डीएनए एक्सप्लेनर
नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर जिले की जिस सीट को चुनाव लड़ने के लिए चुना है. उस सीट पर बीजेपी का दबदबा है. इस सीट पर वैश्य और ब्राह्मण वोटरों की संख्या सबसे अधिक है.
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. 15 अक्टूबर को उन्होंने राजनीतिक पार्टी 'जननीति भारत पार्टी' लॉन्च की. उन्होंने घोषणा की कि वह 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. यह वही सीट है, जहां से देश के मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे और राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. बीजेपी के टिकट पर सुरजीत सिंह लगातार 4 बार यहां से विधानसभा पहुंचे. 2022 से यह सीट भाजपा के पास है. ऐसे में दिव्या मित्तल के लिए बीजेपी का किला तोड़ना आसान नहीं होगा.
मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट पर सपा और कांग्रेस ने भी जीत दर्ज की, लेकिन लंबे समय तक यहां भाजपा का ही दबदबा रहा. 1980 और 1985 में कांग्रेस जीती और फिर 1989-1996 तक लगातार 4 बार बीजेपी के सरजीत सिंह डंग यहां से विधानसभा पहुंचे. 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सपा ने जीत दर्ज की थी. वहीं 2017 में यह सीट सपा के हाथ से निकल गई और बीजेपी के रत्ननाकर मिश्रा यहां से विधायक बने. 2022 विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की.
जिले की 5 विधानसभा सीटों में मिर्जापुर सदर सीट सबसे हाॅट मानी जाती है. इसमें शहर और ग्रामीण दोनों इलाके आते हैं. ग्रामीण इलाके में कोन ब्लॉक और छानबे ब्लॉक सदर विधानसभा में आते हैं. यहां कुल वोटर की संख्या 3 लाख 32 हजार से करीब है. SIR के बाद यहां कुल 29,413 मतदाता बढ़े हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 14,437 और महिला मतदाता 14,975 बढ़े हैं.
2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रत्नाकर मिश्रा को 1,09,196 (48.48%) मिले, वहीं दूसरे स्थान पर रहे सपा के कैलाश चौरसिया को 51,784 वोट (22.99%) मिले और तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी के मो. परवेज खान को 49,955 वोट (22.18%) मिले. बीजेपी 57,412 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई.
2022 के विधानसभा चुनाव में फिर बीजेपी को जीत मिली और रत्नाकर मिश्रा दोबारा विधानसभा पहुंचे. इस बीजेपी का वोट प्रतिशत तो बढ़ा, लेकिन जीत का अंतर कम हो गया. रत्नाकर मिश्र को 1,18,642 (52.09%), सपा के कैलाश चौरसिया को 78,766 वोट (34.58%) और बीएसपी के राजेश कुमार पांडेय को 19,529 वोट (8.57%) वोट मिले. बीजेपी 39,876 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई.
अनुमान के मुताबिक इस सीट पर मिर्जापुर सदर क्षेत्र में करीब 65 हजार वैश्य, 45 हजार ब्राह्मण, 40 हजार दलित, 35 हजार मुस्लिम, 30 हजार क्षत्रिय और 25 हजार यादव मतदाता हैं. राजनीतिक विश्लेषक विनोद शुक्ला कहते हैं कि दिव्या मित्तल वैश्य वर्ग से आती है. ऐसे में कुछ वैश्य मतदाता उनकी तरफ जा सकते हैं, लेकिन वैश्य वर्ग का पूरा वोट उन्हें मिलना बहुत मुश्किल है. अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और केंद्रीय राज्यमंत्री भी हैं.
1989 से 1996 तक इस सीट पर बीजेपी का दबदबा था. सुरजीत सिंह डंग लगातार 4 बार यहां से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे. इस समय डंग के सामने कोई भी पार्टी नहीं टकती थी. 2002 के विधानसभा चुनाव में वह मजह 8,296 वोटों के अंतर से चुनाव हारे थे. उस समय क्षेत्र के विकास की उपेक्षा और जनता में उनके प्रति बढ़ा असंतोष हार की वजह बना था. समाजवादी पार्टी के कैलाश चौरसिया को 42,238 वोट मिले थे, जबकि डंग को 33,942 वोट ही मिले. वहीं 2007 के चुनाव में चौरसिया ने फिर यहां से जीत दर्ज की.
2017 के विधानसभा चुनाव में यह सीट सपा हार गई और बीजेपी के रत्नाकर मिश्रा विधानसभा पहुंच गए. 2022 में फिर बीजेपी ने यहां से जीत दर्ज की. 2017 के चुनाव में भाजपा के रत्नाकर मिश्रा ने समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार कैलाश नाथ चौरसिया को 57,412 वोटों के बड़े अंतर से हराया था. वहीं 2022 के चुनाव में भी रत्नाकर मिश्रा ने सपा के कैलाश नाथ चौरसिया को 38,876 (या लगभग 41,000) वोटों के अंतर से शिकस्त दी.
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस सीट पर ब्राह्मण और वैश्य (बनिया) मतदाताओं की संख्या काफी मजबूत है. ये दोनों समुदाय परंपरागत रूप से भाजपा के कोर वोटर माने जाते हैं, जिनका समर्थन रत्नाकर मिश्रा को मिला. ऐसे में बनिया वोटरों को तोड़ना दिव्या मित्तल के लिए आसान नहीं होगा.
X (ट्विटर) पर पोस्ट किए गए 8 मिनट के एक वीडियो संदेश में दिव्या मित्तल ने कहा कि उन्होंने एक नई पार्टी बनाने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि समस्या राजनीतिक दलों की कमी नहीं, बल्कि लोगों की बात सुनने की इच्छाशक्ति की कमी है.
ये भी पढ़ें - Explainer: धारा 126/170 के तहत डिटेन किए गए हैं दीपके, कोर्ट में पेशी आज... क्या दास और रांका की तरह जाएंगे जेल?