Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

Youtube पर 4 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, 58 करोड़ की संपत्ति! कौन हैं ध्रुव राठी और कहां से करते हैं इतनी कमाई?

Who Is Dhruv Rathee: ध्रुव राठी के यूट्यूब चैनल के अलावा Instagram  पर तकरीबन 1.9 करोड़ और 'X' पर लगभग 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ध्रुव राठी के कमाई का मुख्य जरिया यूट्यूब रेवेन्यू ही है.

Latest News
Youtube पर 4 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, 58 करोड़ की संपत्ति! कौन हैं ध्रुव राठी और कहां से करते हैं इतनी कमाई?

Who Is Dhruv Rathee: जर्मनी ने CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंचे ध्रुव राठी को गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया. (Photo: PTI)

Add DNA as a Preferred Source

Who Is Dhruv Rathee: देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस हर इलाके में मुस्तैद नजर आई. कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन समेत जंतर-मंतर के आसपास के सभी इलाकों को 'सील' कर दिया गया है. पुलिस ने किसी भी प्रदर्शनकारी को जंतर-मंतर तक पहुंचने नहीं दिया. CJP के पुराने प्रदर्शन और इस बार के प्रोटेस्ट के दौरान भी एक नाम काफी चर्चा में रहा है. वह नाम है ध्रुव राठी का. CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जर्मनी से आए Youtuber ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया. आइये जानते हैं ध्रुव राठी कौन हैं और सोशल मीडिया की दुनिया में इतने पॉपुलर क्यों हैं?

डिजिटल दुनिया के 'मास्टर' हैं ध्रुव राठी

सोशल मीडिया की दुनिया के फेमस और राजनीतिक विश्लेषक ध्रुव राठी की डिजिटल वर्ल्ड में एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके यूट्यूब चैनल और अन्य चैनल्स को मिलाकर कुल सब्सक्राइबरों की संख्या 4 करोड़ से अधिक है. ध्रुव राठी के मेन यट्यूब चैनल पर करीब 3.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. इसके अलावा Instagram  पर ध्रुव राठी के तकरीबन 1.9 करोड़ और 'X' पर लगभग 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं.  

कितनी है ध्रुव राठी की संपत्ति? 

'Factnewsdata' की रिपोर्ट के मुताबिक, ध्रुव राठी की कुल संपत्ति लगभग 58 करोड़ रुपये के आसपास है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनके यूट्यूब चैनल हैं. इसके अलावा कमाई के अन्य इनकम में ब्रांड स्पॉन्सरशिप, मर्चेंडाइज की बिक्री और उनके ऑनलाइन कोर्स शामिल हैं.
 
 Rathee

ध्रुव राठी ने कब शुरू किया था यूट्यूब चैनल

'Hindustan Times' की रिपोर्ट के मुताबिक, ध्रुव राठी ने 2014 में अपने यूट्यूब सफर की शुरुआत की. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल अनुमानित नेटवर्थ लगभग 58 करोड़ रुपये है और वे सोशल मीडिया विज्ञापनों, ब्रांड स्पॉन्सरशिप और मर्चेंडाइज (Merchandise) की बिक्री के जरिये अच्छी खासी कमाई करते हैं. इसके अलावा, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ वे बिजनेस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. वह एआई सुपर-ऐप स्टार्टअप 'AI Fiesta' के सह-संस्थापक होने के साथ-साथ Vested Finance और Stage जैसी कंपनियों से भी जुड़े रहे हैं. 

हरियाणा से कैसे पहुंचे जर्मनी?

ध्रुव राठी का जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. उन्होंने जर्मनी के 'कार्लजूए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी में हायर एजुकेशन की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद ध्रुव राठी ने कंटेंट क्रिएशन की ओर रुख किया. 'Hindustan Times' की रिपोर्ट के मुताबिक, ध्रुव राठी ने 2014 में YouTube पर कंटेंट बनाना शुरू किया था. शुरुआत में मुख्य रूप से उन्होंने ट्रैवल वीडियो पर फोकस किया. समय के साथ, उन्होंने फैक्ट-चेकिंग, करेंट अफेयर्स और पॉलिटिक्स पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. 

Dhruv Wife

कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी जूली?

'इकोनॉमिक्स टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ध्रुव राठी की पत्नी जूली लब्र-राठी से मुलाकात तब हुई जब वह 2014 में इंटर्नशिप के लिए ट्रैवल कर रहे थे और वह स्कूल जा रही थीं. अचानक हुई मुलाकात धीरे-धीरे एक रिश्ते में बदल गया जो सात साल से ज्यादा समय तक चला. इसके बाद 2021 में दोनों ने शादी कर ली. जूली लब्र-राठी एक जर्मन नागरिक हैं. जूली सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर वह ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट से ज्यादा जुड़ी हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूली एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हैं. 

ध्रुव राठी की नागरिकता की जांच की मांग

बेंगलुरु के एक पूर्व IPS अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखकर यूट्यूबर ध्रुव राठी की नागरिकता और वीजा स्टेटस के वेरिफिकेशन की मांग की है. BJP नेता और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भास्कर राव ने यह मांग तक की जब बीते गुरुवार (अक्तूबर, 08, 2026) को ध्रुव राठी ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ CJP के नेतृत्व वाले विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.

 

पूर्व IPS अधिकारी ने गृह मंत्रालय से अनुरोध किया कि क्या YouTuber ने भारत में पहले किसी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था, और क्या ये विदेशी अधिनियम, 1946 का उल्लंघन है? राव ने अपने पत्र में लिखा कि ध्रुव राठी के बारे में माना जाता है कि वे जर्मनी की नागरिकता रखते हैं. भास्कर राव ने साल 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चामराजपेट से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Advertisement
Advertisement

Advertisement