डीएनए एक्सप्लेनर
India vs West Indies Final: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है और 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो गई है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाना था और इसका टॉस 6.30 बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस नहीं हो सका और अंपायर्स ने इंतजार किया. उसके बाद बारिश रुकी और फिर 9 बजे टॉस हुआ. इतना लंबा इंतजार करने की वजह से अंपायर्स ने ये मुकाबला 9-9 ओवरों का कर दिया था. उसके बाद 9.15 बजे मुकाबला शुरू हुआ और 7.4 ओवरों तक चला, लेकिन एक बार फिर बारिश ने खलल डाली और मैच को रद्द करना पड़ा.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 पर खत्म हुई है. दोनों टीमों को सीरीज जीतने के लिए आखिरी मुकाबला जीतना ही था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बेंगलुरु में खेले जा रहे आखिरी टी20 में बारिश ने खलल डाली और मुकाबला रद्द हो गया है. शुरुआती समय इंतजार करने के बाद 9-9 ओवरों का खेल 9.15 पर शुरू हुआ था. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 7.4 ओवरों में 118 रन बना दिए थे. टीम के लिए ईशान किशन ने 10 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 6 गेंदों में नाबाद 24 रनों की पारी खेली.
सीरीज ड्रॉ होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जो 2-2 की बराबरी पर ड्रॉ हो गई है, जबकि 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. ऐसे में नियम के अनुसार, अब दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर कर दी जाएगी. यानी भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज की ट्रॉफी शेयर होगी.
ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट या किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा जाता है, ताकि अगर किसी भी कारण मैच रुकता है तो उसे अगले दिन कराया जा सके, लेकिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय सीरीज का फाइनल था, जिसकी वजह से मैच को रद्द किया गया. किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में रिजर्व डे नहीं रखा जाता है. इसी कारण टी20 सीरीज का आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है.

भारत में वेस्टइंडीज ने कभी नहीं जीता टी20 सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2011 से टी20 सीरीज खेली जा रही है, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पहली बार साल 2018 में भारत आई थी. साल 2018 से लेकर 2026 तक वेस्टइंडीज की टीम भारतीय सरजमीं पर एक भी टी20 सीरीज नहीं जीती है, लेकिन इस बार कैरिबियाई टीम ने भारत को उसके घर पर कड़ी टक्कर दी और दमदार प्रदर्शन किया.
साल 2018 में कैरिबियाई टीम ने पहली बार भारत का दौरा किया था और तब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से जीता था. उसके बाद वेस्टइंडीज 2019 में दोबारा भारत आई और भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज जीती. इस बार वेस्टइंडीज ने भारतीय सरजमीं पर एक जीत दर्ज की थी. उसके बाद साल 2021 में वेस्टइंडीज ने तीसरी बार भारत का दौरा किया था, जिसमें टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था. उसके बाद करीब 5 साल बाद वेस्टइंडीज ने 2026 में भारत का दौरा किया और इस बार दमदार प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज की टीम ने 2026 में खेली गई 5 मैचों की सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवा लिया है.

तीन साल बाद हुई भुवनेश्वर की वापसी
बीसीसीआई ने भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी थी, लेकिन उससे पहले ही उन्हें टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिल गया. दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वो पांचवें टी20 से बाहर हो गए थे. ऐसे में बोर्ड ने आखिरी टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में शामिल किया और इस मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह भी मिल गई. भुवी की106 टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है, यानी उन्होंने 3 साल 340 दिन बाद ब्लू जर्सी पहनी है.
भारत के लिए T20I मैचों में सबसे लंबा अंतराल (मैचों के हिसाब से)