डीएनए एक्सप्लेनर
भारत में राजकीय अंतिम संस्कार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए होता है. हालांकि केंद्र या राज्य सरकार देश, कला, राजनीति, साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दे सकती हैं.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने घोषणा की है कि नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी जाएगी.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मणिपाल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर शेखर सालकर ने कहा कि नाना पाटेकर डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. उन्हें करीब 45 मिनट तक सीपीआर दी गई, लेकिन वो होश में नहीं आए. सुबह करीब 5.10 बजे मृत घोषित कर दिया गया.
महाराष्ट्र सरकार में संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने एक्स पर लिखा, 'मराठी नाटकों के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में अभिनेता नाना पाटेकर के बेमिसाल योगदान को देखते हुए हमने उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है.'
अभिनेते नाना पाटेकर यांचे मराठी नाटकासह मराठी, हिंदी सिनेमातील अतुलनीय योगदान पाहता त्यांचे अंत्यसंस्कार "शासकीय इतमामात" करण्याचा निर्णय आम्ही केला आहे.
— Adv. Ashish Shelar - ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) October 8, 2026
नाना पाटेकर का निधन गोवा में हुआ है. शव का पोस्टमार्टम गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जाएगा. सामाजिक संगठन के एक प्रतिनिधि ने पीटीआई को बताया कि पार्थिव शरीर को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उनके फार्महाउस में किया जाएगा. हालांकि अभी अंतिम संस्कार का समय तय नहीं है.

भारत में राजकीय अंतिम संस्कार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए होता है. हालांकि देश, कला, राजनीति, साहित्य या खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए केंद्र या राज्य सरकार अन्य सम्माननीय व्यक्तियों के लिए भी कर सकती हैं. राजकीय सम्मान में होने वाले सभी प्रोटोकॉल हर व्यक्ति के मामले में अलग-अलग हो सकते हैं. ये सरकारी आदेश और व्यक्ति के योगदान पर पूरी तरह निर्भर करता है.
पीआईबी के मुताबिक, राजकीय सम्मान के साथ किसी व्यक्ति की अंतिम विदाई सरकार की ओर से सर्वोच्च सम्मान होता है. इसका मकसद व्यक्ति के सार्वजनिक जीवन या किसी विशेष क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान दिखाना होता है. सरकार अपने हिसाब से तय करती है कि किन व्यक्तियों को ऐसा सम्मान दिया जाए.
-पार्थिव शरीर जिस ताबूत में रखा होता है, उसे राष्ट्रीय ध्वज से ऐसे लपेटा जाता है कि केसरिया भाग सिर की ओर रहे.
-पार्थिव शरीर को चिता पर रखने या कब्र में दफनाने से पहले राष्ट्रीय ध्वज हटा लिया जाता है.
-अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज को कुछ तय जगहों पर आधा झुकाया जाता है.
-व्यक्ति के पद और प्रोटोकॉल के अनुसार राजकीय औपचारिकताएं होती हैं.
-सरकार की ओर से मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रशासनिक अधिकारी पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हैं.
-अंतिम संस्कार का पूरा खर्च सरकार उठाती है.

महाराष्ट्र में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का प्रोटोकॉल सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत आता है, जो कि मुख्यमंत्री के पास होता है. ऐसे में किसी को राजकीय सम्मान देने का फैसला मुख्यमंत्री अपने विवेक के आधार पर लेते हैं. यहां एक बात गौर करने की है कि पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति का भी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नहीं होता है. ये तब चर्चा में आई थी, जब एक्ट्रेस श्रीदेवी का अंतिम संस्कार हुआ. बाद में एक आरटीआई से इसका खुलासा हुआ कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार का आदेश दिया था.
ये भी पढ़ें- आधी रात,बेकाबू भीड़ और रिक्शा... उस दिन नाना पाटेकर बन गए थे रियल लाइफ हीरो, ऐसे बचाई थी दोस्त की जान