डीएनए एक्सप्लेनर
India vs West Indies 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच फाइनल टी20 मुकाबला बेंगलुरु में शनिवार को खेला जाना है, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शनिवार 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों टीमों ने सीरीज में 2-2 की बराबरी पर है. इसी वजह से भारत और वेस्टइंडीज जीत की हर मुमकिन कोशिश करने वाली हैं, लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा और उन्हें वहां हराना आसान नहीं होगा. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के शुरुआती 4 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिय ने पहला और तीसरा मुकाबला अपने नाम किया था. वहीं, कैरिबियाई टीम ने दूसरा और चौथा टी20 जीता था. इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 17 अक्टूबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
कैसा है टीम इंडिय का T20 रिकॉर्ड?
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 8 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि तीन मुकाबले गंवाए भी हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया इस मैदान पर 9वां मुकाबला खेलेगी और मैच जीतकर रिकॉर्ड और ज्यादा बेहतर करना चाहेगी. इसके अलावा, वेस्टइंडीज ने भी इस मैदान पर एक मैच खेला है, जिसमें टीम ने जीत हासिल की है.
एम चिन्नास्वामी में अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 8 मुकाबले खेले हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश और श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच 2016 में मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी.

भारत-पाकिस्तान की भी हो चुकी है भिड़ंत
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने भारत और पाकिस्तान के मैच की भी मेजबानी की है. भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 में मुकाबल खेला गया था. उस समय पाकिस्तान की टीम टी20 सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आई थी. इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी थी. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 133 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.4 ओवरों में 134 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया था. इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवरों में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे.
आखिरी बार दो सुपर ओवर में निकला था नतीजा
भारतीय टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी बार अफगानिस्तान की मेजबानी की थी. साल 2024 में खेले गए इस मैच में खास बात ये है कि इसका नतीजा दो सुपर ओवर में निकला था. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 212 रन बनाए थे. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जबकि रिंकू सिंह ने 39 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली थी. दोनों बल्लेबाजों की 5वें विकेट के लिए 190 रनों की पार्टनरशिप हुई थी. 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने भी 212 रन बना दिए और स्कोर बराबर कर लिया. टीम के लिए गुरबाज और जादरान ने 50-50 रनों की पारी खेली, जबकि गुलाबदीन नायब ने नाबाद 55 रन बनाए थे.
फिर दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए, जबकि टीम इंडिय ने भी 16 रन बना दिए. इस तरह पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया, जिसके बाद दसरा सुपर ओवर खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 11 रन बनाए. वहीं, अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआती तीन गेंदों में 1 रन बनाकर दोनों विकेट गंवा दिया और दूसरा सुपर ओवर हार गए. इस तरह टीम इंडिया ने दूसरे सुपर ओवर में जीत हासिल की थी.
कैसी है स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. टी20 इंटरनेशनल में अब तक तीन 200 प्लस स्कोर बना है, जबकि आईपीएल में कई बार हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. स्टेडियम छोटा है और आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है. शुरुआत में तेज गेंदबाज अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करके विकेट ले सकते हैं.
कैसा रहेगा बेंगलुरु के मौसम का हाल?
शनिवार 17 अक्टूबर, 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो मुकाबले में बारिश विलन बन सकती है. मैच से थोड़ी देर पहले यानी शाम 6 बजे के आस-पास 49 प्रतिशत बारिश की उम्मीदें हैं, लेकिन 8 बजे के बाद 70 प्रतिशक बारिश होने की उम्मीद है. बारिश को देखते हुए दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
वेस्टइंडीज- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर.