डीएनए एक्सप्लेनर
IND vs WI 2nd T20 Highlights: रांची टी20 में वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट चेज कर दिया है और भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 में रिकॉर्ड तोड़ रन चेज कर दिया है. भारत ने पहले खेलते हुए 250 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसकी पीछा करते हुए कैरिबियाई टीम ने 18.3 ओवरों में टारगेट पूरा कर दिया. वेस्टइंडीज ने टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया है. कैरिबियाई टीम के कप्तान शाई होप ने शानदार पारी खेलते हुए शतक ठोक दिया है. होप ने पहले रदरफोर्ड के साथ 120 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद रोमारियो शेफर्ड के साथ 74 रनों की पार्टनरशिप की. हालांकि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 में ढेरों रिकॉर्ड्स बने हैं.
शाई होप ने 250 रनों का पीछा करते हुए तेजी से शुरुआत की. टीम ने पावरप्ले में 72 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. शाई होप ने 45 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, शरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली. वहीं, अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली. रौवमैन पवेल 24, शिमरोन हेटमायर 0 और कामिल पूरन 4 रन बना सके. इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
पहले शाई होप-रदरफोर्ड और फिर होप-शेफर्ड के बीच हुई विस्फोटक पार्टनरशिप
250 रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान ने शानदार बैटिंग की. होप ने पहले चौथे विकेट के लिए शरफेन रदरफोर्ड के साथ मिलकर 54 गेंदों में 120 रनों की पार्टनरशिप की. उसके बाद 178 रनों के स्कोर पर रदरफोर्ड पवेलियन लौट गए. होप ने फिर शेफर्ड के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए सिर्फ 26 गेंदों में 74 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई. इन तीनों बल्लेबाजों ने 250 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को बौना साबित कर दिया.
ऐसा करने वाले होप बने तीसरे बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शाई होप सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने टी20 में दूसरा शतक पूरा किया है. इससे पहले क्रिस गेल और इविन लुइस ने 2-2 शतक बनाए थे और अब होप ने उन दोनों दिग्गजों की बराबरी कर ली है. इसके अलावा, वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. सबसे तेज शतक जॉनसन चार्ल्स के नाम है, जिन्होंने 39 गेंदों में शतक ठोका था और अब होप ने 45 गेंदों में शतक बना दिया है. वहीं, क्रिस गेल 47 गेंदों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वहीं, इविन लुइस ने 48 गेंदों में और क्रिस गेल ने ही 50 गेंदों में शतक लगाया हुआ है.
एक कैलेंडर ईयर में T20I में 50 से ज्यादा छक्के (फुल मेंबर टीमें)
आपको बता दें कि, साल 2026 में भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 311 छक्के पूरे कर लिए हैं. इससे पहले भारत ने 2022 में पूरे साल टी20 में 289 सिक्स लगाए थे. अब टीम इंडिया ने चार साल बाद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि, किसी भी फुल मेंबर टीम ने एक कैलेंडर ईयर में 250 से ज्यादा छक्के नहीं लगाए हैं.
T20I में वेस्टइंडीज के लिए चौथे या उससे निचले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप
139 - आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 2024
120 - शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड बनाम भारत, रांची, 2026
103 - शिमरोन हेटमायर, ड्वेन ब्रावो बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2021
T20I में वेस्टइंडीज बनाम भारत के लिए सबसे तेज 50 रन (गेंदों के आधार पर)
T20I में वेस्टइंडीज के लिए लगातार सबसे ज़्यादा बार 50 से ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर
T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे महंगे स्पेल
वेस्ट इंडीज़ के लिए सबसे तेज T20I शतक (गेंदों के लिहाज से)
T20I मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री
पुरुषों के T20I में सबसे ज्यादा कुल रन वाले मैच
पुरुषों के T20 मैचों में 250 या उससे ज्यादा रन का सफल पीछा
पुरुषों के T20I में सबसे बड़े टारगेट का पीछा किया गया
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 में सबसे तेज अर्धशतक
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर
भारत ने बनाए थे 249 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा, तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. अभिषेक शर्मा 20, ईशान किशन 43, शिवम दुबे 7 और नमन धीर नाबाद 4 रन बना सके.