डीएनए एक्सप्लेनर
परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर संचालक ने गोली मारकर उस समय हत्या कर दी, जब वो फेसबुक लाइव कर रहे थे और उस पर ड्रग्स बेचने के आरोप लगा रहे थे.
'मम्मी मैं आकर रोटी खाऊंगा. मेरे लिए सब्जी रख देना.' मानसा के सिविल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठी एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मां चीख-चीखकर ये बोल रही हैं. परविंदर की मां ने आरोप लगाया कि जब उसकी मौत हुई तो पुलिस ने फैमिली को इसकी जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि परवरिंदर कहता था कि मेरे बहुत से दुश्मन हैं और वो चुनाव से पहले-पहले मुझे मरवा देंगे.
परविंदर की मां ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ड्रग माफिया को फांसी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उसे गोली मार देनी चाहिए. पंजाब सीएम का नाम लेकर उन्होंने कहा, 'भगवंत मान कहते हैं कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई सबकुछ खत्म कर देगी, उन्होंने ही मेरे बेटे को मरवाया है. मैंने उससे कहा था कि बाहर मत जाओ, लेकिन वो नहीं माना और चला गया.' उन्होंने कहा कि मेरे छोटे-छोटे पोते हैं, उन्हें कौन पालेगा.
#WATCH | Mansa, Punjab | Mother of Parminder Singh Jhotha says, "... The police didn't even inform us when he died... He used to say I have many enemies and they will get me killed... The drug mafia should be hanged, and they should be shot dead... And what Bhagwant Mann says—that the war against drugs will eradicate everything—he had my son killed... I used to ask my son not to go outside..."
— ANI (@ANI) October 13, 2026
द ट्रिब्यून के मुताबिक, झोटा के पिता ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं पंजाब सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करता हूं. मैं केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से पंजाब में हो रही घटनाओं पर ध्यान देने की अपील करता हूं. नशा विरोधी कार्यकर्ताओं को सरेआम गोली मारी जा रही है.'
परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर संचालक ने गोली मारकर उस समय हत्या कर दी, जब वो फेसबुक लाइव कर रहे थे और मेडिकल संचालक पर ड्रग्स बेचने के आरोप लगा रहे थे. परविंदर को तीन गोलियां लगी हैं. दो गोली पेट में एक और गोली टांग में, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है. परिवार का आरोप है कि पुलिस उनकी मर्जी के बिना पोस्टमार्टम कराने की कोशिश कर रही थी, जिसके बाद फैमिली और समर्थक सिविल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए.
परविंदर सिंह झोटा की फैमिली में उनकी मां और पिता के साथ-साथ उनके बच्चे भी हैं, जिनका जिक्र उनकी मां ने मीडिया से बात करते हुए किया. हालांकि उनकी पत्नी को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
पंजाब केसरी के मुताबिक, एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के चीफ परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मानसा में तनाव फैल गया. उनके समर्थकों और परिवार वालों ने शहर बंद करने का ऐलान किया और मानसा के सिविल अस्पताल में इकट्ठा होने लगे. स्कूलों की छुट्टी कर दी गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक अश्वनी कुमार को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, जो घटना के बाद भाग गया था.
द ट्रिब्यून के मुताबिक, जिस मेडिकल संचालक अश्वनी कुमार ने परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या की, उनके बीच पुराना विवाद है. उस करीब तीन साल पहले परविंदर ने अश्वनी कुमार को मानसा के बाजार में जूतों की माला पहनाकर घुमाया था. इस मामले में दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था.
जुलाई, 2023 के एक वीडियो के मुताबिक, झोटा और उनके समर्थकों ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित कैप्सूल बेचते हुए पकड़ा था. फिर जब उसका पीछा किया तो उस दुकान तक पहुंच गए, जहां वो कथित तौर पर ड्रग्स खरीद रहा था. उन्होंने दावा किया कि उन्हें मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित ड्रग्स मिलीं. इसके बाद झोटा ने समर्थकों के साथ दुकान के मालिक अश्वनी कुमार की बाजार में परेड करवाई. बाद में उसे पुलिस थाने लेकर गए और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
जोटा की शिकायत के आधार पर अश्वनी कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. हालांकि घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जोटा के खिलाफ भी केस दर्ज किया कि उन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया. 12 जुलाई की इस घटना के बाद जोटा के खिलाफ मारपीट, जबरन दुकान में घुसने और हिंसा के आरोप लगे. रिपोर्ट में जबरन वसूली और धमकी से जुड़े एक पुराने मामले से भी जोड़ा गया. हालांकि 11 सितंबर को उनकी जेल से रिहाई हो गई. मंगलवार को मानसा के बाजार में हुई परविंदर सिंह जोटा की हत्या के बाद साल 2023 की घटना एक बार फिर चर्चा में है.
