डीएनए एक्सप्लेनर
भारत ने बीते 2 अक्टूबर को केंद्र शासि प्रदेश लद्दाख के 28 जगहों के नाम बदले थे, इनमें गोगरा-हॉट स्प्रिंग भी शामिल हैं. भारत के कदम पर चीन ने आपत्ति जताई, जिसे MEA ने खारिज कर दिया.
लद्दाख की 28 जगहों को भारतीय नक्शे में शामिल करने पर चीन की आपत्ति को MEA ने जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है और चीन के मानने या न मानने से कोई फैक्ट नहीं बदल सकता.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को एक्स पर भारत का रुख क्लीयर किया. उन्होंने कहा, 'भारतीय सर्वेक्षण विभाग के लद्दाख नक्शे पर इन लोकेशन की औपचारिक रूप से पहचान करने का मकसद यह है कि लोग उन्हें सही ढंग से पहचान सकें और आम जनता में इनके बारे में बेहतर जानकारी उपलब्ध हो.'
Our response to media queries regarding comments made by the Chinese side on Ladakh. 🔗 https://t.co/guiOKfNImD https://t.co/V1tk6dkIKH
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 13, 2026
MEA ने कहा कि गृह मंत्रालय की प्रेस रिलीज इस मामले में क्लीयर है. जायसवाल ने दावा किया कि लद्दाख में 28 जगहों की पहचान भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक नक्शे पर नामों के साथ की गई है. यह काम केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और स्थानीय प्रशासन की सलाह के बाद लिया गया है.
चीन ने भारत के नाम बदलने वाले कदम को 'पूरी तरह गैरकानूनी' बताया था. उसने दावा किया कि लद्दाख के ये 28 लोकेशन हमेशा से चीन का हिस्सा रहे हैं. भारत ने 2 अक्टूबर को इन जगहों के नाम आधिकारिक तौर पर तय किए थे.
बीजिंग में भारत के रुख पर हुए सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि ये इलाके उसके हैं और भारत के नाम बदलने या नए नाम रखने से जमीन पर मालिकाना हक नहीं बदल जाएगा. उन्होंने कहा, 'भारत का यह कदम अवैध और अमान्य है. इस फैक्ट को नहीं बदला जा सकता कि दोनों देशों की सीमा का पश्चिमी भाग हमेशा से चीन का हिस्सा रहा है.'
भारत की ओर से तय किए गए 28 नामों में 10 चोटियां, 7 लैंड एरिया, 3 माउंटेन, 2 दर्रे, 2 ग्लैशियर, 4 अदर नाम हैं.
पहाड़-चोटियां: अतीशा गिरि, कनिष्क पीक, करुण पीर पर्वत, मार्तंड गिरि, द्रक कार्पो, जोलमोरी, रिनचेन जांगपो, साक्यश्री गिरि, मारपा लोत्सावारी, मिलारेपा कांगरी, शिव री, जोरावर पीक और महेश्वररी
दर्रे-ग्लेशियर: चापचिंगल दर्रा, शाचमिरिक दर्रा, पारपिक ग्लेशियर और स्कामरी ग्लेशियर
लैंड एरिया: ब्रांगसा, कुकसेल, देहरा कम्पास, गोगरा, कुमारायण पॉइंट, पंगलुंग और शमाल लुंगपा
घाटी: श्कोर्गा घाटी, गुरु रिनपोछे झील, यांगपा नदी और हॉट स्प्रिंग
गोगरा और हॉट स्प्रिंग एक इंपोर्टेंट स्ट्रैटजिक लोकेशन है. साल 2020 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुए टकराव के दौरान ये महत्वपूर्ण पॉइंट थे. ये जगहें LAC पर भारत की पेट्रोलिंग के लिए महत्वपूर्ण हैं. पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध 5 मई, 2020 को पैंगोंग झील इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद शुरू हुआ था. दोनों पक्षों ने 2022 में पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू की.
चीन के मामलों की एक्सपर्ट नम्रता हसीजा का कहना है कि नाम बदलने की शुरुआत चीन ने साल 2017 से की थी. इसे दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा के जवाब में की गई कार्रवाई के तौर पर देख गया था. उस समय चीन ने छह जगहों के नाम बदले थे. इसके बाद से चीन लगातार इन जगहों के नए नाम बदल रहा है.

हसीजा ने कहा, 'चीन 1950-54 से जिन आधिकारिक नक्शों का इस्तेमाल करता आ रहा है. वह आज भी नक्शे तैयार करता है और उन्हें लगातार जारी करता रहता है. ये नक्शे प्रचलन में भी हैं. आपने हाल ही में एक खबर देखी होगी, जिसमें हमारी एक पदक विजेता खिलाड़ी ब्रिटेन के एक रेस्टोरेंट में गई थीं. वहां लगे नक्शे में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था. अगर चीन लगातार ऐसा करता रहेगा और हम ऐसा नहीं करेंगे तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन के नक्शों को ही स्वीकार्यता मिलने लगेगी.'
चीन मामलों की जानकार ने भारत की ओर से की गई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने न्यूज एक्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हमें धीरे-धीरे इन जगहों के नक्शे जारी करने होंगे और उन जगहों को उन्हीं नामों से पहचान देनी होगी, जिन्हें हमने अब निर्धारित किया है. इन जगहों को भारतीय नक्शों के सर्वेक्षण में शामिल किया गया है. ऐसा नहीं है कि ये जगह पहले मौजूद नहीं थीं या हमने पहले इनके नाम नहीं रखे थे. हमें और अधिक नक्शे प्रकाशित करने चाहिए और उन्हें प्रसारित करना चाहिए. अगला कदम इन स्थानों के नाम पर डाक टिकट जारी करना हो सकता है, जैसे पर्वत चोटियों या झीलों के नाम पर टिकट जारी करना.'
नम्रता हसीजा ने कहा कि आपने अरुणाचल प्रदेश का जिक्र किया, जिसे चीन दक्षिण तिब्बत यानी जंगनान कहता है, लेकिन चीन इससे आगे भी बढ़ रहा है. 2013 से चीनी कम्युनिस्ट यूथ लीग की एक पत्रिका में लेह को भी अपने साहित्य में 'लिटिल तिब्बत' बता रहा है. इसके बाद चीनी लेखक ऐतिहासिक आधारों पर इन क्षेत्रों पर अपना दावा पेश करते हुए लगातार लेख लिख रहे हैं. ऐसे में जब हम इन जगहों के नाम बदलते हैं और उन्हें भारतीय नामों से पहचान देते हैं तो हम यह भी दर्शाते हैं कि ऐतिहासिक रूप से ये स्थान हमारी संस्कृति और हमारी जमीन का हिस्सा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या देश की सुरक्षा के लिए खतरा है एलन मस्क का Starlink? क्यों उठ रहे सवाल- जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट