डीएनए एक्सप्लेनर
मुंबई का पहला पढ़ा-लिखा कुख्यात डॉन मन्या सुर्वे नाना पाटेकर का रिश्ते में ममेरा भाई था, जिसकी दाऊद इब्राहिम से कट्टर दुश्मनी थी.
नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर, 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. वह गोवा में अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना की पहचान ऐसे अभिनेता के तौर पर है, जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते थे. नाना पाटेकर के जाने के बाद उनके परिवार में कौन-कौन है.
नाना की पत्नी नीलकांती एक्ट्रेस और लेखिका हैं. दोनों की शादी साल 1978 में हुई थी. उनके दो बेटे हुए. पहले बेटे का नाम दुर्वासा था, जिसकी ढाई साल की उम्र में मौत हो गई थी. दूसरे बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है, जोकि फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और फिलहाल अस्टिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं. पत्नी और बेटे के अलावा उनके भाई भी हैं, लेकिन माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं.
नाना पाटेकर की नीलकांती से पहली मुलाकात थिएटर में ही हुई थी. उस समय नीलकांती बैंक अधिकारी के रूप में काम कर रही थीं और थिएटर में एक्टिंग भी करती थीं. उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने 1978 में शादी कर ली. नाना और नीलकांती के दो बेटे हुए. हालांकि बाद में दोनों को रिश्तों में दूरियां भी आईं.

फोटो क्रेडिट- IANS
इंडियन एक्सप्रेस के इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने अपनी पत्नी नीलकांती के साथ रिश्तों को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा, 'मैंने और नीलकांती ने कई साल एक साथ खुशी से बिताए. हमने सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ दिया, लेकिन समय के साथ हमारे बीच कुछ ऐसे मतभेद पैदा हो गए, जिन्हें सुलझाना मुश्किल था. हम अलग हो गए. आज भी हम विवाहित हैं, लेकिन अलग रहते हैं.'
नीलकांती ने मराठी थिएटर और सिनेमा में अपना करियर बनाया है और वह नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस हैं. हाल ही में उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' से फिल्मों में वापसी की है. नीलकांती की सबसे फेमस बुक असरट पसरट है, जोकि मराठी में लिखे गए लेख-निबंधों का संग्रह है. इसके अलावा मंत्रमुग्ध भी उनकी एक पुस्तक है. उन्होंने चिवित्रच सारे एक मराठी मूवी की स्टोरी भी लिखी है.

फोटो क्रेडिट- फेसबुक/malhaarpatekar
नाना पाटेकर और नीलकांती के बेटे मल्हार पाटेकर का फिल्मों में इंट्रेस्ट हैं. न्यूज18 ने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि मल्हार ने मुंबई के सरस्वती मंदिर हाई स्कूल से पढ़ाई की और बाद में कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में आए.
मल्हार ने फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्शन में दोनों में काम किया है. रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'द अटैक्स ऑफ 26/11' में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया. उन्होंने 'नाना साहब प्रोडक्शन हाउस' भी शुरू किया है. इसके अलावा मल्हार ने साल 2014 में आई जॉय ऑगस्टीन की फिल्म 'द लिटिल गॉडफादर' में एक्टिंग भी की है. इसमें उन्होंने अंगद बेदी के साथ काम किया था.

फोटो क्रेडिट- फेसबुक/malhaarpatekar
नाना पाटेकर ने बताया कि जब बड़े बेटे दुर्वासा की ढाई साल की उम्र में मौत हुई तो इसने मुझे अंदर से पूरी तरह झकझोर दिया था. लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने बेटे का नाम दुर्वासा ऋषि के नाम पर रखा था. पैदा होने के बाद दुर्वासा शारीरिक परेशानियों को झेल रहा था. वो क्लेफ्ट पेलेट (मुंह के ऊपरी हिस्से में गैप होना) से जूझ रहा था. उसे एक आंख से देखने में भी दिक्कत थी. बेटे को इस हाल में देखकर दिल टूटता था.'

उन्होंने कहा, 'जब मैं उसे इस हालत में देखता था, मेरे दिमाग में सबसे पहला ख्याल यही आता था कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे. कहेंगे कि मेरा बेटा कैसा दिखता है.' उन्हें अपनी इस पुरानी सोच पर पछतावा भी था. उन्होंने कहा, 'सोचकर देखो मैं कितना बुरा इंसान था. मेरी पहली चिंता ये थी कि लोग मेरे बारे में क्या बोलेंगे. ये नहीं सोचा कि बेटे को क्या तकलीफ हो रही होगी.'
नाना पाटेकर ने ये भी बताया था कि बेटे की मौत के बाद उन्हें स्मोकिंग की लत लग गई थी. एक दिन में वो 60 सिगरेट तक पीने लगे थे. यहां तक कि वो नहाते समय भी स्मोक करते थे. उन्होंने बताया कि बेटे की मौत ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया. कुछ समय बाद नाना और नीलकांती की जिंदगी में मल्हार आए तो दुर्वासा की कमी पूरी हुई.

फोटो क्रेडिट- फेसबुक/malhaarpatekar
नाना पाटेकर का जन्म रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में मराठी फैमिली में हुआ था. उनका नाम विश्वनाथ पाटेकर था. उनके पिता कपड़ों पर पेंटिंग करते थे, जबकि मां गृहिणी थीं. न्यूज18 के मुताबिक, नाना के दो भाई अशोक पाटेकर और दिलीप पाटेकर अभी परिवार में मौजूद हैं. नाना पाटेकर के पिता का जब निधन हुआ था, तब उनकी उम्र 28 साल थी. ये भी कहा जाता है कि उनके पिता की मौत भी हार्ट अटैक से ही हुई थी.
मुंबई का पहला पढ़ा-लिखा कुख्यात डॉन मन्या सुर्वे नाना पाटेकर का रिश्ते में ममेरा भाई था, जिसकी दाऊद इब्राहिम से कट्टर दुश्मनी थी. नाना पाटेकर ने खुद एक इंटरव्यू में इसको कबूल किया था, 'मन्या सुर्वे मेरा भाऊ था.' दरअसल मन्या दाऊद के बड़े भाई साबीर इब्राहिम की हत्या में शामिल था, जिसके बाद दाऊद उसका कट्टर दुश्मन बन गया था. मुंबई पुलिस ने 11 जनवरी 1982 को वडाला में हुए एनकाउंटर में मन्या सुर्वे को मार गिराया था. नाना पाटेकर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा था, 'अगर मैं इस इंडस्ट्री में सफल नहीं होता तो शायद मैं अंडरवर्ल्ड की दुनिया में चला जाता.'
ये भी पढ़ें- मैसेज, कॉल और पसीने से तरबतर नाना पाटेकर, चार दिन पहले ही मृत्यु को भांप गए थे