डीएनए एक्सप्लेनर
इंडिया ब्लाॅक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR को तुरंत बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेगी, जिसमें राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेता शामिल होंगे.
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेगी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सोमवार को राजीव चौक सहित दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को बंद रहेंगे. विपक्ष ने लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों से भी मार्च में शामिल होने की अपील की है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देशभर में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विपक्षी सांसद, नेता, कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक एकजुट होंगे.
डीएमआरसी ने 11 अक्टूबर को देर रात आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सोमवार सुबह 6 बजे से शाम के 4 बजे तक के लिए बंद रहेंगे. डीएमआरसी के अनुसार इन स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी.
Service Update Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 06:00 AM till 04:00 PM on 12th October, 2026. Further the situation will be reviewed by the security agencies and necessary updates will be shared accordingly. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations. 1. Patel Chowk 2. Janpath 3. Rajiv Chowk 4. Mandi House 5. Central Secretariat 6. Barakhamba Road
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 11, 2026
विपक्ष सोमवार शाम 4 बजे कनॉट प्लेस से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेगा. इस दौरान इंडिया ब्लाॅक का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से भी मिलने वाला था, लेकिन सीजेआई ने राहुल गांधी सहित अन्य विपक्ष के नेताओं से मिलने से मना कर दिया. इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत INDIA गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे. अखिलेश यादव पिछली दो रैलियों में शामिल नहीं हुए थे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सोमवार को होने वाले मार्च की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष पार्टी, जाति, समुदाय, लिंग और राज्य से ऊपर उठकर भारतीय नागरिकों के तौर पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगी.
Yesterday, the nation's young came out in Delhi to peacefully protest. They came with love in their hearts, not hatred or anger. They were beaten, both by cops and BJP goons. This is not the India we want. Tomorrow, we will march to the Supreme Court as Indians, united beyond party, gender, caste, community and state. Youth, all opposition parties, civil society groups, all those who believe in democracy and stand by the Constitution of India, will walk with us. We will submit a memorandum to the Chief Justice on behalf of the nation, demanding an end to vote chori, halting of SIR and the resignation of Gyanesh Kumar. Narendra Modi, Amit Shah, Ajit Doval and Mohan Bhagwat cannot silence India's voice. These cowards cannot intimidate us. They will have to step aside. We will march together, with love, brotherhood and patriotism. Daro mat. Tomorrow, all of India will march to the Supreme Court. कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफ़रत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और BJP के गुंडों, दोनों ने पीटा। ऐसा भारत हम नहीं चाहते। कल, सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे। देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे। हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी माँग है - वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज़ को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। इन्हें पीछे हटना ही होगा। हम सब साथ चलेंगे - मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ। डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा। #ChaloDilli
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 11, 2026
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति में हस्तक्षेप की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपेगा. वहीं इस मामले में सीजेआई ने विपक्ष को मिलने का समय नहीं दिया. सीजेआई कार्यालय ने एक मेल कर बताया कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और CJI सुनवाई करने वाली बेंच की अध्यक्षता कर रहे हैं. अगर राहुल गांधी सहित विक्षप के नेताओं को अपनी बात रखनी है तो वह याचिका दायर कर सकते हैं.
राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार की भी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जुटे युवाओं को पुलिस और भाजपा से जुड़े लोगों ने पीटा. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल युवा नफरत या गुस्से के बजाय अपने दिलों में प्यार लेकर आए थे.
पिछले शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे गए ज्ञापन में INDIA गठबंधन के चार प्रमुख मांगें रखी थी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और 2023 के उस कानून को रद्द करना जो CEC और EC को कानूनी सुरक्षा देता है. SIR को तुरंत रोकना और हटाए गए सभी 13.3 करोड़ वोटरों के नाम फिर से जोड़ना. सभी चुनावों में पेपर बैलेट का इस्तेमाल शुरू करना और पिछले दो सालों में हुए उन सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करना जिनमें वोट चोरी के पक्के सबूत पेश किए गए हैं.