डीएनए एक्सप्लेनर
Nana Patekar: 'क्रांतिवीर' फिल्म ने नाना पाटेकर को लीड एक्टर के तौर पर पहचान दिलाई. इस फिल्म का डायलॉग, 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने वाले' आज भी उतना ही फेसम है, जितना 1994 में फिल्म रिलीज के समय था. इस फिल्म के लिए नाना को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए थे और उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, पाटेकर का निधन गुरुवार सुबह 5:20 बजे हुआ. डॉक्टरों ने 45 मिनट तक लगातार कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. फिल्मों में आने से नाना पाटेकर की जीवन संघर्षों से भरा रहा. उन्होंने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया.
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ गजानन पाटेकर था. उन्होंने मुंबई के जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स से कमर्शियल आर्ट्स की पढ़ाई थी. वह बहुत गरीब परिवार के थे. केबीसी सीजन 16 में उन्होंने फिल्मों में आने से पहले के संघर्ष का किस्सा सुनाया था.
पढ़ाई के बाद नाना एक विज्ञापन कंपनी में नौकरी करने लगे, लेकिन उनकी रुचि थिएटर में थी, जिस कारण नौकरी छोड़कर नाटक करने लगे. उस दौरान उनके डीन हनुमंते उन्हें सरकारी विज्ञापनों को पेंट करने का काम देते थे. उन्होंने बताया कि जेब्रा क्राॅसिंग पेंट करने के उस समय 15 रुपये मिलते थे, जिससे खर्च चल जाता था.
संघर्ष के दिनों का किस्सा सुनाते हुए नाना ने बताया कि पढ़ाई के दिनों में उनकी पाॅकेट मनी चारआने थी. काॅलेज में पढ़ाई के दौरान वह दोस्तों का होमवर्क पूरा करते थे, जिसके बदले में उनके दोस्त उन्हें भजिया खिलाते तो कभी काॅफी पिलाते थे.
नाना पाटेकर ने बताया कि उनके पिता का बिजनेस था, जिसमें किसी ने उनके गलत सिग्नेचर ले लिए और सब बर्बाद हो गया. घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई. उस समय 9वीं क्लास में पढ़ाई के साथ उन्होंने 13 साल की उम्र में पहली नौकरी की.
वह रोजाना 16 किलोमीटर पैदल चलते थे और सिनेमा के पोस्टर पेंट करते थे. इसके लिए उन्हें 35 रुपये महीने की सैलरी और एक वक्त का खाना मिलता था. उन्होंने बताया कि जिंदगी का संघर्ष जो सिखाता है. वह कोई स्कूल और काॅलेज नहीं सिखा सकता.
नाना के लिए पेंटिंग सिर्फ कमाई का जरिया नहीं थी. उन्होंने कला की पढ़ाई की और थिएटर से जुड़ गए. मंच पर अभिनय करते-करते उन्हें महसूस हुआ कि यही वह जगह है, जहां वह अपनी भावनाओं और अनुभवों को व्यक्त कर सकते हैं. थिएटर करने के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेत्री स्मिता पाटिल से हुई. वह भी थिएटर से जुड़ी थीं. उन्होंने नाना को फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया.
नाना ने बाद में बताया कि वह शुरुआत में फिल्मों में काम करने के लिए तैयार नहीं थे. स्मिता पाटिल उन्हें लगातार कहती थीं कि उन्हें फिल्मों में काम करना चाहिए, क्योंकि सिनेमा के जरिए उनका अभिनय बहुत बड़े दर्शकों तक पहुंच सकता है.
थिएटर के अनुभव और स्मिता पाटिल के प्रोत्साहन के बाद नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. मुजफ्फर अली की इस फिल्म में फारूक शेख और स्मिता पाटिल मुख्य भूमिकाओं में थे और नाना पाटेकर भी कलाकारों में शामिल थे, लेकिन उनका रोल बहुत छोटा था. इसके बाद फिल्मों में जगह बनाने के लिए उन्हें कई वर्षो तक करना पड़ा.
1980 के दशक में नाना पाटेकर ने कई फिल्मों में काम किया. ‘अंकुश’ और ‘प्रतिघात’ जैसी फिल्मों ने उन्हें गंभीर और दमदार अभिनेता के तौर पर पहचान दिलाई. इसके बाद 1989 में आई ‘परिंदा’ ने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया. यहीं से वह दौर शुरू हुआ, जहां से उनकी पहचना दूसरे कलाकारों से अलग होने लगी.
उनके संघर्ष की कहानी सिर्फ गरीबी से सफलता तक पहुंचने की नहीं, बल्कि उस सफर की कहानी है, जिसमें पेंटिंग से कला, कला से थिएटर और थिएटर से सिनेमा तक का रास्ता तय हुआ. नाना ने अपने शुरुआती संघर्षों को कभी कमजोरी के रूप में नहीं देखा.
13 साल की उम्र में परिवार के लिए कमाना शुरू किया, फिल्मी पोस्टर रंगे, सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग पेंट की, थिएटर में खुद को तराशा और भारतीय सिनेमा के सबसे अलग पहचान वाले अभिनेताओं में शामिल हुए.
1994 में आई 'क्रांतिवीर' ने नाना के करियर को और ऊंचाई दी. इस फिल्म में वह लीड रोल में थे उनके अभिनय को जबरदस्त लोकप्रियता मिली. इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला.
तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले हैं, जिसमें 'परिंदा' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, 'क्रांतिवीर' के लिए बेस्ट एक्टर और अग्नि साक्षी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर. नाना पाटेकर की सबसे खास उपलब्धि यह भी है कि उन्होंने फिल्मफेयर में तीन अलग-अलग अभिनय श्रेणियों में पुरस्कार जीते, जिसमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट विलेन शामिल है. 2013 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से भी सम्मानित किया, जो उनके फिल्म और कला क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया.
ये भी पढ़ें - 3 नेशनल अवाॅर्ड, 100 से अधिक फिल्में, कैसा रहा नाना पाटेकर का फिल्मी करियर? 75 की उम्र में हुआ निधन