि 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट SIR को वैध ठहरा चुका है और संविधान के अनुच्छेद 141 के तहत यह फैसला सभी पर बाध्यकारी है, जब तक उस फैसले की समीक्षा (रिव्यू/क्यूरेटिव याचिका) न हो या मामला बड़ी पीठ को न भेजा जाए, तब तक उसी सवाल को नई याचिका के जरिए दोबारा नहीं उठाया जा सकता.

ऐसे में विपक्ष ने अपनी चुनौती को चुनाव आयोग के SIR कराने के अधिकार और उसकी वैधता के बजाय उसके क्रियान्वयन पर केंद्रित किया है. याचिका में मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने, प्रक्रिया में अनियमितताओं और प्रभावित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर न मिलने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं.

चुनाव आयोग के अधिकार पर SC की क्या राय?

डॉ. सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में संविधान के अनुच्छेद 324 और 327 के साथ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 21(3) की व्याख्या की थी. यह प्रावधान चुनाव आयोग को किसी भी समय, लिखित कारण दर्ज करके, किसी भी निर्वाचन क्षेत्र या उसके हिस्से की मतदाता सूची का अपने उचित तरीके से विशेष पुनरीक्षण कराने का अधिकार देता है. कोर्ट ने यह भी माना कि किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में सभी क्षेत्र शामिल हो सकते हैं.

इसलिए पूरे राज्य के लिए एक आदेश जारी करना वैध है. कोर्ट ने फैसले में यह भी रेखांकित किया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का मतलब केवल मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाना नहीं है, बल्कि इसके लिए मतदाता सूची का सटीक और भरोसेमंद होना भी जरूरी है.

इसी आधार पर कोर्ट ने SIR के उद्देश्य को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की संवैधानिक जरूरत से जुड़ा माना. साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह अधिकार असीमित नहीं है और पुनरीक्षण की प्रक्रिया मनमानी या असंगत नहीं होनी चाहिए.

SIR को लेकर विपक्ष की लड़ाई किन मुद्दों पर?

SIR की संवैधानिक वैधता को सीधे चुनौती देने के बजाय विपक्ष का जोर अब प्रक्रिया में कथित खामियों पर है. इसमें सबसे अहम सवाल यह है कि क्या मतदाता सूची से नाम हटाने से पहले संबंधित मतदाताओं को पर्याप्त सूचना दी गई और उन्हें पक्ष रखने का उचित मौका मिला.

ये भी पढ़ें - दास और रांका को 5 दिन की जेल, भेजे गए तिहाड़... कितनी होगी सजा? बैन के बावजूद जंतर-मंतर घुसे, तोड़ीं बॉन्ड की शर्तें 

Advertisement
Advertisement

Advertisement