Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में 3 बार स्कोर 250 पार, पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद; जानें वेदर से प्लेइंग 11 तक पूरी डिटेल्स

IND vs WI 4th T20 Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Latest News
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में 3 बार स्कोर 250 पार, पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद; जानें वेदर से प्लेइंग 11 तक पूरी डिटेल्स

हैदराबाद की पिच रिपोर्ट (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है, क्योंकि इस ग्राउंड पर बल्लेबाज खूब चौके-छक्के लगाते हैं और गेंदबाजों की पिटाई करते हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के बल्लेबाज तगड़ी फॉर्म में है और इस मैदान पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में पहले भी 250 रनों कैरिबियाई टीम ने चेज किया है और अब इस ग्राउंड पर गेंदबाजों की खूब कूटाई हो सकती है. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज मंगलवार 6 अक्टूबर से हुआ था और 17 अक्टूबर तक सीरीज खेली जानी है. भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है और अब टी इंडिया चौथा टी20 में सीरीज 3-1 से अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. वहीं, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी काफी तगड़े फॉर्म में है और उनका हराना आसान नहीं होगा. ऐसे में हैदराबाद में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

कैसी है हैदराबाद की पिच?

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है. क्रिकबज के मैदान के आंकड़ों के मुताबिक, हैदराबाद में 230 रनों का औसतन स्कोर है. ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि इस मैदान गेंदबाजों की जमकर पिटाई होती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो वैसे-वैसे पिच धीमी होती जाती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिल सकती है. 

इस पिच पर तीन बार 250 प्लेस स्कोर भी बना है. हैदराबाद में सबसे बड़ा स्कोर भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में 297 रनों का बनाया था. ये मैच भारत ने 133 रनों से जीता था. इसके अलावा, आईपीएल में भी इस मैदान पर तगड़े स्कोर बनते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने होम ग्राउंड पर 287 रन और 277 रन बनाए थे. 

हैदराबाद में सबसे ज्यादा टी20 रन

कैसा है स्टेडियम का रिकॉर्ड?

राजीव गांधी स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन बार 200 प्लस स्कोर बना है. टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में 297 रन बनाए थे. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने 2019 में 209 रनों का टारगेट चेज किया था. पहले खेलते हुए कैरिबियाई टीम ने 208 रन बनाए थे, जिसके बाद टीम इंडिया ने 209 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था. इस तरह मैदान पर तीन बार 200 प्लस स्कोर बना है. 

वहीं, टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल के आंकड़े मिलाकर कुल 5 बार 200 प्लेस स्कोर बना है. 297, 287, 277, 209 और 208 रनों का स्कोर बन चुका है. ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज मैच में भी एक बड़ा स्कोर बन सकता है, जिसे दोनों टीमें चेज भी कर सकती हैं. 

हैदराबाद में सबसे ज्यादा टी20 विकेट

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 में 14 अक्टूबर को हैदरबाद का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश होने की उम्मीदें काफी कम है. तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं और बारिश खेल में दखल नहीं डाल पाएगी. 

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

MYKhel के अनुसार, भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 34 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 22 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. वहीं, वेस्टइंडीज ने 11 मैच जीते हैं. हालांकि, एक मैच बेनतीजा रहा है. टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज की टीम पर भारत का पलड़ा भारी है, लेकि इस सीरीज में वेस्टइंडीज काफी खतरनाक नजर आ रही है. 

कैसी होगी संभावित प्लेइंग इलेवन? 

भारत की संभावित प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर  पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव. 

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11- शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती.

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार, 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 6.30 बजे होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और इसकी वेबसाइट पर होगी.  

भारत-वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वाड

टीम इंडिया- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव. 

वेस्टइंडीज टीम- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर.

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में कभी नहीं हारी टीम इंडिया, सिर्फ एक बल्लेबाज ने बनाया है शतक; जानें कैसा है राजीव गांधी स्टेडियम का T20 रिकॉर्ड

Advertisement
Advertisement

Advertisement