डीएनए एक्सप्लेनर
Jantar Mantar: 33 साल से विरोध की आवाज रहा जंतर-मंतर अब हमेशा के लिए खामोश हो गया है. केंद्र सरकार ने 12 अक्टूबर को यहां प्रदर्शन करने पर पूरी तरह बैन लगा दिया. सरकार ने उस आदेश को डिनोटिफाई कर दिया, जिसके तहत यहां प्रोटेस्ट की अनुमति दी गई थी.
Jantar Mantar: मैं विरोध की आवाज हूं, यहीं से अन्ना हजारे ने सत्ता बदली और देश के दूसरे महात्मा गांधी कहलाए... लेकिन अब मेरे विरोध की आवाज हमेशा के लिए खामोश रहेगी. दशकों से मेरे विरोध की आवाज को 12 अक्टूबर को उस आदेश के साथ बंद कर दिया, जिसमें मेरे उस हिस्से को बैन किया गया, जहां 1933 से विरोध प्रदर्शन होता चला आ रहा था. आइए विस्तार से जानते हैं कि उस कहानी को जिसने एतिहासिक स्थल से जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट हब बना दिया और फिर शुरु हुआ यहां से विरोध की आवाज निकलने का सिलसिला.
जंतर-मंतर का निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1724 में एक खगोलीय वेधशाला के रूप में कराया था. इसके जंतर-मंतर नाम रखने के पीछे भी एक कहानी है. जंतर शब्द संस्कृत के यंत्र शब्द ले लिया गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ उपकरण या मशीन होता है. मंतर शब्द संस्कृत के मंत्रणा से लिया गया है, जिसका मतलब परामर्श करना या गणना करना होता है.
महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने भारत में कुल 5 जंतर-मंतर का निर्माण कराया था, जिनमें से 4 अभी अस्तित्व में हैं. जयपुर, दिल्ली, मथुरा, उज्जैन और वाराणी. मथुरा का जंतर-मंतर नष्ट हो चुक है. वहीं जयपुर का जंतर-मंतर यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल है.
जंतर-मंतर से पहले दिल्ली में इंडिया गेट के पास बोट क्लब पर प्रदर्शन होते थे, जिसे साल 1988 में हुए प्रदर्शन के बाद बैन कर दिया गया. उस समय किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में करीब 5 लाख किसानों ने ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों के साथ बोट क्लब पर प्रदर्शन किया था, जिस दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी, जिसके बाद साल 1993 में बोट क्लब पर प्रदर्शनों पर पूरी तरह से बना लगा दिया गया और जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट स्थल के तौर पर चिन्हित किया गया.
जंतर-मंतर दिल्ली के लुटियंस जोन है, यहां संसद से करीब 1.5 किमी की दूरी पर है. बड़े सरकारी कार्यालय भी यहीं पर हैं और यहां पर चारों तरफ से कनेक्टिविटी भी है. इन जोन में ही पीएम का आवास भी है और राष्ट्रपति भवन भी आता है. ऐसे में यहां 24 घंटे सुरक्षा का पहरा रहता है, यहां भीड़ को कंट्रोल करना भी पुलिस के लिए आसान रहता है.
जंतर-मंतर पर पहला प्रोटेस्ट 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के तत्कालीन अध्यक्ष आशीष सूद ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया था. उसके बाद से यह कई बड़े प्रदर्शनों का गवाह बनता गया. सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे में 2011 में तत्कलीन सरकार के खिलाफ यहीं से अपना आंदोलन शुरू किया था, जो बाद में राम लीला ग्राउंट में शिफ्ट हो गया था. अन्ना के इस आंदोलन के बाद केंद्र से कांग्रेस की सरकार चली गई थी.
अप्रैल 2011 में अन्ना हजारे काइंडिया अगेंस्ट करप्शन, 2012 में निर्भय का न्याय दिलाने का आंदोलन, जून 2015 में वन रैंक-वन पेंशन के खिलाफ पूर्व सैनिकों का आंदोलन, अप्रैल 2017 में तमिलनाडु के किसानों का आंदोलन, दिसंबर 2019 में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जनवरी 2023 में महिला पहलवानों का प्रदर्शन, जून-जुलाई 2026 नें नीट पेपर लीक को लेकर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन.
सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट डाॅ. विनय प्रीत सिंह ने बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए सेंट्रल दिल्ली पुलिस के डीसीपी कार्यालय में आवेदन करना होता है. प्रदर्शन से 10 दिन पहले आवेदन करना होता है. उसके बाद पुलिस सुरक्षा, ट्रैफिक आदि की निगरानी करती है और फिर अनुमति देती है. अनुमति और SOP के अनुसार अधिकतम 1000 लोग प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली में कहीं भी प्रदर्शन करने के लिए उस एरिया के डीसीपी कार्यालय से अनुमति लेनी होती है.
प्रीत सिंह ने बताया कि जब- जब संसद भवन का सत्र चलता है तो उस दौरान सेंट्रल दिल्ली में धारा 163 लागू रहती है, जिस दौरान किसी की प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाती है. प्रदर्शन के दौरान टेंट लगाने के लिए दिल्ली नगर निगम से अनुमति लेनी होती है. सुरक्षा इनपुट के आधार पर पुलिस अनुमति देने के बाद भी रद्द कर सकती है. प्रदर्शन के दौरान पानी और शौचालय की सुविधा दी जाती है.
ये भी पढ़ें - फीस में 220 रुपये कम, फाॅन्ट छोटे, पन्नों की नंबरिंग गलत ... SC में क्यों नहीं लिस्टेड हुई राहुल गांधी की पिटीशन? जानें वजह