The daylight murder of Parminder Singh Jhota is a direct result of the failed law & order and failed 'Yudh Nashean Virudh' of the @BhagwantMann govt. Parminder stood up against Punjab’s drug menace but his initiatives were never supported by the @AAPPunjab govt. His broad daylight murder exposes Serious failures of the AAP Govt. My heart goes out to bereaved family and supporters. I had briefly met parminders father and his family when he was falsely accused and arrested in 2023. May Waheguru give strength to the family in these difficult times.
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) October 13, 2026
मानसा में हुई इस घटना पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा की दिन-दहाड़े हत्या, भगवंत मान सरकार की कानून-व्यवस्था और 'नशे के खिलाफ़ जंग' के फेल होने का सीधा नतीजा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'परमिंदर ने पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने कभी उनके प्रयासों का समर्थन नहीं किया. दिन-दहाड़े हुई उनकी हत्या AAP सरकार की गंभीर नाकामियों को उजागर करती है. मैं परविंदर के पिता और उनके परिवार से तब मिला था जब 2023 में उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था.'
𝗡𝗢 𝗢𝗡𝗘 𝗜𝗦 𝗦𝗔𝗙𝗘 𝗜𝗡 𝗣𝗨𝗡𝗝𝗔𝗕! Punjab has turned into an open slaughterhouse where anyone be it anti-drug crusaders, businessmen, ASIs or common citizens are being 𝗺𝘂𝗿𝗱𝗲𝗿𝗲𝗱 𝗶𝗻 𝗯𝗿𝗼𝗮𝗱 𝗱𝗮𝘆𝗹𝗶𝗴𝗵𝘁 𝗮𝗻𝗱 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗮𝗯𝘀𝗼𝗹𝘂𝘁𝗲 𝗶𝗺𝗽𝘂𝗻𝗶𝘁𝘆! The latest horrific cold-blooded shooting in Mansa exposes that Guru Dokhi @BhagwantMann has completely surrendered the state to drug mafia and criminal syndicates! 𝗧𝗛𝗜𝗦 𝗜𝗦 𝗔 '𝗬𝗨𝗗𝗛' 𝗔𝗚𝗔𝗜𝗡𝗦𝗧 𝗣𝗨𝗡𝗝𝗔𝗕! Those who are raising their voice against drugs are either being silenced by the administration, like Gulzar Singh, or being murdered in broad daylight like Parvinder Singh Jhota. No amount of PR stunts can hide the blood on your hands @AAPPunjab! #PunjabLawAndOrder
— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) October 13, 2026
शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब में अब कोई सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा, 'पंजाब एक खुले कत्लखाने में बदल गया है, जहां ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले हों, व्यापारी हों, ASI हों या आम नागरिक—सबकी दिन-दहाड़े और बिना किसी डर के हत्या की जा रही है. मानसा में हाल ही में हुई बेरहम गोलीबारी यह साबित करती है कि 'गुरु-द्रोही' भगवंत मान ने राज्य को पूरी तरह से ड्रग माफिया और अपराधी गिरोहों के हवाले कर दिया है.'
ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕਣ ਵਾਲੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦਾ ਸ਼ਰੇਆਮ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਕਤਲ 'ਆਪ' ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਬੇਹੱਦ ਖਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਦੀ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਬੇਪਰਦ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕਰਕੇ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਈ ਸੀ। ਅੱਜ ਜੋ ਲੋਕ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੋਧ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਂਦੇ ਹਨ, ਉਹ ਖੁਦ ਖ਼ਤਰੇ ਵਿੱਚ ਹਨ। ਇਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਗੰਭੀਰ ਅਸਫਲਤਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਨਸ਼ਾ ਮਾਫੀਆ ਨਾਲ ਲੜਨ ਵਾਲੇ ਹੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਹੀਂ ਹਨ, ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਕੌਣ ਹੈ? ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾਬ ਅਤੇ ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) October 13, 2026
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मानसा में ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह की दिन-दहाड़े हत्या, आप सरकार में पंजाब की कानून-व्यवस्था को उजागर करती है. उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी ड्रग-मुक्त पंजाब का वादा करके सत्ता में आई थी. आज, जो लोग ड्रग्स के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, वे खुद ही खतरे में हैं. यह प्रशासन की एक गंभीर विफलता है. अगर ड्रग माफिया से लड़ने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो पंजाब में कौन सुरक्षित है?'
ये भी पढ़ें- पिस्तौल दिखाकर धमकी दी, फिर मारी 3 गोली... पंजाब के एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा कौन? जिनकी हुई हत्या