Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

296 मैच 1997 छक्के, टीम इंडिया बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें T20I में किसने लगाए सबसे ज्यादा सिक्स

IND vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में भारतीय टीम 2000 छक्के जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है. टीम इंडिया ने पहले सिर्फ एक टीम ने ये कारनामा किया है.

Latest News
296 मैच 1997 छक्के, टीम इंडिया बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें T20I में किसने लगाए सबसे ज्यादा सिक्स

T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली 5 टीमें (Photo IANS) 

Add DNA as a Preferred Source

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी खास होने वाली है. इस सीरीज के शुरुआती 3 मैच पूरे हो चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त बनाई हुई है. भारत और वेस्टइंडीज का चौथा टी20 बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है. टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 296 मैचों में 1997 छक्के लगाए हैं और 2000 सिक्स से सिर्फ 3 शॉट दूर है. टी20 में वेस्टइंडीज ने 2000 छक्कों का आंकड़ा पार किया है. अब अगर चौथे टी20 में टीम इंडिया तीन छक्के लगा देती है तो टी20 इतिहास में 2 हजार या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया चौथा टी20 जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी, लेकिन वेस्टइंडीज भी सीरीज बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया ने पहला टी20 मैच 8 विकेट से जीता, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने 250 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर को चेज किया और 6 विकेट से मैच जीत लिया. लेकिन फिर टीम इंडिया ने वापसी की और तीसरा टी20 14 रनों से जीता और सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. 

चौथे टी20 में टीम इंडिया बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में टीम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी. दरअसल, टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 296 मैचों में 1997 में सिक्स लगाए हैं. टीम इंडिया 2000 छक्कों से सिर्फ 3 सिक्स दूर है. ऐसे में हैदराबाद में खेले जाने वाले टी20 में भारतीय बल्लेबाज आसानी से 3 छक्के लगा ही लेंगे और साथ ही टीम इंडिया 2000 का आंकड़ा भी छू लेगी. 

सिर्फ एक टीम ने छुआ 2000 का आंकड़ा

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई विस्फोटक टीमें है, जिन्होंने खूब छक्के लगाए हैं. लेकिन सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम ही है, जिसने 2000 छक्कों का आंकड़ा पार किया है. टीम ने 258 मैचों में 2010 सिक्स ठोके हैं और ऐसा करने वाली इकलौती टीम भी है. ऐसे में अब वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम 2000 छक्के लगाने वाली टीम बनने वाली है. 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली 5 टीमें

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट का नाम है. उसके बाद भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है. न्यूजीलैंड तीसरे, पाकिस्तान चौथे और साउथ अफ्रीका 5वें स्थान पर है. हालांकि. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों का नाम ही नहीं है. टॉप-5 लिस्ट से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें बाहर हैं. पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के दूसरे मैच में 1500 छक्के पूरे किए थे. 

Most Sixes in T20 by Teams

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के शुरुआती मैचों में लगे 67 छक्के

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में 67 छक्के लगे हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 40 छक्के ठोके हैं, जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा 12 छक्के ठोके हैं. वहीं, भारतीय बल्लेबाज 27 छक्के ठोके हैं, जिसमें श्रेयस अय्यर ने 9 सिक्स लगाए हैं.  दोनों टीमों की फॉर्म को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस पूरी सीरीज में 100 छक्कों का आंकड़ा पार हो सकता है. 

शुरुआती तीन मैचों में भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 9 छक्के ठोके हैं. इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 7 सिक्स, संजू सैमसन ने 4 सिक्स, ईशान किशन और तिलक वर्मा ने 3-3 छक्के ठोके हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर ने तीन पारियों में 143 रन बनाए हैं. अय्यर के अलावा ईशान किशन ने 117 रन और अभिषेक शर्मा 110 रन बना सके हैं. भारत के लिए इन तीन बल्लेबाजों ने 100 रनों का आंकड़ा पार किया है. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement