Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

IND vs WI 2nd T20: 4 मैचों में एक हार, रांची में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? पिच से मैदान तक जानें सभी आंकड़े

IND vs WI 2nd T20 Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का दमदार रिकॉर्ड है.

Latest News
IND vs WI 2nd T20: 4 मैचों में एक हार, रांची में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? पिच से मैदान तक जानें सभी आंकड़े

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया लगातार काफी दमदार प्रदर्शन कर रही है. भले ही अय्यर की कप्तानी की शुरुआत ठीक नहीं रही है, लेकिन अब भारतीय टीम और कप्तान दोनों फॉर्म में लौट आए हैं. अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान शुरुआत की थी, जिसमें टीम इंडिया 0-2 से हार गई थी. उसके बाद इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया. उसके बाद भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की. उसके बाद अफगानिस्तान, जापान, श्रीलंका, पाकिस्तान और अब वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 10वां मुकाबला जीता है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया है और अब टीम दूसरे मैच के लिए तैयारियां कर रही हैं. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार 9 अक्टूबर, 2026 को रांची में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया रांची पहुंच चुकी है और अपनी कमर कस रही है. टीम इंडिया में ईशान किशन दमदार फॉर्म में हैं और रांची उनका घरेलू मैदान होगा. ऐसे में फैंस और टीम मैनेजमेंट को ईशान किशन से काफी उम्मीदें होगी. 

रांची स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती हैं. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना और ज्यादा आसान हो जाता है. शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग मिल सकता है, जिससे वो शुरुआत में ही विकेट चटका सकते हैं. हालांकि, पुरानी गेंद से स्पिनर्स को थोड़ा टर्न मिलने की उम्मीद है. 

कैसा जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम का रिकॉर्ड?

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबला खेले गए हैं. इस मैदान पर भारत का सामना न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने किया है. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो बार जीत हासिल की है और रनों का पीछा करते हुए भी दो बार टीमों ने जीत हासिल की है. इस मैदान पर अब तक 200 रन बोर्ड पर नहीं लगा है. 

इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 196 रनों का है, जो भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. वहीं, सबसे छोटा स्कोर 49 रनों का है. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2017 में मुकाबला खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन बोर्ड पर लगाए थे, लेकिन फिर बारिश ने खलल डाली और मैच रोकना पड़ा. बारिश की वजह से ऑस्ट्रेलिया की बारी खत्म हो गई और भारत को 6 ओवरों में 48 रनों का टारगेट मिला था. भारत ने 5.3 ओवरों में 49 रन बनाकर मैच जीत लिया था. इस तरह इस मैदान का सबसे छोटा स्कोर 49 रनों का है. पूरे ओवरों के मैच के हिसाब से सबसे छोटा स्कोर 127 रनों का है. 

रांची में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच में हार का सामना किया है. साल 2016 में पहली बार भारत ने इस मैदान पर मुकाबला खेला था. भारत और श्रीलंका के बीच 2016 में खेले गए मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 196 रनों बनाए थे, जिसके बाद श्रीलंका को 127 रनों पर रोक दिया था और 69 रनों से मैच जीत लिया था. 

रांची में भारतीय टीम सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ हारी है. साल 2023 में खेले गए मैच में टीम इंडिया को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा, टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से और श्रीलंका के खिलाफ 69 रनों से जीत हासिल की थी. टीम ने आखिरी बार साल ने 2023 में ही इस मैदान पर टी20 मैच खेला था. 

कैसा रहेगा रांची के मौसम का हाल?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान रांची में बारिश की सिर्फ 15 प्रतिशत उम्मीद है, जबकि दोपबर में धूप खिली रहने की उम्मीद हैं. तापमान 27 डिग्री से 27 डिग्री सेल्यिस के बीच रहने की उम्मीदें हैं. वहीं, मैच के दौरान 75 प्रतिशत नमी रहने की भी उम्मीदें हैं. हालांकि, फैंस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. 

कब और कहां देखें लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार, 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 6.30 बजे होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और इसकी वेबसाइट पर होगी.  

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

कैरिबियाई टीम- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement