डीएनए एक्सप्लेनर
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की दोनों लिस्ट को मिलाकर देखा जाए तो कुल 267 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी गई है. इनमें 43 महिला उम्मीदवार हैं.
Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा (Lok Sabha) चुनावों के मद्देनजर उम्मीदवारों (Candidates) की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 72 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इससे पहले पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में कुल 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए थे. पहली लिस्ट में 28 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. दोनों लिस्ट को मिलाकर देखा जाए तो कुल 267 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी गई है. इनमें 43 महिला उम्मीदवार हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 53 महिला उम्मीदवारों को टिकट दी थी.
हाईलाइट किए गए हैं महिला उम्मीदवारों के नाम
आज जारी की गई दूसरी लिस्ट में महिलाओं के नाम को हाईलाइट किया गया है ताकि सभी उम्मीदवारों के बीच उनका पता अलग ही चल जाए. साथ ही लिस्ट में पहला नाम भी एक महिला उम्मीदवार का है. ये नाम श्रीमती कलाबेन देलकर का है, जो दादर और नगर हवेली से उम्मीदवार हैं. बड़े नामों की बात करें तो पंकजा मुंडे और महारानी कीर्ति सिंह देबवर्मन का नाम शामिल है. वहीं पहली लिस्ट में स्मृति ईरानी और बांसुरी स्वराज जैसे बड़े नाम शामिल थे.
बीजेपी की ओर से घोषित महिला उम्मीदवार
क्या बढ़ सकती है महिला उम्मीदवारों की संख्या?
महिला आरक्षण विधेयक को संसद की मंजूरी मिल चुकी है, इसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है. ऐसे में जनता राजनीतिक दलों से भी उसी अनुपात में महिलाओं को उम्मीदवार बनाने की अपेक्षा कर रही है.
DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.