Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

हैदराबाद में कभी नहीं हारी टीम इंडिया, सिर्फ एक बल्लेबाज ने बनाया है शतक; जानें कैसा है राजीव गांधी स्टेडियम का T20 रिकॉर्ड

Rajiv Gandhi Stadium Records: भारत और वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स शानदार है.

Latest News
हैदराबाद में कभी नहीं हारी टीम इंडिया, सिर्फ एक बल्लेबाज ने बनाया है शतक; जानें कैसा है राजीव गांधी स्टेडियम का T20 रिकॉर्ड

राजीव गांधी स्टेडियम में सभी तीनों मैच जीता है भारत (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच बुधवार 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई है और चौथा मैच जीतकर सीरीज भी जीतना चाहेगी. वेस्टइंडीज के भी खिलाड़ी तगड़ी फॉर्म में हैं, लेकिन हैदराबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार है और टीम वहां कभी हारी नहीं है. ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए जीत मुश्किल हो सकती है और टीम को जीतने के लिए बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग में दमदार प्रदर्शन करना पड़ेगा. 

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहला मैच 8 विकेट से हराया था. लेकिन फिर वेस्टइंडीज ने तगड़ी परफॉर्मेंस की और दूसरा मैच 4 विकेट से जीत लिया. टीम इंडिया ने 250 रनों का टारगेट दिया था, जिसे कैरिबियाई टीम ने 18.3 ओवरों में ही चेज कर दिया था और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था. फिर तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने वापसी की और 14 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. ऐसे में अब टीम इंडिया अगर चौथा टी20 जीत लेती है तो सीरीज के कोई मायने नहीं रह जाएंगे, लेकिन अगर वेस्टइंडीज जीत दर्ज करती है तो 5वां टी20 काफी रोमांचक बन जाएगा. 

कैसा है राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक सिर्फ तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया ने सभी मैचों में जीत हासिल की है. इस ग्राउंड पर पहली बार भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 दिसंबर, 2019 में मुकाबला खेला था, जो 6 विकेट से जीत लिया था. इसके अलावा, टीम इंडिया ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 2022 में पटकनी दी थी. ये मैच भी 6 विकेट से जीता था. 

टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच खेला था. टीम इंडिया ने ये मुकाबला 133 रनों से जीता था. इस मैच में टीम इंडिया ने 297 रन बोर्ड पर लगा दिए थे, जो टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है. उसके बाद बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 164 रन बना सकी. टीम इंडिया ने इस ग्राउंड पर तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है. 

इस मैदान पर पहले भी हो चुकी है भारत-वेस्टइंडीज की बिड़ंत

भारतीय टीम ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टी20 इंटरनेशनल वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था. 6 दिसंबर, 2019 को खेले गए इस मैच वेस्टइंडीज ने 207 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने 56 रन, इविन लुईस ने 40 रन, किरोन पोलार्ड ने 37 रन और ब्रेंडन किंग ने 31 रनों की पारी खेली थी. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.4 ओवरों में टारगेट चेज कर दिया था और 6 विकेट से मुकाबला जीता था. 

इस मैच में विराट कोहली का खूब बल्ला चला था, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए थे. उन्होंने 50 गेंदों में 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 94 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188 का रहा था. विराट के अलावा, केएल राहुल ने 62 रनों की पारी खेली. 

सिर्फ एक बल्लेबाज ने लगाया है शतक

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक सिर्फ टी20 इंटरनेशनल शतक लगा है. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने ये कारनामा किया है. साल 2024 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 47 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी विस्फोटक पारी खेली थी. टीम इंडिया ने इस मैच में 297 रन बनाए थे और 133 रनों से मुकाबला जीता था. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement