डीएनए एक्सप्लेनर
Shreyas Iyer Records: भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शानदार शतकीय पारी खेली है. अय्यर रन चेज में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं.
भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शानदार शतकीय पारी खेली है. अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर का पहला शतक भी लगा लिया है. तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है. अय्यर रन चेज में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए हैं. इस शतक के साथ भारतीय कप्तान ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. वेस्टइंडीज ने भारत को 172 रनों का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 14.4 ओवरों में ही चेज कर दिया है.
श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों में शतक पूरा किया था, जिसके बाद 43 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रनों की पारी खेली. अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 137 रनों की अटूट साझेदारी भी की, जिसमें किशन ने 35 रनों का योगदान दिया. इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी बना लिया है.
रन चेज में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने अय्यर
क्रिकबज के अनुसार, भारत के टी20 इतिहास में किसी भी कप्तान ने रन चेज करते हुए शतक नहीं लगाया है. एमएस धोनी से लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली तक कई दिग्गजों ने टीम इंडिया की कप्तानी की है, लेकिन कोई भी रनों का पीछा करते हुए बतौर कप्तान शतक नहीं लगा सका है. इससे पहले विराट कोहली ने 2019 में बतौर कप्तान रनों की पीछा करते हुए नाबाद 94 रनों की पारी खेली थी, जो सबसे बड़ी पारी भी हुआ करती थी, लेकिन अब अय्यर ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे कप्तान बने अय्यर
आईसीसी की फुल मेंबर टीमों में श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. लिस्ट में पहले नाम सिकंदर रजा का है, जबकि दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम है और तीसरे पर हैरी ब्रूक का नाम है. वहीं, अब चौथे पर श्रेयस अय्यर का नाम आ गया है. इसके अलावा, पांचवें स्थान पर फाफ डु प्लेसिस का नाम है.
अय्यर-किशन की जोड़ी ने किया कमाल
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने कमाल कर दिया है. दरअसल, अय्यर और किशन की जोड़ी ने रनों का पीछा करते हुए भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की है. लिस्ट में पहले स्थान पर यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल का नाम लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. इस जोड़ी ने 2023 में ये कारनामा किया था.
ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान बने अय्यर
क्रिकबज के मुताबिक, श्रेयस अय्यर ने इस शतकीय पारी से एक और कारनामा किया है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान शतक ठोका और ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. बतौर कप्तान शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने कप्तान के तौर पर खेलते हुए साल 2017 में शतक लगाया था. उसके बाद 2018 और फिर 2024 में बतौर कप्तान सेंचुरी लगाई थी. रोहित ने सबसे ज्यादा तीन बार ये कारनामा किया है. इसके अलावा, 2023 में सूर्यकुमार यादव ने शतक ठोका था और अब श्रेयस अय्यर ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान गए हैं.
इकाना स्टेडियम में दमदार है श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड
T20I में रनों का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I में शतक लगाने वाले बल्लेबाज