Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

146 गेंद और सिर्फ 33 रन, अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड? तीसरे टी20 में बन सकते हैं वर्ल्ड नंबर-1

Abhishek Sharma Records: अभिषेक शर्मा के निशाने पर है. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे सिर्प 33 रन दूर हैं. तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं.

Latest News
146 गेंद और सिर्फ 33 रन, अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड? तीसरे टी20 में बन सकते हैं वर्ल्ड नंबर-1

गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2000 रन बना सकते हैं अभिषेक शर्मा (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में कई रिकॉर्ड्स बने हैं और टूटे हैं. ऐसे में अब तीसरे टी20 मुकाबले में भी कई रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, जिसमें एक रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के निशाने पर है. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे सिर्प 33 रन दूर हैं. उनके पास दूसरे टी20 में ये कारनामा पूरे करने का मौका था, लेकिन वो सिर्फ 20 रनों के स्कोर पर आउट हो गए थे. अगर अभिषेक तीसरे टी20 में 33 रन बना लेते हैं, तो वो सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़कर वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 11 अक्टूबर इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है. वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच अपने नाम किया था. कैरिबियाई टीम ने 250 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट सिर्फ 18.3 ओवरों में ही चेज कर दिया था. 

अभिषेक के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने के रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है. गेंदबाजों के लिहाज से सूर्या ने 1164 गेंदों में 2000 रन पूरे कर लिए थे. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 1017 गेंदों में 1967 रन बना चुके हैं और सिर्फ 33 रन पीछे हैं. अभिषेक शर्मा के पास 147 गेंदें हैं. अगर वो 147 गेंदों में 33 रन बनाएंगे तो वो सूर्या की बराबरी करेंगे, लेकिन अगर वो 146 गेंदों में 33 रन बना लेते हैं, तो वो वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे. हालांकि, 146 गेंदों अभिषेक ले लिए काफी ज्यादा हैं और वो 33 रन बनाने के लिए 15 से 20 गेंदों में ये कारनामा कर सकते हैं. 

गेंदों के लिहाज से टी20 में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 1164 गेंदों में 2000 रन पूरे किए थे और वो दुनिया के इतलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इतनी कम गेंदों ये कारनामा किया है. इसके अलावा, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम मे 1289 गेंदों में ये कारनामा किया था. पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 1326 गेंदों में ये कारनामा कर दिया था. विराट कोहली ने 1386 गेंदों में 2000 रन पूरे किए थे. ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने 1436 गेंदों में 2000 रन पूरे किए थे. हालांकि, अभिषेत 33 रन बनाते ही इन सभी दिग्गजों का रिकॉर्ड टूट जाएंगे. 

  • सूर्यकुमार यादव- 1164 गेंद
  • बाबर आजम- 1289 गेंद
  • मोहम्मद रिजवान- 1326 गेंद
  • विराट कोहली- 1386 गेंद
  • एरोन फिंच- 1436 गेंद

पारी के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

भले ही अभिषेक शर्मा गेंदों के लिहाज से टी20 में सबसे तेज 2000 रन पूरे कर लेंगे. लेकिन पारियों के हिसाब से अभिषेक शर्मा इस मामले में काफी पीछे रह जाएंगे. क्योंकि उन्होंने अब तक 63 पारियां खेल ली है और अब वो ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे. पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 की 52 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे. पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान ने भी 52 गेंदों में ये कारनामा किया है. विराट कोहली ने 56 पारियों में 2000 रन बनाए थे. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 56 पारियों में ही 2000 रन पूरे किए थे. इसके अलावा, केएल राहुल ने 58 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे और 5वें स्थान पर पहुंच गए थे. 

  • बाबर आजम- 52 पारी
  • मोहम्मद रिजवान- 52 पारी
  • विराट कोहली- 56 पारी
  • सूर्यकुमार यादव- 56 पारी
  • केएल राहुल- 58 पारी

T20I मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है और रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा 14 छक्के अभिषेक ने लगाए हैं. वहीं, आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 13 छक्के, वेस्टइंडीज के एविन लुईस ने 13 छक्के, भारत रोहित शर्मा ने 12 छक्के और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 12 छक्के लगाए हैं.   

  • अभिषेक शर्मा- 14 छक्के
  • पॉल स्टर्लिंग- 13 छक्के
  • एविन लुईस- 13 छक्के
  • रोहित शर्मा- 12 छक्के
  • मार्टिन गप्टिल- 12 छक्के

कैसा रहा अब तक अभिषेक शर्मा का करियर?

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए अब तक सिर्फ टी20 में डेब्यू किया था. इसके अलावा, वो आईपीएल खेलते हैं. अभिषेक ने 63 टी20 पारियों में 1967 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 13 अर्धशतक ठोके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रनों का है. वहीं, आईपीएल की 89 पारियों में उन्होंने 2379 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक हैं. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement