डीएनए एक्सप्लेनर
IND vs WI 4th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया था, जिसे वेस्टइंडीज ने 24 रनों से जीत लिया है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया था, जिसे वेस्टइंडीज ने 24 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही कैरिबियाई टीम ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. वेस्टइंडीज ने भारत को 248 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 223 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शतक ठोक दिया और टीम की जीत में अहम भुमिला निभाई.
वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे. टीम के लिए शाई होप ने 50 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 49 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 223 रन बना सकी. टीम के लिए संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 43 और नितीश कुमार रेड्डी ने 41 रन बनाए हैं. वहीं, अब पांचवां टी20 फाइनल होगा, क्योंकि दोनों टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं.
होप और रदरफोर्ड की विस्फोटक पार्टनरशिप
वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की है. दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों में 91 रनों की पार्टनरशिप निभाई. इस दौरान होप ने 17 गेंदों में 39 रन बनाए और रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 49 रन बनाए. होप ने इससे पहले एंड्रयू के साथ 52 रनों की ओपनिंग साझेदारी खी. उसके बाद शिमरोन हेटमायर के साथ 58 रनों की पार्टनरशिप की और फिर होप ने रोवमैन पवेल के साथ 46 रनों की साझेदारी की.
T20I में भारत के लिए छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
T20I में भारत के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

पुरुष T20I में सबसे ज्यादा ऑल-आउट स्कोर
T20I में वेस्टइंडीज बनाम भारत के लिए सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर
T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 50+ की साझेदारियां
वेस्टइंडीज के लिए T20I शतक
वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा स्कोर

T20I में भारत के खिलाफ पहली पारी में सबसे ज्यादा स्कोर
T20I में भारत के लिए पहले 6 ओवरों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर
T20I में सबसे तेजी से 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी
कब खेला जाएगा आखिरी टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसकी मेजबानी टीम इंडिया कर रही है. इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था. उसके बाद वेस्टइंडीज ने दमदार वापसी की और 250 रनों का टारगेट चेज कर दिया था. शुरुआती दो मैचों के बाद दोनों टीमें ने 1-1 की सीरीज में बराबरी कर ली थी, लेकिन फिर टीम इंडिया ने तीसरा टी20 जीत और सीरीज नें 2-1 से बढ़त बना ली. ऐसे में टीम के पास चौथा टी20 जीतकर सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने 24 रनों से बाजी मारी और एक बार फिर 2-2 की बराबरी कर ली है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब आखिरी टी20 शनिवार 17 अक्टूबर, 2026 को बेंगलुरु में खेला जाएगा. दोनों टीमें सीरीज जीतने के लिए फाइनल मैच में हर मुमकिन कोशिश करने वाली हैं. भारतीय टीम को इज्जत बचाना ही होगा, क्योंकि घर पर वर्ल्ड चैंपियन टीम सीरीज गंवाना शर्मनाक होगा.