डीएनए एक्सप्लेनर
केरल के इडुप्पी में लड़के ने 18 साल की गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी. उसने बॉडी को पत्थर से कुचल दिया और उसके बाद पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.
11 अक्टूबर की दोपहर 2:30 बजे का समय. केरल के इडुक्की में चाय का एक बागान. 18 साल की एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची. वो सोचकर आई थी इस बार लड़के से रिलेशन के बारे में सबकुछ क्लीयर करना है कि उसे शादी करनी है या नहीं, लेकिन ऊपर वाले को कुछ ही मंजूर था.
तमिलनाडु के बोदिनायकनूर की रहने वाली नित्या और केरल के रहने वाला 19 साल का निशांत 2023 से ही रिलेशन में थे, लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया. वजह थी रिश्ते को लेकर कंफ्यूजन. निशांत ने नित्या से कॉन्टैक्ट किया और कहा वो उससे एक बार मिलने चाहता है. वो मिलने को तैयार हो गई. जगह तय हुई पूप्पारा में चाय का एक बागान.
नित्या अपने तय समय पर जगह पर पहुंच गई. जब वहां पहुंची तो दोनों नॉर्मल बातचीत कर रहे थे, लेकिन अचानक बात रिश्ते पर आई तो बहस होने लगी. लड़की का कहना था कि वो और टाइम पास नहीं कर सकती है, उसे रिलेशन को लेकर क्लीयरिटी चाहिए. उसने जब इस बात पर जोर दिया तो निशांत गुस्से में तिलमिला उठा. बात जब आगे बढ़ी तो निशांत ने नित्या पर अचानक हमला कर दिया. वो नीचे गिर गई तो उसने नित्या का गला ही घोंट दिया. इस दौरान नित्या लगातार रहम की भीख मांग रही थी. वो चिल्ला रही थी- मुझे मत मारो, लेकिन निशांत पर गुस्सा इस कदर हावी था कि वो इतने में ही नहीं रुका. जब नित्या चिल्लाते-चिल्लाते शांत हो गई तो उसने नित्या पर पत्थर से हमला किया और उसका चेहरा इस तरह कुचल दिया कि वो पहचान में भी नहीं आ रही थी.
आरोपी बॉयफ्रेंड की क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई. नित्या की हत्या करके वो चाय बागान से चला गया, लेकिन उसका दिमाग तो डेडबॉडी को ठिकाने लगाने पर था. उसे डर सता रहा था कि अगर किसी ने उसके शव को देख लिया तो उसका क्राइम दुनिया के सामने आ जाएगा. इससे बचने के लिए उसके दिमाग में एक आइडिया आया. उसने सोचा अगर सजा से बचना है तो इसका सबूत ही मिटा देते हैं.
इसी इरादे के साथ वो रात में करीब 10 बजे एक बार फिर क्राइम वाली जगह पर लौट आया. वो ऑटो चलाता था तो ऑटो से ही अकेला वहां पहुंचा, उस समय वहां कोई नहीं था. अंधेरी रात में उसने डेडबॉडी को उठाकर ऑटो में रखा और सोचने लगा कि कहां जाकर इसे ठिकाने पर लगाया जाए. वो सबूत मिटाने के लिए प्लान बनाकर आया था, इसलिए रास्ते से उसने बोतल में अलग से पेट्रोल भी खरीद लिया था.

आरोपी निशांत रात में डेडबॉडी लेकर सुनसान पंबला बांध क्षेत्र में गया. उसने डेडबॉडी को ऑटो से उतारा और नीचे उतारकर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़का. उसके बाद डेडबॉडी में आग लगा दी. बॉडी को जलाकर निशांत इडुक्की जिले के राजकुमरी इलाके में छिप गया. उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया.
पीटीआई के मुताबिक, इडुक्की पुलिस को खबर मिली थी कि पंबला बांध के पास केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड क्वार्टर के पास शेड के पीछे एक जला हुआ शव मिला है. उधर, नित्या के तीन दिन से लापता होने के बाद बोदिनायकानूर में परिवार ने थाने में केस दर्ज कराया था.डेडबॉडी मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और केरल में हाल ही में दर्ज लापता लोगों के मामलों की जांच की. इस दौरान उन्हें तमिलनाडु के बोदिनायकानूर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत मिली, जिसमें इसी उम्र की एक युवती के लापता होने की बात कही गई थी.
पुलिस को शक हुआ कि हो सकता है ये डेडबॉडी नित्या की हो. पुलिस ने लड़की की फैमिली को इडुक्की मेडिकल कॉलेज बुलाया, जहां शव रखा गया था. उन्होंने नित्या की नेल पॉलिश और बॉडी स्ट्रक्चर के आधार पर शव की पहचान कर ली. आरोपी निशांत को पुलिस ने गुरुवार (15 अक्टूबर) की रात गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने इस वारदात को बहुत ही क्रूर बताया है. हालांकि निशांत ने इतनी बेरहमी के साथ नित्या को क्यों मारा, ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा.
ये भी पढ़ें- Meerut Snake Murder Case: नीले ड्रम वाली मुस्कान जैसी एक और कातिल पत्नी को सजा-ए-मौत