Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

3 मैचों में 238 रन, पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; अभिषेक शर्मा से छीना नंबर-1 का ताज

पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और ती मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं.

Latest News
3 मैचों में 238 रन, पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; अभिषेक शर्मा से छीना नंबर-1 का ताज

टी20 सीरीज में अभिषेक ने बनाए थे इतने रन (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें फरहान ने कप्तानी करते हुए काफी दमदार प्रदर्शन किया और टीम ने 2-1 से सीरीज भी जीत ली. इस सीरीज में साहिबजादा ने अभिषेक को पीछे छोड़ने नंबर-1 का ताज पहन लिया है. फरहान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. 

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसे पाकिस्तान ने 2-1 से जीता है. सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता था, जिसके बाद पाकिस्तान ने दूसरा मुकाबला 82 रनों से जीता, लेकिन फिर तीसरे टी20 में श्रीलंकाई टीम ने वापसी की और आखिरी मैच 8 विकेट से जीत लिया और सीरीज को 1-2 से गंवाया. 

साहिबजादा फरहान ने अभिषेक से छीना नंबर-1 का ताज

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए थे. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में तीन मैचों में 229 रन बनाए थे, लेकिन उनका ये रिकॉर्ड ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका. 2026 में ही श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 3 मैचों में 238 रन बना दिए. फुल मेंबर टीमों में साहिबजादा फरहान पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर है. हालांकि, अगर टी20 इंटरनेशनल ऑलओवर टीमों की बात करें, तो ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह 260 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं. 

फुल मेंबर लिस्ट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (238), भारत के अभिषेक शर्मा (229), तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (217), चौथे पर हजरतुल्लाह जजई (204) और 5वें स्थान पर श्रेयस अय्यर (204) का नाम है. हालांकि, तीन मैचों की टी20 सीरीज में सिर्फ 6 बल्लेबाजों ने 200 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें छठे स्थान पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (203) का नाम है. 

अभिषेक और फरहान में कौन है बेस्ट?

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. टीम इंडिया को तेजी से शुरुआती दिलाने से लेकर मैच का रुख अकेले दमपर बदलने का दम रखते हैं. उन्होंने साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. अभिषेक ने भारत के लिए अब तक 65 मैच खेले हैं, जिसमें टी20 की 64 पारियों में 2036 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रनों का है. उन्होंने टी20 में 3 शतक और 14 अर्धशतक बनाए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक-रेट 195.95 का रहा है. हालांकि, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में कुल 215 मैच खेले हैं, जिसकी 211 पारियों में 178.52 के स्ट्राइट रेट से 6402 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं. 

वहीं, पाकिस्तान से साहिबजादा फरहान ने साल 2018 में टी20 में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 51 मैचों की 50 पारियों में 139.49 के स्ट्राइक-रेट से 1554 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक भी शामिल हैं, लेकिन रन से लेकर स्ट्राइक रेट तक फरहान अभिषेक से काफी पीछे हैं. साहिबजादा ने ऑलओवर टी20 की 180 पारियों में 140.13 के स्ट्राइक-रेट से 5775 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 38 अर्धशतक ठोके हैं. हालांकि, फरहान से ज्यादा बेहतर अभिषेक के टी20 आंकड़े हैं. 

आखिरी बार कब आपने-सामने आए थे अभिषेक-फरहान?

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार एशियन गेम्स 2026 फाइनल में भिड़ंत हुई थी, जिसमें अभिषेक शर्मा और साहिबजादा फरहान आमने-सामने थे. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कूटाई की थी. उन्होंने 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. वहीं, पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना सके थे और टीम इंडिया ने 19 रनों से मैच जीत लिया था. 

इस मैच में कप्तान साहिबजादा फरहान ने 11 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली थी. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि साहिबजादा बड़े मैच में परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, जबकि अभिषेक ताबड़तोड़ पारी खेलते रहते हैं. एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि पाकिस्तान ने सिल्वर मेडल जीता था. 

अगली बार कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?

भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत आईसीसी टूर्नामेंट, एशिया कप या बड़े इवेंट में ही होती है. ऐसे में अब एशिया कप 2027 खेला जाना है, जो वनडे फॉर्मेंट में खेला जाएगा. हालांकि, एशिया कप 2027 का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. इसके अलावा, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. 

आईसीसी ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है.  2027 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और दोनों के बीच 10 अक्टूबर, 2027 को मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement