Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च, एक ही बस में सवार राहुल-प्रियंका-अखिलेश-तेजस्वी, SC में याचिका, 10 बड़े अपडेट

राहुल गांधी की लीगल टीम ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका में ईसीआई, ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को प्रतिवादी बनाया गया है.

Latest News
INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च, एक ही बस में सवार राहुल-प्रियंका-अखिलेश-तेजस्वी, SC में याचिका, 10 बड़े अपडेट

इंडिया ब्लॉक ने सीईसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source
  • इंडिया ब्लॉक के मार्च में शामिल नहीं हुए AAP-DMK
  • राहुल गांधी समेत 10 नेताओं ने SC में दायर की याचिका
  • विपक्षी गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हो सकती है सुनवाई

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने 12 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला. इसमें लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई नेता शामिल हुए. मार्च में AISA की चीफ नेहा बोरा भी राहुल-प्रियंका के साथ चल रही थीं. राहुल गांधी मार्च के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए, जहां उनके साथ अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे. करीब 10 मिनट की मीटिंग के बाद वो बाहर निकल आए. पढ़ें अब तक के 10 बड़े अपडेट

1- इंडिया ब्लॉक की ओर से इस मार्च को 'चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च' नाम दिया गया था. विपक्ष के नेता पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से बसों में बाराखंभा रोड पहुंचे और वहां से सुप्रीम कोर्ट के लिए मार्च शुरू किया. राहुल-प्रियंका और अन्य नेताओं ने कुछ देर पैदल मार्च किया और फिर एक ट्रक पर सवार होकर आगे बढ़े.

congress protest

2- विपक्ष के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से कुछ दूर पहले ही भगवान दास रोड पर टू लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई थी. पहली बैरिकेडिंग तो प्रदर्शनकारियों ने पार कर ली, लेकिन दूसरी बैरिकेडिंग पर पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक दिया. इस दौरान कई नेता बैरिकेडिंग पर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे, जबकि प्रदर्शनकारियों ने सड़कों-दीवारों पर पीएम मोदी, आरएसएस चीफ और सीईसी के खिलाफ नारे लिख दिए. 

3- पीटीआई के मुताबिक, राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के 11 नेताओं की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई. याचिका को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में रिकॉर्ड कर लिया गया है. इन नेताओं में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एमए. बेबी, डी. राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल हैं. 

congress

4- विपक्षी गुट की इस याचिका में  कुल चार पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है, जोकि भारतीय चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी हैं. कानूनी जानकारों का मानना है कि मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण इसे अर्जेंट हियरिंग के तौर पर मंगलवार को सुनवाई के लिए लगाया जा सकता है. 

5- समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि आंदोलन और धरना-प्रदर्शन जारी रहेंगे. लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है. भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है. वे हमेशा सत्ता में बने रहना चाहते हैं. वे फर्जी वोटर लिस्ट बनाते हैं, फर्जी वोट डलवाते हैं और चुनाव नतीजों में हेरफेर करते हैं. हम सभी कानूनी और व्यावहारिक तरीके अपनाएंगे. सरकार को बात सुननी चाहिए और सीईसी को हटाना चाहिए. भाजपा को अपनी गलती माननी चाहिए. एक बार जब मुख्य चुनाव आयुक्त को हटा दिया जाएगा और सब कुछ निष्पक्ष हो जाएगा तो लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा.

 
6- बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीईसी ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष चुप नहीं बैठ सकता. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और चुनाव में कथित वोट चोरी और अनियमितताओं के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है.

7- INDIA ब्लॉक के मार्च में DMK शामिल नहीं हुई. डीएमके नेता ए. नागनाथन ने कहा, 'हमारे नेता ने साफ कहा था कि अगर कांग्रेस INDIA ब्लॉक का हिस्सा है तो हम इसमें शामिल नहीं होंगे. आप अचानक गठबंधन बदल लेते हैं और फिर से शामिल होने के लिए कहते हैं. इतिहास गवाह है कि DMK उन पार्टियों में से एक है जिन्होंने गठबंधन सरकारों के गठन की शुरुआत की थी.'

8- विपक्ष के इस प्रोटेस्ट पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक पदों का बेशर्मी से अपमान करना निंदनीय है. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी अभी दिशाहीन है, लेकिन अगर उन्हें कोई परिपक्व और समर्पित नेता मिल जाए, जिसे साल में 200 छुट्टियां मनाने का शौक न हो तो वे अपनी स्थिति बेहतर कर सकते हैं.' 

9- इंडिया ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, 'क्या आपने कभी सुना है कि 1947 से आज तक लोग विरोध या आंदोलन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए हों? जैसे इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाने के लिए भारत के संविधान को दरकिनार कर दिया था, वैसे ही उनके पोते अब वही करने की कोशिश कर रहे हैं. वे भारतीय संविधान को खत्म करना चाहते हैं. अगर प्रधानमंत्री को हटाना है तो सिर्फ़ दो ही तरीके हैं- या तो चुनाव के ज़रिए या अविश्वास प्रस्ताव लाकर. अगर मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना है तो सिर्फ एक ही रास्ता है- संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाना.'

10- विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च के बीच केरल कांग्रेस ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा मांगा. केरल कांग्रेस ने लिखा, डियर सूर्यकांत, अगर लॉ एंड ऑर्डर आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता तो अभी इस्तीफा दे दे दें. हम आपका रिप्लेसमेंट ढूंढ लेंगे, जो इसे संभाल सके.' इस पर केरल बीजेपी ने जवाब देते हुए लिखा, 'ये मत सोचो कि तुम्हारी सो कॉल्ड 'आयरन लेडी' अभी भी भारत पर राज करती है. इमरजेंसी के दौरान ज्यूडिशियरी को डराने-धमकाने के दिन अब बीत चुके हैं. यह नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत है. अब चुप रहो और दफा हो जाओ.'

ये भी पढ़ें- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते हैं', हरीश सॉल्वे का आरोप- CJP को विदेश से फंडिंग, INDIA ब्लॉक के SC मार्च पर क्या कहा? 

Advertisement
Advertisement

Advertisement