Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

4 पारियों में सिर्फ 29 रन, बुरी तरह फ्लॉप रहे संजू सैमसन, क्या अब वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

India vs West Indies 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

Latest News
4 पारियों में सिर्फ 29 रन, बुरी तरह फ्लॉप रहे संजू सैमसन, क्या अब वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

दूसरे टी20 में सैमसन की जगह वैभव को मिल सकता है मौका (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की चर्चा होने लगी है. इसकी वजह संजू सैमसन का खराब है, क्योंकि उन्होंने पिछली 4 पारियों में काफी निराशजनक प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब रांची टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकती है. सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खिताब दिलाने में कई अहम पारियां खेली और टीम को जीत अकेले दमपर जीत दिलाई थी. लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखकर लग रहा है कि जल्द ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह युवा बल्लेबाज वैभव को मौका मिल सकता है. 

संजू सैमसन मैच जिताउ बल्लेबाज हैं, इसपर किसी को भी शक नहीं है. लेकिन उनकी हालिया प्रदर्शन गिरता जा रहा है, जिससे उनके बाहर करने की भी चर्चा शुरू हो गई है. उनकी  क्षमता निरंतर रूप से उनके प्रदर्शन पर दिखाई नहीं पड़ रही है, जिससे प्लेइंग इलेवन से उन पर बाहर होने का खतरा मंडराया रहता है.  

अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए थे दो अर्धशतक

सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार 2 मैचों में अर्धशतक लगाए थे. लेकिन इसके बाद से एशियन गेम्स में लगातार तीन पारियों और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में उनका बल्ला शांत रहा है. एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ 7 गेंदों में 9 रन, श्रीलंका के खिलाफ 9 गेंदों पर 7 रन, फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों पर 2 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 9 गेंदों पर 11 रन उनके बल्ले से आए हैं.

लगातार 4 पारियों में फ्लॉप रहे सैमसन

संजू सैमसन लगातार 4 फ्लॉप पारियों में फ्लॉप रहे थे. हालांकि, एक बार फिर संजू सैमसन की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठे हैं और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने की मांग होने लगी है. पिछली सभी पारियों में सैमसन बेहद कमजोर शॉट लगाते हुए आउट हुए हैं. इस वजह से उनकी और भी आलोचना हो रही है. उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं. 

गौतम गंभीर ने किया था सैमसन का समर्थन

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज सीरीज से पहले संजू सैमसन का समर्थन करने की बात कही थी. ऐसे में संभव है कि सैमसन रांची टी20 में दिखें. अगर सैमसन प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं, तो फिर उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री होगी और वही अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. अगर ऐसा होता है तो विकेटकीपर की जिम्मेदारी ईशान किशन निभाएंगे. 

वैभव को मिल सकता है मौका

अगर दूसरे टी20 से संजू सैमसन बाहर होते हैं तो ये साफ है कि उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. क्योंकि, जापान में खेले गए एशियन गेम्स के दौरान ये देखा गया कि वैभव ओपनिंग कर रहे थे और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन तीसरे नंबर पर सैमसन असरदार साबित नहीं हुए, जिसके बाद वेस्टइंडीज सीरीज के पहले टी20 में उन्हें अपनी जगह वापस मिली और वैभव को बाहर होना पड़ा. लेकिन लगातार फ्लॉप होने के बाद सैमसन के सिर पर खतरा है और अगर उनपर तलवार गिरती है तो वैभव को मौका मिलना तय हो जाएगा. हालांकि, कप्तान और हेड कोच प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हैं या नहीं. ये टॉस के बाद ही पता लगेगा. 

कैसा रहा संजू सैमसन का करियर?

संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. उन्होंने 16 वनडे की 14 पारियों में 510 रन बनाए हैं और साथ ही 1 शतक और 3 अर्धशतक ठोके हैं. वहीं, 73 टी20 मैचों की 65 पारियों में सैमसन ने 1578 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि, आईपीएल की बात करें तो सैमसन ने 186 आईपीएल पारियों में 5181 रन ठोके और कुल 5 शतक भी लगाए हैं.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

वेस्टइंडीज- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती,  कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement