Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए एक्सप्लेनर

655 रन से लेकर 64 गेंदों में 173 रनों की पारी तक, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में नमन धीर को मिला इनाम

Naman Dhir T20I Debut: वेस्टइंडीज के खिलाफ स्टार ऑलराउंडर नमन धीर ने पहले टी20 में डेब्यू कर लिया है. उन्हें 655 रन और 173 रनों की पारी खेलने का इनाम मिल गया है.

Latest News
655 रन से लेकर 64 गेंदों में 173 रनों की पारी तक, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में नमन धीर को मिला इनाम

Naman Dhir Debut in T20I (Photo IANS)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर ने वनडे के बाद अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू कर लिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जा रहा है. इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने नमन धीर को प्लेइंग 11 का हिस्सा रखा है. हाल ही में नमन ने 64 गेंदों में 173 रनों की तूफानी पारी खेली थी और 10 पारियों में कुल 655 रन बनाए थे, जिसकी वजह से बीसीसीआई सिलेक्टर्स का ध्यान उनकर तरफ गया और उन्होंने नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुन लिया है. 

नमन धीर को पहले वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया था. लेकिन फिर वाशिंगटन सुंदर टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे, जिसके बाद नमन धीर को टीम में जोड़ा गया. स्टार ऑलराउंडर ने रविवार 27 सितंबर को वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और फिर तीन मैचों की सीरीज में गेंदबाजी की और बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया. वहीं, अब नमन धीर टी20 सीरीज में भी बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचा सकते हैं. नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में 3 विकेट भी झटके हैं. 

64 गेंदों में खेली थी 173 रनों की पारी

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में खेले गए 18वें मैच में मोहाली किंग्स के खिलाफ नमन धीर ने 64 गेंदों में 16 चौके और 12 छक्कों की मदद से 173 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 270.31 का रहा था. इस लीग में नमन धीर अमृतसर सूरमास की कप्तानी कर रहे थे. 173 रनों की पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में उन्होंने 2 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. पहले खेलते हुए अमृतसर ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए थे, जिसके बाद मोहाली किंग्स 212 रन ही बना सकी और 67 रनों से मुकाबला हार गई. 

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में मचाई थी धमाल

नमन धीर के लिए शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 काफी शानदार रही. उन्होंने बतौर कप्तान अमृतसर  सूरमास को चैंपियन बनाया था. उन्होंने फाइनल में 12 गेंदों में 29 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. लुधियाना लायंस ने फाइनल में 142 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नमन धीर की टीम ने 16.4 ओवरों में टारगेट चेज कर दिया था. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में नमन धीर ने की 10 पारियों 655 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 72.78 की औसत और 217 से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. उन्होंने पूरे सीजन 49 चौके और इतने ही छक्के ठोके हैं.

नमन धीर ने इस लीग में सबसे ज्यादा दो शतक ठोके हैं. इसके अलावा, उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. हालांकि, नमन दो बार नर्विस नाइंटीज का भी शिकार हो चुके हैं और अपने शतक से चूक गए हैं. नमन धीर ने सिर्फ बैट से ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी से भी कमाल का प्रदर्शन किया है. 655 रन बनाने के अलावा उन्होंने 7 विकेट भी चटकाए हैं, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया है. नमन धीर ने 173, 117, 95 और 91 रनों की सबसे बड़ी पारियां खेली हैं. 

आईपीएल में भी मचाते हैं धमाल

नमन धीर ने साल 2024 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने एमआई के लिए खेलते हुए 37 मैचों की 33 पारियों में 710 रन ठोके हैं. इस दौरान 27.3 की औसत और 164 के स्ट्राइक-रेट से रन बनाए थे. आईपीएल में उन्होंने तीन अर्धशतक बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 62 रनों का है. 

कैसा रहा नमन धीर का घरेलू क्रिकेट करियर?

नमन धीर ने आईपीएल और शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के अलावा घरेलू क्रिकेट में काफी दमदार प्रदर्शन किया है. फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 20 मैचों की 30 पारियों में 669 रन बनाए हैं और दो शतक और इतने ही अर्धशतक जड़े हैं. इसके अलावा, लिस्ट ए करियर में 17 मैचों 12 पारियों में 381 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक बनाए हैं. वहीं, टी20 क्रिकेट के 61 मैचों की 55 पारियों में 1222 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशत शामिल हैं. उन्होंने क्रिकेट करियर में 37 विकेट भी चटकाए हैं. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और मयंक यादव.

वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर और शमर जोसेफ.

Advertisement
Advertisement

Advertisement