Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

36 गेंदें 79 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने बनाया खास रिकॉर्ड; इस साल 12वीं बार बनाया 200+ का स्कोर

India vs West म 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है और संजू सैमसन ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Latest News
36 गेंदें 79 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने बनाया खास रिकॉर्ड; इस साल 12वीं बार बनाया 200+ का स्कोर

संजू सैमसन ने की विराट कोहली के सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ पावरप्ले में 79 रनों का स्कोर बना दिया है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. इस दौरान संजू सैमसन ने विस्फोटक पारी खेली और 82 रन बनाए. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 20 रनों का योदगान दिया. भारत ने वेस्टइंडीज को 250 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है. 

संजू सैमसन और ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. शुरुआती छह ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड पर 79 रन लगाए थे. इससे पहले, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर 72 रन था, जो टीम इंडिया ने साल 2019 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था.

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर

  • 249/5 - रांची, 2026
  • 244/4 - लॉडरहिल, 2016 (1 रन से हारे)
  • 240/3 - मुंबई WS, 2019
  • 209/4 - हैदराबाद, 2019 (सफल चेज में)

इस साल बनाया 12वीं बार 200 प्लस स्कोर

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचा है और अब तक 12वीं बार 200 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगाए हैं. 2026 में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर 271 रनों का है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 जनवरी को आया था. इसके अलावा, टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 और टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 256 रनों का स्कोर भी बनाया हुआ है. इसी साल इंग्लैंड़ के खिलाफ टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन भी बनाए थे. इस साल भारत ने टी20 इंटरनेशनल में 4 बार 250 प्लस रन भी बोर्ड पर लगाए हैं. 

ऐसी रही टीम इंडिया की पहली पारी

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा, तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. अभिषेक शर्मा 20, ईशान किशन 43, शिवम दुबे 7 और नमन धीर नाबाद 4 रन बना सके. 

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. अभिषेक और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4 ओवर में 42 रन जोड़े. अभिषेक अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए.  संजू सैमसन 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की ओर से टी20 में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक भी है. इससे पहले, 2019 में विराट कोहली ने भी 21 गेंदों में कैरेबियाई टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया था.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 में सबसे तेज अर्धशतक

  • विराट कोहली- 21 गेंदें
  • संजू सैमसन- 21 गेंदें
  • रोहित शर्मा-22 गेंदें
  • रोहित शर्मा- 23 गेंदें
  • सूर्यकुमार यादव- 23 गेंदें

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और मयंक यादव.

वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील हुसैन और शमर जोसेफ.

Advertisement
Advertisement

Advertisement